अभाविप, दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा ‘परिसर–परिसर वंदे मातरम्’ अभियान के अंतर्गत कला संकाय, उत्तरी परिसर में परिचर्चा एवं सामूहिक वंदे मातरम् गायन का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री श्री सार्थक शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही |
*ABVP Delhi*
स्टूडेंट फॉर सेवा (SFS) दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई द्वारा ढाका बस्ती में 'ऋतुमति अभियान' के अंतर्गत सैनिटरी पैड वितरण एवं जागरूकता अभियान संचालित किया गया।
प्रमुख रूप से SFS DU संयोजक आंचल मालिक जी एवं सह-संयोजक देवांश जी उपस्थित रहे।
#SFSdelhi
अभाविप, दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में स्वामी विवेकानंद युवा संसद का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के पुरस्कार वितरण समारोह में लोकसभा सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेता श्री मनोज तिवारी सहित दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र नेता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
#NationalYouthDay
@DUABVP द्वारा संचालित अरबिंदो स्टडी सर्किल द्वारा युवा पखवाड़ा के अंतर्गत 15/01/26 को मानसरोवर छात्रावास में 'स्वामी विवेकानन्द एवं स्वतंत्रता आंदोलन' विषयक परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में मुख्य वक्ता के रूप में SHoDH के अखिल भारतीय प्रमुख डॉ. आलोक सिंह जी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय कला मंच, दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा “युवा पखवाड़ा” के उपलक्ष्य में एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल “निशंक” एवं अभाविप दिल्ली प्रांत संगठन मंत्री श्री राम कुमार गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
#ScreenTimeToActivityTime : An initiative by ABVP on National Youth Day.
In an age where mobile screens dominate student life, ABVP takes a decisive step to restore balance, discipline, and real-world engagement among youth.
Today, on National Youth Day, ABVP proudly launches the nationwide campaign “Screen Time to Activity Time.”
This movement addresses excessive screen dependency and redirects youth energy toward physical fitness, creative expression, intellectual growth, and social participation. Through awareness drives, screen-free initiatives, sports, cultural programs, and community engagement, ABVP envisions a generation that is healthier, confident, and committed to society and nation-building.
Technology is a tool, not a trap.
The mission is clear - less scrolling, more living; less isolation, more interaction; less dependency, more discipline.
From Doomscrolling to Meaningful Action - Youth is back in action.
#NationalYouthDay
आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उत्तरी विभाग की रामजस महाविद्यालय इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रा. मनु कटारिया (अखिल भारतीय छात्रा कार्य प्रमुख) एवं श्री प्रद्युम्न रघुवंशी जी (उत्तरी विभाग संगठन मंत्री, दिल्ली) का प्रवास रहा।
#NationalYouthDay
आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पश्चिम विभाग के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में “21वीं सदी में भारत की विदेश नीति का मूल्यांकन: निरंतरता, परिवर्तन और वैश्विक नेतृत्व” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अश्विनी शर्मा जी तथा आईजीएनसीए के निदेशक प्रो. धरमचंद चौबे जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ‘स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइप’ विषयक पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कालकाजी विभाग द्वारा अरविंदो कॉलेज (प्रातः) में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विचारोत्तेजक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभाविप दिल्ली प्रांत अध्यक्ष श्री तपन बिहार जी, डूसू के पूर्व उपाध्यक्ष श्री भानु प्रताप जी तथा अरविंदो कॉलेज (प्रातः) के प्राचार्य प्रो. अरुण चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित "स्वामी विवेकानंद युवा संसद" के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय मंत्री श्री श्रवण बी राज, एवं पूर्व डूसू सचिव कु. मित्रविंदा कर्णवाल का रहना हुआ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दिल्ली प्रांत के उत्तरी विभाग अंतर्गत रामजस कॉलेज इकाई द्वारा युवा पखवाड़ा के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनईएचयू केंद्रीय विश्वविद्यालय, शिलांग के कुलपति प्रो. प्रभा शंकर शुक्ला जी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रघुराज किशोर तिवारी जी, सांस्कृतिक प्रवक्ता कु. मीनाक्षी सहरावत जी तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अजय अरोड़ा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आज खेलो भारत दौलत राम कॉलेज द्वारा ABVP द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान "Screen Time to Activity Time" के अंतर्गत "Cyclothon" का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झंडेवालान विभाग प्रचारक श्री चमनलाल जी एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो सविता रॉय उपस्थित रही।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्क्रीन से बाहर लाकर शारीरिक गतिविधियों में शामिल कर युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास करना है ।
प्रेस विज्ञप्ति
26 अक्टूबर 2025
दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज की छात्रा पर तेज़ाब हमला दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों पर सख़्त कार्रवाई करे प्रशासन : अभाविप
नई दिल्ली — अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रविवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय की छात्रा पर महाविद्यालय के बाहर हुए तेज़ाब हमले को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय मानती है तथा प्रशासन से इस हमले को अंजाम देने वाले दोषियों पर सख़्त कार्रवाई की मांग करती है।
अभाविप का कहना है कि विश्वविद्यालय परिसर एवं उसके आसपास इस प्रकार की घटनाएँ छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंभीर चिंता का विषय हैं। अभाविप ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए परिसर के आसपास सुरक्षा प्रबंधों को सख़्ती से लागू किया जाए, सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए तथा पुलिस गश्त को और सक्रिय किया जाए।
अभाविप दिल्ली के प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा, “दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा पर लक्ष्मीबाई महाविद्यालय के बाहर हुआ एसिड अटैक बेहद भयावह और निंदनीय घटना है। विश्वविद्यालय परिसर, जहाँ महिला सशक्तिकरण की बातें की जाती हैं, वहीं ऐसी घटनाएँ समाज और विश्वविद्यालय दोनों को शर्मसार करने वाली हैं। महाविद्यालय परिसरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था में लगातार लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। हम पुलिस से मांग करते हैं कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर, कठोर कार्रवाई की जाए और पीड़ित छात्रा को शीघ्र न्याय मिले। अभाविप छात्रा को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।”
इस संदर्भ में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष आर्यन मान ने पीड़िता से अस्पताल में मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा,“यह घटना पूरे छात्र समुदाय को झकझोर देने वाली है। हम दिल्ली पुलिस से मांग करते हैं कि परिसर एवं कॉलेजों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए और नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए ताकि छात्राएँ सुरक्षित महसूस कर सकें।”
शुभं करोति कल्याणमारोग्यं धनसम्पदा।
शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते॥
दीपों का यह पावन पर्व अंधकार को दूर कर, प्रकाश, सुख, समृद्धि और शुभता लेकर आता है।
माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और जीवन में सुख, शांति तथा समृद्धि बनी रहे।
#deepawali
दिल्ली विश्वविद्यालय ने ठाना है,
DUSU में ABVP को जिताना है।
DUSU चुनाव 2025-26 में एबीवीपी के पैनल 3-1-3-4 को चुनें।
अध्यक्ष - आर्यन मान 3️⃣
उपाध्यक्ष - गोविंद तंवर 1️⃣
सचिव- कुणाल चौधरी 3️⃣
संयुक्त सचिव - दीपिका झा 4️⃣
#ABVP3134#ABVP4DUSU
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दिल्ली द्वारा पूर्वांचल के सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘पूर्वांचल स्पंदन’ का आयोजन रामजस कॉलेज में किया गया।
इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय सिन्हा, उत्तरी दिल्ली के लोकप्रिय सांसद श्री मनोज तिवारी,यूपी के परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह देवरिया विधायक श्री शलभमणि त्रिपाठी, अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान, बिहार-झारखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. निधि त्रिपाठी उपस्थिति रहे।
"दुनिया देख रही हैं दम, DUSU जीत रहे हैं हम"
DUSU चुनाव 2025-26 में अभाविप के पैनल 3-1-3-4 को चुनें।
3⃣ अध्यक्ष - आर्यन मान
1⃣ उपाध्यक्ष - गोविंद तंवर
3⃣ सचिव- कुणाल चौधरी
4⃣ संयुक्त सचिव - दीपिका झा
#ABVP3134#ABVP4DUSU