अगर कभी ब्रह्मा जी सामने आकर कहें
माँगो- तीन वरदान देता हूँ
तो मैं बिन सोचे तीनो वरदानों में
सिर्फ तेरा नाम लिख दूँगी😘
क्योंकि मुझे तीन इच्छाएँ नही चाहिए
मेरी तो एक ही इच्छा है
"तुम"
तुम और सिर्फ तुम!
खैर-
खुश रहो तुम
चल आ_
अधुरी कहानी का
अंतिम अध्याय लिख दूं
तुम वहां से अलविदा लिख दो
मैं यहां से पुर्ण विराम लिख दूं
सूर्यास्त का समय शायद दिन का सबसे शांत और खूबसूरत पल होता है।
जब सूरज🌞 धीरे-धीरे क्षितिज की ओर उतरता है तो आसमान नारंगी, सुनहरे और हल्के गुलाबी रंगों से भर जाता है
ऐसा लगता है जैसे प्रकृति ने पूरे दिन की थकान को रंगों में बदलकर आसमान पर बिखेर दिया हो
पक्षियों की आवाज़ धीरे-धीरे कम होने लगती है
हवा में एक अलग सी शांति उतर आती है और दुनिया कुछ पल के लिए अपनी रफ़्तार धीमी कर देती है
डूबता सूरज यह भी याद दिलाता है कि हर अंत अपने साथ एक नई शुरुआत का वादा लेकर आता है
दिन चाहे कितना भी लंबा या कठिन क्यों न रहा हो, शाम हमेशा अपने साथ थोड़ी शांति और अगले सवेरे की उम्मीद छोड़ जाती है।
सुनो बहनों ,
अपना निश्चल प्रेम ♥️ सदैव उसी को देना जो तुम्हें खाली जेब के साथ भी राजा की तरह रखे ।
अपना मान उसी पुरुष को देना
जो तुम्हें तुम्हारे बचपने के साथ अपनाए 🤗