जिला प्रशासन के निरंतर प्रयासों के पश्चात 14 वर्षों से लापता वृंदा कुमारी को सुरक्षित उनके परिवार से मिला दिया गया है। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण वर्ष 2011 में लापता हुई वृंदा का देवघर बालिका गृह में उचित इलाज (रिनपास) और काउंसिलिंग कराई गई।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
@JharkhandCMO@prdjharkhand स्वास्थ्य में सुधार के बाद मिली जानकारियों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके ग्राम का पता लगाया गया और उन्हें परिजनों को सौंपा गया। यह सफलता दर्शाती है कि जब प्रशासनिक तत्परता और सामाजिक संस्थाएं मिलकर काम करती हैं, तो समाज में कितना बड़ा सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
@JharkhandCMO@prdjharkhand साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च मानकों के अनुरूप पूर्ण करने का निर्देश दिया।
माननीय उप राष्ट्रपति के संभावित देवघर आगमन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन से जुड़े तमाम बिंदुओं की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
@JharkhandCMO@prdjharkhand आगे शेष सभी रिक्त पदों पर जल्द से जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि विभागीय कार्यों में तेजी आ सके। साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट किया कि बच्चों के संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी देरी के मिलना हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
आज सामाजिक सुरक्षा एवं बाल संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक में डीसीपीयू यूनिट की वर्तमान कार्यशैली पर गंभीर असंतोष व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM से एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारखंडी बेटियों—कप्तान सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग एवं दीपिका सोरेंग—ने मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि झारखंड की बेटियों की यह स्वर्णिम सफलता राज्य और देश के लिए गौरव की बात है। उनकी प्रतिभा, मेहनत और अदम्य जज्बा युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
आज बाबा मंदिर परिसर के सभी दान पात्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और अधिकारियों की मौजूदगी में खोला गया, जिसमें दान स्वरूप में कुल 19,03,275/- रुपये भारतीय नोट के रूप में मिले हैं, जबकि विदेशी मुद्राओं में 2,475/- नेपाली मुद्रा और 78/- मलेशियन मुद्रा शामिल हैं।
@JharkhandCMO
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, अहिंसा, प्रेम और सद्भाव के उनके विचार आज भी मानवता को सही राह दिखाते हैं।
आइए, गांधी जयंती के अवसर पर उनके बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने तथा बेहतर, शांतिपूर्ण और समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लें।
@JharkhandCMO@prdjharkhand साथ ही आम जनता को राशन के लिए परेशान करने वाले डीलरों के लाइसेंस रद्द करने और शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
आज खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के कार्यों की एक विस्तृत समीक्षा बैठक में कार्य में कोताही बरतने वाले बाजार समिति के एजीएम पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
@JharkhandCMO@prdjharkhand
@JharkhandCMO@prdjharkhand साथ ही जन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और सुधार लाने के उद्देश्य से सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों के निरीक्षण के लिए विशेष जांच दल गठित करने का निर्देश दिया है। वही गोदामों से अनाज निकलने के बाद कार्डधारियों तक पहुंचने की पूरी श्रृंखला को पूरी तरह पारदर्शी बनाने का निर्देश दिया।
आज देवघर और पश्चिमी सिंहभूम जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 'विशेष ग्राम सभा-2026' का गरिमामय आयोजन। पंचायत सभागारों में ग्रामीणों, महिला स्वयं सहायता समूहों और जन प्रतिनिधियों की सघन उपस्थिति रही।
बैठक में VB-GRAM G के पारदर्शी क्रियान्वयन पर विस्तृत विमर्श हुआ, ताकि गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास का सीधा लाभ पहुंचे।
@MoRD_GoI@mopr_goi@JharkhandCMO@DipikaPS@DC_Chaibasa@DCDeoghar
#Deoghar #Chaibasa #VBGRAMG #SpecialGramSabha #RuralDevelopment #PanchayatiRaj #Jharkhand
नशीले पदार्थों के विरुद्ध देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
दिनांक 01.10.2026 की संध्या पुलिस अधीक्षक, देवघर को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर हिंडोलावरण एवं सिमरजोर क्षेत्र में ब्राउन शुगर के सेवन एवं खरीद-बिक्री की सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु SIT टीम का गठन किया गया।
SIT टीम द्वारा हिंडोलावरण से तपोवन जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे तीनघर के पास नव-निर्मित अस्पताल के समीप कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
प्रफुल कुमार, उम्र 33 वर्ष
भीम राय, उम्र 20 वर्ष
जितेन्द्र कुमार, उम्र 36 वर्ष
लखन मरांडी, उम्र 25 वर्ष
राहुल कुमार, उम्र 20 वर्ष
बरामदगी:
• 21.01 ग्राम ब्राउन शुगर
• ₹5,400/- नकद
गिरफ्तार सभी आरोपी थाना मोहनपुर, जिला देवघर के निवासी हैं। मामले में विधिसम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
देवघर पुलिस नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
#DeogharPolice #Deoghar #MohonpurPolice #AntiDrugDrive #DrugFreeDeoghar #SayNoToDrugs #JharkhandPolice
@JharkhandCMO@JharkhandPolice@DigDumka@DCDeoghar
@JharkhandCMO@prdjharkhand आज बापू के सत्य, अहिंसा और करुणा के विचार तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी व 'जय जवान-जय किसान' का संकल्प आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए हमारे सबसे बड़े प्रेरणास्रोत हैं। स्वच्छता को आत्मसात करते हुए आइए, हम सब इनमे दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें।