आज लोक सभा में अपने विचार रखते हुए अहिल्या बाई होलकर जी की 300वीं जयंती के माध्यम से उनके जीवन, त्याग और भारतीय नारी शक्ति के सशक्त स्वरूप को पुनः स्मरण कराने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
इसी संदर्भ में लोक सभा के माननीय अध्यक्ष श्री @ombirlakota जी के माध्यम से सरकार से नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के पहाड़गंज स्थित पंचकुइयां रोड पर अवस्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर एवं लोकमाता के विश्राम स्थल को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर उसके संरक्षण एवं समुचित विकास हेतु आग्रह किया।
@BJP4India@BJP4Delhi
Felicitated our phenomenal athletes at the 8th Hockey India Annual Awards today. Kudos to all the winners.
Your unrelenting dedication, exceptional skill, and passion on the field continue to inspire the entire nation and swell our hearts with pride.
Under the leadership of PM Shri @narendramodi Ji, we are creating a robust sporting ecosystem to empower our Hockey players to conquer global arenas.
अमर बलिदानियों के सर्वोच्च बलिदान को कोटि-कोटि नमन!
शहीद दिवस के अवसर पर फरीदाबाद में 'MY Bharat' द्वारा आयोजित विशाल 'शहीद दिवस पदयात्रा' में युवाओं का उमड़ा जनसैलाब। #MYBharatMYResponsibility
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर मैं उन सभी वीर-वीरांगनाओं को नमन करता हूं, जिन्होंने सोमनाथ की रक्षा और मंदिर के पुनर्निर्माण को अपने जीवन का ध्येय बनाया। उन्होंने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अपना सब कुछ महादेव को अर्पित कर दिया।
#SomnathSwabhimanParv
Youth Leadership is the Cornerstone of Viksit Bharat! 🇮🇳
The Viksit Bharat Young Leaders Dialogue empowers our Yuva-Shakti to lead from the front, take on real challenges, and co-create India’s future.
From 9–12 January at Bharat Mandapam, young leaders from across Bharat will converge to present their ideas on Viksit Bharat before PM Shri @narendramodi ji.
Read my article on how this dialogue is shaping the next generation of leaders for Viksit Bharat.
जय भारत, जय सरदार.....
दस दिनों की अविरल तपस्या, MY Bharat से जुड़कर देश के प्रत्येक जिले से आए लाखों युवाओं ने सरदार जी की जन्मस्थली करमसद से केवड़िया तक 180 किलोमीटर की पदयात्रा में राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ भाग लिया जो आज स्टैचू ऑफ यूनिटी पर समाप्त हुई। इस दौरान माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी राधाकृष्णन जी ने युवाओं को सरदार जी के जीवन और 'एक भारत, आत्मनिर्भर भारत' पर संबोधित किया।
सरदार जी के जीवन से प्रेरणा लेकर, प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी के स्वप्न के 'विकसित भारत' बनाने में युवा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे इसका मुझे पूर्ण विश्वास है।
#Sardar150Padyatra
जब देश एक साथ चलता है, तो उसका भविष्य स्वयं उजाले की राह पर चल पड़ता है। 🌟
आज, राष्ट्रीय एकता पदयात्रा में युवा शक्ति के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके अटूट उत्साह, जोश और एकजुटता ने मुझे अभिभूत कर दिया।
एक भारत, आत्मनिर्भर भारत!
10 दिवसीय राष्ट्रीय एकता पदयात्रा के भव्य समापन समारोह में संबोधन।
📍केवड़िया, गुजरात
#Sardar150Padyatra https://t.co/TO3jiRY5qe
MY Bharat, Patna, Bihar successfully organized the Sardar@150 Unity March under the inspiring leadership of Sh. Ravi Shankar Prasad ji, Hon’ble Member of Parliament, Patna Sahib and Sh. Suryakant Kumar, State Director, MY Bharat Patna.
आज करोल बाग विधानसभा क्षेत्र के पहाड़गंज इलाके में आयोजित Unity March में स्थानीय बच्चों, युवाओं, महिलाओं, स्वयंसेवकों और समुदाय के लोगों के साथ सम्मिलित होने का अवसर मिला।
राष्ट्रभक्ति के नारों और तिरंगे की शान के साथ निकली यह यात्रा सरदार पटेल जी की 150वीं जयंती को समर्पित एक प्रेरक जनअभियान रही।
इस मार्च में ज़िला अध्यक्ष वीरेंद्र बब्बर जी तथा अनेक कार्यकर्ता भी साथ चले। सभी ने मिलकर राष्ट्रीय एकता, समरसता और अखंड भारत के संकल्प को दोहराया।
पहाड़गंज की यह उत्साही भागीदारी दर्शाती है कि एकता केवल आदर्श नहीं, भारत की सबसे बड़ी ताकत है।
#UnityMarch #NationalUnity #SardarPatel150 #Paharganj #KarolBagh #ViksitBharat
@BJP4Delhi@BJP4India
एक भारत, आत्मनिर्भर भारत!
