रोहतास रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सम्राट चौधरी सरकार को बुरी तरह घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के किसी भी जिले में आम नागरिक सुरक्षित नहीं हैं और अपराधी सरेआम गोलियां चला रहे हैं।
#TejashwiYadav#Bihar#BiharPolitics#IITDelhi
बिहार में कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है।इसी बीच बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मृतक ईओ विमल कुमार की पत्नी से फोन पर बात कर उनका हालचाल जाना और परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। @yadavtejashwi