वर्तमान मे जाति जनगणना होने जा रही है, एसे में यह भी होना चाहिये की जिस जाति के लोग अगर ज्यादा संख्या में IAS,PCS,मंत्री एवं आर्थिक रूप से संपन्न गए हों तो उस जाति को यदि reservation मिल रहा हो तो सरकार उस जाति के reservation को समाप्त कर दे, क्योकि अब वह मुख्य धारा मे आ गया है
चुनाव के समय में दल sc/st जातियों,पिछड़ी जातियों को खुश करने के लिए आरक्षण लगातार बढ़ाने का प्रयास कर रहे है।जबकि सामान्य जातियों के लोग भी बहुत सी सुविधाओ से वंचित है।मुझे तो लगता है की यही चलता रहा तो थोड़े दिनों में सामान्य जातियों को जनरल डायर की तरह गोलियों से मरवा सकते हैं
मुफ्त में शिक्षा अमीर गरीब के अनुसार नही,बल्कि अच्छे संस्थानों में योग्यता के आधार पर मुफ्त में ही मिले।शिक्षा,चिकित्सा और सुरक्षा पर पूरा सरकार का ही खर्च हो उसमे कोई प्राइवेट न हो,तो ऐसे समाज का निर्माण होगा जिसमे फायदा ही फायदा सबका होगा ।
आज में देख रहा हूं की हर पार्टी मुफ्त मिलेगा ,ये मिलेगा,वो मिलेगा लगातार कहे जा रही है, ये अभ्यास सही नही है, पार्टियों को चाहिए की सबको मुफ्त शिक्षा की बात करे,सबको मुफ्त चिकित्सा की बात करे, पढ़ाई के लिए मुफ्त किताबो की बात करे, लेकिन इसमें राजनीति न हो।
आज महाकालेश्वर मंदिर को नए रूप में स्थापित करके बहुत बड़ा काम किया है।आप लगातार मंदिर स्थलों का जीर्णोधार करके महान काम कर रहे है। सब चाहते है की लगातार सारे ज्योतिर्लिंगो को नए रूप में मोदीजी इसी तरह स्थापित करते रहे।मंदिरों में चढ़ावा बहुत आता रहा है,लेकिन मोदीजी ने अच्छा किया
प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित, इस अवसर पर परिवहन मंत्री आदरणीय श्री अशोक कटारिया जी,आदरनीय श्री संतोष गंगवार जी,रुहेलखंड यूनिवर्सिटी का कुलपति आदरणीय प्रोफसर के०पी०सिंह एवं क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी एवं अन्य प्रोफेसर उपस्थित थे।
सबको प्रति माह एक पेड़ लगाना चाहिए और बडा होने तक उसका ध्यान रखना चाहिए।देखा यह गया है के पेड़ तो बहुत लगते है लेकिन ध्यान न रखने के कारण वह सूख जाते है।इसलिए केवल फ़ोटो के लिए यह न करे क्योकि पेड़ों से ऑक्सिजन का फायदा तो सबको मिलता है।
कॅरोना काल में जितना कार्य योगीजी ने किया है उतना किसी मुख्यमंत्री ने नहीं किया। इतने बड़े प्रदेश में जितनी तेजी से कॅरोना के केस कम हुए है। यह योगीजी के प्रयासों से ही संभव हुआ है।मुझे तो अगले प्रधानमंत्री के रूप में योगीजी दिखाई दे रहे है।