आज नई दिल्ली में भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी की उपस्थिति में आयोजित 'सरदार@ 150 पदयात्रा' के निमित 26 नवंबर को होने वाली राष्ट्रीय पदयात्रा हेतु पदयात्रियों की बस के फ्लैग-ऑफ़ समारोह में भाग लिया।
#Sardar150
आज नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले Unity Marches के संबंध में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
इन मार्चों का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता के प्रतीक, लौह पुरुष सरदार पटेल जी को श्रद्धापूर्वक नमन करना और समाज में उनके संदेश को और व्यापक रूप से स्थापित करना है। देश के अखंडता और समरसता के प्रति उनका समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा है।
मैंने इस अवसर पर कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री
@narendramodi जी के नेतृत्व में NDA सरकार ने सरदार पटेल जी की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उनके जीवन से जुड़े राष्ट्रीय स्मारक, कार्यक्रम और जन-जागरण अभियानों ने जनता के मन में उनके योगदान की समझ को और गहरा किया है।
प्रेस वार्ता के दौरान दो प्रमुख Unity Marches की घोषणा की गई:
• 21 नवंबर: LSR कॉलेज (गेट नंबर 2) से प्रारंभ होकर फ्रैंक एंथनी स्कूल तक।
• 23 नवंबर: पहाड़गंज–करोल बाग क्षेत्र में डॉ. मुंजी चौक से देशबंधु गुप्ता चौक तक।
इन मार्चों में छात्र, युवा संगठन, स्वयंसेवक, सामाजिक संस्थाएँ और नागरिक समाज के सदस्य बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यह हमारी साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा कि राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रहित की भावना सदैव सर्वोपरि है।
मैं नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के सभी निवासियों, युवा समूहों और शैक्षणिक संस्थानों से आग्रह करती हूँ कि वे इन Unity Marches में सक्रिय रूप से भाग लें और सरदार पटेल जी की जयंती को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। 🇮🇳
प्रेस वार्ता में ज़िला अध्यक्ष श्री @ravindr_BJP जी और श्री वीरेंद्र बब्बर जी भी उपस्थित रहे।
@BJP4Delhi@BJP4India
लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आज रोहिणी सेक्टर 14 में आयोजित 'सरदार@ 150 यूनिटी मार्च' में सहभागिता की।
राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामूहिक शक्ति के प्रति समर्पित यह यूनिटी मार्च, देशवासियों को उस ऐतिहासिक संकल्प की याद दिलाता है जिसे सरदार पटेल जी ने अपने अदम्य नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और अप्रतिम राष्ट्रनिर्माण के माध्यम से साकार किया।
इस अवसर पर सांसद @yogenderchando1 जी, विधायक @KulwantRanaBJP जी एवं @deepak4bjpbadli जी भी उपस्थित रहे।
#Sardar150
आज दिल्ली विधानसभा में भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के अवसर पर नक्सल-प्रभावित राज्यों के 8 जिलों ( बस्तर, कांकेर, नारायणपुर, पश्चिमी सिंहभूम, बालाघाट, कंधमाल, कालाहांडी, गढ़चिरौली) से पधारे 200 युवा प्रतिभागियों तथा 20 अर्धसैनिक बलों (सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी) के अधिकारियों को सम्मानित किया।
मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वाधान में पहुंचे प्रतिभागियों ने @DelhiAssembly का भ्रमण कर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और विधायी कार्यप्रणाली को नज़दीक से जाना।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सशक्त नेतृत्व और माननीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी की प्रभावी रणनीति ने नक्सलवाद के उन्मूलन के संकल्प को नई दिशा और निर्णायक गति दी है। उनके मार्गदर्शन में स्थानीय समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने और विकास को अंतिम छोर तक पहुंचाने के प्रयास अभूतपूर्व परिणाम दे रहे हैं।
कार्यक्रम में हिंदी अकादमी द्वारा प्रस्तुत विभिन्न नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया, जो हर राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक झलक का सुंदर संगम था। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष @bishtmla जी, कैबिनेट मंत्री @ashishsood_bjp जी, विधायक @BJPSanjayGoyal जी तथा अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।