बस्तर को विकसित और समृद्ध आदिवासी संभाग बनाने के लिए व्यापक रोडमैप पर काम हो रहा है। स्वास्थ्य, रोजगार और प्रशिक्षण सुविधाएं गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर योजना से 34 लाख लोगों को लाभ मिला है। वहीं, इंद्रावती नदी की दो सिंचाई परियोजनाओं से 80 हजार एकड़ क्षेत्र को लाभ मिलेगा।
__ श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
📍 राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती
एवं
लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम
धनोरा, कोण्डागांव
#ViksitChhattisgarh #SushasanSarkar #GoodGovernance #Kondagaon #सुशासन_सरकार #Development
@vishnudsai@ChhattisgarhCMO@KondagaonDist
कोंडानार प्रीमियम राइस से 730 किसानों की उपज को मिलेगी नई पहचान
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कोंडागांव के ग्राम धनोरा में ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ ब्रांड का शुभारंभ किया। इस पहल से लगभग 730 किसानों की पारंपरिक धान उपज को नई बाजार पहचान मिलेगी। बिहान की महिला कृषक कंपनी प्रसंस्करण एवं विपणन की जिम्मेदारी संभालेगी।
इससे किसानों को बेहतर मूल्य और ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
https://t.co/jAAC8LwTel
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #Kondagaon #KondanarPremiumRice #किसान_कल्याण #बिहान
@AgriGoI@vishnudsai@ChhattisgarhCMO@KondagaonDist
सुशासन सरकार ने ग्रामीण पेयजल व्यवस्था के बेहतर संचालन एवं रखरखाव के लिए हर ग्राम पंचायत में जल एवं स्वच्छता सहायक नियुक्त करने की तैयारी की है। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है, जबकि आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को प्राथमिकता मिलेगी। सहायकों को प्रतिमाह अधिकतम ₹5,000 मानदेय दिया जाएगा।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... https://t.co/iJpXAJQBKe…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #ग्रामीण_विकास #जल_जीवन_मिशन #युवा_रोजगार #स्वच्छता #Chhattisgarh
@DoWRRDGR_MoJS@vishnudsai@ChhattisgarhCMO
जनसमस्याओं के समाधान एवं निवारण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी करेंगे जनदर्शन.....
दिनांक: गुरुवार, 26 नवंबर 2026
समय : दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक
स्थान: मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... https://t.co/iJpXAJQBKe…
#जनदर्शन #Jandarshan #Chhattisgarh #सुशासन_सरकार #SushasanSarkar
@vishnudsai@ChhattisgarhCMO@RaipurDistrict
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रिसाली नगर निगम क्षेत्र को ₹101 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। सड़क, नाली, पेयजल, उद्यान और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करने के साथ जल शुद्धिकरण, नाली सुदृढ़ीकरण और मुक्तिधाम उन्नयन के लिए अतिरिक्त राशि की घोषणा की।
#ViksitChhattisgarh #SushasanSarkar #VishnuDeoSai #Durg
@vishnudsai@ChhattisgarhCMO@DurgDist
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री श्री अरुण साव ने रायपुर में 5वीं मिनी राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 30 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रदेश सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें ओलंपिक तक पहुंचाना है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
https://t.co/iJpXAJQBKe…
#Chhattisgarh #Sports #Badminton #SushasanSarkar
@vishnudsai@ArunSao3@SportsywCg@RaipurDistrict
सुशासन और अभिसरण विभाग के माध्यम से सभी विभागों में फाइलों का डिजिटलीकरण हो रहा है और पारदर्शिता स्थापित हो रही है। सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही और तकनीक के माध्यम से हर नागरिक तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना हमारा संकल्प है। इसी उद्देश्य से हमने राज्य में सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया है।
- श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
📍राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती
कलार समाज महोत्सव लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम
धनोरा, कोंडागांव
#VishnuBhaiya #SushasanSarkar #SahastrabahuArjunJayanti #GoodGovernance #DigitalGovernance #Kondagaon #Chhattisgarh
बस्तर क्षेत्र चार दशक से अधिक समय तक नक्सलवाद से ग्रसित रहा। इस क्षेत्र में विकास नहीं पहुंच पाता था, लेकिन डबल इंजन सरकार में यहां विकास ने तेज रफ्तार पकड़ी है। 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद समाप्त करने की तिथि केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने तय की थी। आज छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त हो चुका है।
- श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री , छ्त्तीसगढ़
📍राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती
कलार समाज महोत्सव लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम
धनोरा, कोंडागांव
#SahastrabahuArjunJayanti
#NaxalismFreeChhattisgarh #BastarDevelopment #NaxalFreeBharat #Chhattisgarh #Kondagaon
बस्तर क्षेत्र को देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनाएंगे। इसके लिए रोडमैप बनाकर काम किया जा रहा है। अब यहां जितने सुरक्षा कैंप खाली होते जा रहे हैं, वहां सेवा डेरा केंद्र बनाए जा रहे हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर योजना के तहत गांव-गांव जाकर 34 लाख लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है।
- श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छ्त्तीसगढ़
📍राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती
कलार समाज महोत्सव लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम
धनोरा, कोंडागांव
#VishnuBhaiya #SushasanSarkar #SahastrabahuArjunJayanti
#NaxalismFreeChhattisgarh #BastarDevelopment #Chhattisgarh #Kondagaon
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सभागार में मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा विषय पर आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला के समापन सत्र में शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मानव तस्करी और घरेलू हिंसा महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और भविष्य से जुड़े अत्यंत संवेदनशील विषय हैं। इन विषयों पर विचार-विमर्श के लिए न्यायपालिका, पुलिस, विश्वविद्यालयों, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सामाजिक संगठनों के अनुभवी प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाना सराहनीय पहल है। कार्यशाला में प्राप्त सुझाव महिला सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में उपयोगी होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 42 सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित हैं। महिलाओं की सहायता के लिए 24 घंटे महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और आपातकालीन सहायता नंबर 112 उपलब्ध हैं। साथ ही, त्वरित कार्रवाई के लिए महिला थानों की संख्या बढ़ाई गई है तथा पुलिस थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।
#VishnuBhaiya #SushasanSarkar #Chhattisgarh
#HumanTraffickingPrevention #EndDomesticViolence #WomenSafety #ProtectWomenAndGirls #HumanRights #GenderJustice
डिजिटल प्रतिभाओं को सम्मान, छत्तीसगढ़ को नई पहचान
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार प्रदेश की डिजिटल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 25 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन कर रही है।
#chhattisgarh
सुशासन सरकार में जनसेवा सर्वोपरि है
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 26 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, मांगें और सुझाव सुनेंगे तथा उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।
#मुख्यमंत्री_जनदर्शन#Jandarshan#cg
सरल, सुगम और पारदर्शी धान खरीदी प्रक्रिया किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला रही है। कृषक श्री दिनेश कुमार ने उचित मूल्य के लिए और कृषक श्री विकास कुमार ने धान खरीदी के डिजिटलीकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
#DhanKharidi2026#धान_खरीदी_2026
किसानों की सुविधा और मेहनत का सम्मान, सुशासन सरकार की पहचान
धान खरीदी की सुव्यवस्थित व्यवस्था से किसानों को मिल रही सहूलियत। दंतेवाड़ा के गीदम उपार्जन केंद्र में किसान श्री बृज बिहारी वेक ने टोकन के अनुसार 18 क्विंटल धान का सहजता से विक्रय किया। 21 क्विंटल प्रति एकड़ की निर्धारित सीमा के अंतर की पूरी राशि का लाभ भी उन्हें मिलेगा।
सुशासन सरकार किसानों के सम्मान, उनकी मेहनत के उचित मूल्य और हर सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
https://t.co/jAAC8LwTel
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़ #धान_खरीदी_2026 #DhanKharidi2026
#VishnuDeoSai
@AgriGoI@vishnudsai@ChhattisgarhCMO@DantewadaDist