Patna, Bihar: State Assembly LoP Tejashwi Yadav has levelled serious allegations against police and the IG of the concerned zone, Vikas Vaibhav, in connection with the murder of the Executive Officer of Dehri. Tejashwi Yadav alleged that the deceased officer's family has raised serious allegations against LJP (Ram Vilas) MLA Sonu Singh from Dehri. He further claimed that since the MLA is associated with Let's Inspire Bihar (LIB), an organisation linked to Vikas Vaibhav, and allegedly funds it, the IG sought to shield the MLA by making the officer's driver an accused in the murder case.
Ganesh Kumar, Coordinator, Let's Inspire Bihar (LIB), says, "The allegations made by the Leader of the Opposition are baseless. Across the country, people have faith in Vikas Vaibhav's style of functioning...I would urge Tejashwi Yadav that if he wishes to work with Let's Inspire Bihar, he is welcome to do so. People from all political backgrounds are associated with the organisation. It is incorrect to suggest that it belongs to any one political party..."
(05.08)
#गुजरात सरकार के माननीय मंत्री, उद्योग, नागरिक उड्डयन, ग्रामीण विकास, श्रम और रोजगार, श्री बलवंतसिंह राजपूत जी का #अहमदाबाद में 22 जून, 2025 को #LetsInspireBihar के अंतर्गत प्रवासी कल्याण फाउंडेशन के सहयोग से निर्धारित 'बिहार बिजनेस कनेक्ट 2025' में गरिमामयी उपस्थिति हेतु सहमति प्रदान करने हेतु हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ । गुजरात चैंबर्स ऑफ कॉमर्स में निर्धारित इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय निवेशक सम्मेलन की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन प्रवासी कल्याण फाउंडेशन के संयोजक श्री ऋषिकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में नारायणी हाइट्स होटल, अहमदाबाद में आयोजन समिति के अनेक गणमान्य सदस्यों के साथ किया गया । इस अवसर पर गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों से सम्मानित स्टार्ट-अप प्रतिनिधियों, उद्यमियों एवं उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की । सभी उपस्थित सदस्यों ने इस बिजनेस समिट में न केवल भागीदारी का संकल्प लिया, अपितु इसे पूर्णतः सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग का भी संकल्प लिया । यात्रा गतिमान है !
#गोपालगंज के जीतेन्द्र प्रसाद जी का संदेश हेतु आभार ! 22 मार्च, 2025 को #LetsInspireBihar के चतुर्थ वार्षिकोत्सव पर #पटना के बापू सभागार में निर्धारित है 'विकसित बिहार संकल्प सभा' !
#दिल्ली के भारत मंडपम में रविवार 22 दिसंबर, 2024 को 9 बजे पूर्वाह्न से निर्धारित 'बिहार @ 2047 विजन काॅन्क्लेव' (सीजन 2) में सभी के साथ संवाद एवं #LetsInspireBihar अभियान के दूरगामी लक्ष्यों की समीक्षा हेतु मैं कल से दिल्ली में उपस्थित रहूंगा । दिल्ली-एनसीआर में निवास कर रहे मूल बिहारवासियों के लिए अभियान को सशक्त करने का यह निश्चित ही एक ऐतिहासिक अवसर होगा । आइए, मिलकर बिहार के उज्जवलतम भविष्य निर्माण में योगदान करते हैं ! कार्यक्रम का रजिस्ट्रेशन लिंक निम्नांकित है -
https://t.co/q3uucoripu
#छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में भी #नमस्ते_बिहार बृहत जनसंवाद का आयोजन ऐतिहासिक रहा । #LetsInspireBihar के अंतर्गत आयोजित इस चतुर्थ बृहत जन संवाद में 30 से 35 हजार की संख्या में उपस्थित व्यक्तियों ने 2047 तक विकसित बिहार गढ़ने का सामूहिक संकल्प लिया । सभी का स्वागत करते हुए मैंने कहा कि इस जन संवाद में इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति का तात्पर्य यही है कि बिहार का एक बड़ा वर्ग आज जाति-संप्रदाय, लिंगभेद और विचारधाराओं के मतभेदों से उपर उठकर बिहार को विकसित होते हुए देखना चाहता है । मैंने सभी से कहा कि सासाराम, आरा और बेगूसराय के ऐतिहासिक आयोजनों के पश्चात छपरा में भी सहस्त्रों की संख्या में उपस्थिति ने यह सिद्ध कर दिया है कि व्यक्ति से बड़ा उसका विचार होता है । बेगूसराय मेरी जन्मभूमि और रोहतास मेरी कर्मभूमि रही परंतु छपरा मे न तो मैं एसपी, डीआईजी या आईजी के रूप में कभी कार्यरत रहा परंतु हर ग्राम-नगर के जन-जन तक आज अभियान का संदेश पहुँच चुका है और हर प्रखंड से हजारों की संख्या में उपस्थिति निश्चित ही भविष्य के लिए अत्यंत सुखद संकेत है । छपरा ने सिद्ध कर दिया कि लेट्स इन्सपायर बिहार अब हर बिहार के युवा का अभियान बन चुका है । कुछ स्मृतियाँ साझा कर रहा हूँ, शेष आगे करूंगा । उद्देश्य बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य का निर्माण है ! यात्रा गतिमान है !
#छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में 8 दिसंबर, 2024 को निर्धारित #नमस्ते_बिहार चतुर्थ बृहत जन संवाद के निमित्त तरैया प्रखंड के शिवम एकेडमी तथा छपरा नगर के एच आर इंपीरियल स्कूल के विद्यार्थियों के साथ संवाद के क्रम में 2047 तक विकसित भारत में एक विकसित बिहार के निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका को रेखांकित करते हुए सभी से अभियान को सशक्त करने का आह्वान किया । यात्रा गतिमान है !
#सारण जिले के #गरखा प्रखंड के अंतर्गत संत जोसेफ अकादमी के छात्रों के साथ #LetsInspireBihar अंभियान के उद्देश्यों पर संवाद हुआ । 2047 तक विकसित भारत में विकसित बिहार के निर्माण के लिए सभी ने 8 दिसंबर, 2024 को #छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में निर्धारित #नमस्ते_बिहार चतुर्थ बृहत जन संवाद में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया । यात्रा गतिमान है !
#सारण की बेटी एवं सुप्रसिद्ध गायिका स्वाति मिश्रा जी का संदेश हेतु आभार ! #छपरा में 8 दिसंबर, 2024 को निर्धारित है #नमस्ते_बिहार चतुर्थ बृहत जन संवाद ! सभी आमंत्रित हैं ! #LetsInspireBihar
#छपरा के राजेंद्र स्टेडियम मे 8 दिसंबर, 2024 को निर्धारित #नमस्ते_बिहार चतुर्थ बृहत जन संवाद में अधिकाधिक सहभागिता के उद्देश्य से आज सैंट्रल पब्लिक स्कूल, चांदमारी रोड में डॉ हरेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया । #सारण जिले के हर प्रखंड में जनसंपर्क का कार्य समिति के सदस्यों द्वारा नित्य किया जा रहा है । उद्देश्य है जाति-संप्रदाय, लिंगभेद और विचारधाराओं के मतभेद से परे उठकर 2047 तक विकसित भारत में विकसित बिहार की स्थापना । करना है हर ग्राम-नगर के जन-जन तक प्रेरणा का प्रसार ! आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार !
#दिल्ली के भारत मंडपम में 22 दिसंबर, 2024 को #LetsInspireBihar के अंतर्गत निर्धारित बिहार @ 2047 विजन काॅन्क्लेव (सीजन 2) के सफल आयोजन तथा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रह रहे मूल बिहारवासियों के मध्य अभियान के सशक्तिकरण के उद्देश्य से दिल्ली-एनसीआर अध्याय के कोर टीम की बैठक का आयोजन किया गया । दिल्ली-एनसीआर में निवास कर रहे लाखों बिहारवासियों को बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य निर्माण के निमित्त अभियान के साथ जोड़ने हेतु प्रयास करने का सभी ने संकल्प लिया । आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार।
#छपरा के सैंट्रल पब्लिक स्कूल में 8 दिसंबर, 2024 को राजेंद्र स्टेडियम में #LetsInspireBihar के अंतर्गत निर्धारित #नमस्ते_बिहार चतुर्थ बृहत जन संवाद के आयोजन समिति की बैठक में सम्मिलित हुआ । अभियान के संदेशों को समझाते हुए मैंने बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य निर्माण हेतु हर ग्राम-नगर के जन-जन तक उन्हें पहुंचाने का आह्वान किया । #यात्री_मन लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की भूमि में निर्धारित कार्यक्रम की सफलता के प्रति अत्यंत आशान्वित है ! यात्रा गतिमान है !
