Jamui में नाबालिगों के साथ जो हुआ उसने बिहार सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है. इसी दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक बयान भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो बिहार में सुरक्षा व्यवस्था पर बात कर रहे थे और दावा कर रहे थे कि अगर कुछ हुआ तो वो इस्तीफा दे देंगे. #Bihar
दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में इमारत गिरने की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
खबरों के मुताबिक, इस इमारत में ज्यादातर DU के छात्र रहते थे, जिनके मलबे में दबे होने की जानकारी मिल रही है।
घटना के तुरंत बाद से NSUI के साथी मौके पर हर संभव मदद करने में जुटे हैं।
सरकार से अपील है कि युद्धस्तर पर राहत बचाव कार्य चलाएं, मलबे में दबे छात्रों और लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जाए।
7 सितंबर को waiting list के लिये लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन को समर्थन देता है,
अधिक से अधिक संख्या में युवा पहुंचकर छात्र विरोधी सरकार को जगाने का काम करें,
UPSSSC आयोग व उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने वादा किया था कि 5 सितंबर तक कार्रवाई देखने को मिलेगी पर छात्रों के साथ धोखा हुआ,
उन्हें बहकाकर वहां से हटा दिया गया पर उनकी जायज़ मांग अभी तक नहीं माना गया,
अभी भी कल दोपहर तक का समय है कि तत्काल नोटिस issue करके waiting list के निर्णय के बारे में बताने का कष्ट करें।
@UpssscOfficial1@brajeshpathakup
अभिनेता शेखर सुमन ने तंज कसते हुए कहा है कि "सरकार कहती है कि भारत विश्व गुरु बनेगा, बच्चे बोल रहे हैं विश्व को छोड़िए,पहले हमारे स्कूल में गुरु तो भेजिए."
#ShekharSuman#Vishwaguru
“राहुल गांधी छोड़िए, पूरा विपक्ष आ जाए, मेरा बाल बांका नहीं हो सकता। ट्रंप और नेतन्याहू को भी बुला लो, मेरा बाल बांका नहीं होगा।”
अन्याय करके धर्म की आड़ में खुद को बचाना चाहता है,
पर ऐसा न होगा।
उत्तर प्रदेश के छात्र UPSSSC आयोग से waiting list की मांग कर रहे है,
आयोग की इस पर विचार करना चाहिए,
छात्रों का कहना है कि एक ही छात्र कई भर्तीयों में सिलेक्ट हो जाता है,
फिर सीटें खाली रह जाती है,ऐसे में आयोग जल्द विचार करके इसको लागू करें,
छात्रों ने यह भी बताया कि 25 अगस्त को हम आयोग पहुंचने वाले है।
@UpssscOfficial1@UPGovt
UPSSSC में 'प्रतीक्षा सूची' (Waiting List) लागू
करने हेतु निवेदन
सेवा में,
माननीय मुख्य सचिव महोदय,
उत्तर प्रदेश सरकार,
लखनऊ (उ.प्र.)।
विषय : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की सभी भर्ती परीक्षाओं में 'प्रतीक्षा सूची' (Waiting List) का प्रावधान अनिवार्य रूप से लागू करने के संबंध में निवेदन ।
माननीय मुख्य सचिव जी,
सादर प्रणाम।
इस पत्र के माध्यम से मैं आपका ध्यान उत्तर प्रदेश के लाखों प्रतियोगी छात्रों के भविष्य और राज्य की भर्ती प्रक्रिया को अधिक कुशल व पारदर्शी बनाने से जुड़े एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में प्रदेश के लाखों युवा सम्मिलित होते हैं। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात, अक्सर यह देखा गया है क अनेक सफल उम्मीदवार निम्नलिखित कारणों से पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं करते हैं:
1. कई मेधावी उम्मीदवारों का चयन एक साथ एक से अधिक विभागों या उच्च पदों पर (जैसे UPPSC,
Railway, या अन्य केंद्रीय व राज्य स्तरीय सेवाओं में) हो जाता है, जिससे वे कम वेतनमान या निचले पद
को छोड़ देते हैं।
2. कुछ अभ्यर्थी किन्हीं व्यक्तिगत कारणों से, अनिवार्य घरेलू परिस्थतयों या सुदूर जिलों मे पोस्टिंग होने के कारण कायभार ग्रहण नहीं करते।
3. कई अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के महत्वपूण चरण में अनुपिस्थत रहते हैं, जिससे सीटें खाली रह जाती हैं।
चूँकि वर्तमान में UPSSSC की अधिकांश भर्तियों में प्रतीक्षा सूची (Waiting List) का स्पष्ट प्रावधान नहीं है,इसलिए इन कारणों से रिक्त हुए पद उसी विज्ञापन के तहत नहीं भरे जा पाते और वे बहुमूल्य पद वर्षों तक खाली रह जाते हैं।
वर्तमान व्यवस्था से होने वाली मुख्य समस्याएं:
●
मेधावी छात्रों का नुकसान: जो योग्य अभ्यर्थी मुख्य चयन सूची से मात्र कुछ अंकों या डेसमल (Points) के अंतर से रह जाते हैं, वे अंतिम अवसर से वंचित हो जाते हैं और आगामी परीक्षाओं तक आयुसीमा पार
(Overage) होने की कगार पर पहुंच जाते हैं।
●
समय और संसाधनों का अपव्यय: खाली रह गए पदों को भरने के लिए सरकार और आयोग को पुनः नई
विज्ञापन प्रक्रिया, परीक्षा आयोजन और मूल्यांकन का पूरा चक्र दोहराना पड़ता है। इससे शासन के धन,
समय और प्रशासनिक ऊर्जा की भारी बर्बादी होती है।
●
विभागों में कार्य प्रभावित होना: पदों के रिक्त रहने के कारण संबंधित सरकारी विभागों में मानव संसाधन (Manpower) की निरंतर कमी बनी रहती है, जिससे आम जनता से जुड़े विकास कार्य प्रभावित होते हैं।
माननीय महोदय, यदि UPSSSC की सभी परीक्षाओं के परिणाम के साथ ही 10% से 20% पदों के लिये एक निश्चित समयावधि (जैसे 1 वर्ष ) तक वैध रहने वाली प्रतीक्षा सूची जारी की जाए, तो रिक्त हुए पदों को तुरंत उसी भर्ती के योग्य छात्रों से भरा जा सकेगा इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी, अनावश्यक मुकदमों (Litigations) में कमी आएगी और आयोग की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी होगी।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि प्रतियोगी छात्रों के व्यापक हित , युवाओं के कल्याण और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, UPSSSC की सभी वर्तमान एवं आगामी भर्तियों में अनिवार्य रूप से 'प्रतीक्षासूची' लागू करने हेतु आयोग एवं सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश जारी करने की कृपा करें।
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं को आपकी न्यायप्रियता , संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय क्षमता पर पूर्ण विश्वास है।
सधन्यवाद।
भवदीय,
समस्त प्रतयोगी अभ्यर्थी
उत्तर प्रदेश ।
@ChiefSecyUP@CMOfficeUP@ExamLife2026
#upsssc को इन छात्रों का दर्द समझना चाहिए. बीते दिनों जब लल्लनटॉप की आयोग के सचिव से बात हुई तो हमने उनसे वेटिंग लिस्ट के बारे में पूछा था. उन्होंने जवाब दिया कि वेटिंग लिस्ट पर फैसला ना आयोग ले सकता है ना विभाग. ये फैसला सरकार ही ले सकती है. माने मुख्यमंत्री @myogiadityanath के दखल के बाद ही इस पर कुछ फैसला आ सकता है.
#UPSSSC