#LetsInspireBihar के अंतर्गत 8 दिसंबर 2024 को छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में निर्धारित है चतुर्थ #नमस्ते_बिहार बृहत जन संवाद ! छपरा के सेंट्रल पब्लिक स्कूल सभागार में आज आयोजन समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सीपीएस के निदेशक हरेंद्र सिंह जी को आयोजन समिति का संयोजक तथा सीमा सिंह जी, सच्चिदानंद ओझा जी, शैलेंद्र साधु जी, त्रिलोकी साह जी, मो आलम @ बबलू राही जी, कृष्ण कुमार चौरसिया जी, संजीव चौधरी जी, खुशबू ठाकुर जी, संजय सिंह जी, महेंद्र यादव जी, धीरज कुमार सिंह जी, अनूप नारायण सिंह जी, उज्जवल जी, ओम कुमार सिंह जी (सोनपुर), विशाल सिंह राठौड़ जी, अभिषेक जी (पानापुर), राकेश कुमार सिंह जी (परसा), अमित जी (अखंड ज्योति हॉस्पिटल), सोनल कुमार गिरी जी, डॉक्टर देव कुमार सिंह जी, मिथिलेश जी, अजय सिंह जी, श्रवण सिंह जी, राजीव सिंह जी, कन्हैया कुमार यादव जी, शिव शंकर सिंह जी, सुमंत बाबा जी समेत अन्य को सह-संयोजक का महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया । आज बैठक में निर्धारित आयोजन समिति द्वारा 8 दिसंबर, 2024 को नमस्ते बिहार कार्यक्रम के आयोजन हेतु छपरा जिले के सभी 20 प्रखंड में तैयारी की जाएगी तथा कई उप समितियों का भी गठन किया जाएगा । बैठक को संबोधित करते हुए मैंने सभी से छपरा के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया ।
बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य निर्माण हेतु संकल्पित अभियान लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान वर्ष 2021 के 22, मार्च को मेरे आह्वान पर प्रारंभ हुआ था । इसका उद्देश्य 2047 तक विकसित भारत में एक ऐसे विकसित बिहार के निर्माण का है जिसमें किसी व्यक्ति को शिक्षा, रोजगार अथवा स्वास्थ्य के लिए अन्यत्र जाने की आवश्यकता न हो । शिक्षा, समता और उद्यमिता के मूल मंत्रों पर आधारित अभियान में मातृभूमि की समृद्ध विरासत से प्रेरणा लेकर लघुवादों (जातिवाद, सम्प्रदायवाद, लिंगभेद इत्यादि) से उपर उठकर राष्ट्रहित में योगदान करने की परिकल्पना है । आज लगभग 1,00,000+ व्यक्ति स्वैच्छिक रूप से जुड़कर सकारात्मक योगदान समर्पित कर रहे हैं । अभियान के अंतर्गत बीते 3 वर्षों में बिहार के सभी जिलों में, भारत के प्रमुख महानगरों में तथा विदेशों में भी 1400+ कार्यक्रम आयोजित हुए हैं तथा बेगूसराय में 10 दिसंबर, 2023 को नमस्ते बिहार प्रथम बृहत जन संवाद का आयोजन किया गया जिसमें 50,000+ व्यक्ति सम्मिलित हुए । आगे 1 दिसंबर, 2024 को सासाराम (रोहतास) में तृतीय, 8 दिसंबर, 2024 को छपरा (सारण) में चतुर्थ तथा 9 फरवरी, 2025 को हाजीपुर (वैशाली) में पंचम बृहत जन संवाद मुक्ताकाश में निर्धारित है ।
#छपरा के सेंट्रल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सफलता के सूत्रों के साथ परिश्रम करते हुए बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य निर्माण में योगदान का संकल्प लिया । बिहार के हर युवा के मन में करना है प्रेरणा का प्रसार ! आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार !