#फतेहपुर ।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटारी गांव में देर रात सनसनीखेज लूट की वारदात
🔹 नकाबपोश तीन बदमाशों ने रामकेश दीक्षित के घर को बनाया निशाना
🔹 घर के बाहर चारपाई पर सो रही महिला से असलहे के बल पर उतरवाए जेवर
🔹 घर में रखी 1.25 लाख की नकदी भी लूट ले गए बदमाश
🔹 वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हुए लुटेरे
सूचना मिलते ही डॉग स्क्वायड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने भी की घटनास्थल की जांच
कई टीमें गठित, संदिग्धों की तलाश में दबिश जारी
#Fatehpur #BreakingNews #Loot #Hussainganj #UPPolice
@Uppolice@igrangealld@ADGZonPrayagraj@fatehpurpolice
🚨 लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध है या अधिकार?
सरदार सेना प्रतापगढ़ के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बृजेश वर्मा को बीती रात लगभग 2 बजे उनके घर से पुलिस हिरासत में लेकर चली गई। यदि यह कार्रवाई वास्तव में केवल फेसबुक पोस्ट या कमेंट के आधार पर की गई है, तो यह अत्यंत गंभीर और चिंताजनक विषय है।
आधी रात से उनका पूरा परिवार परेशान है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब तक परिजनों को यह तक नहीं बताया गया कि उन्हें किस कारण हिरासत में लिया गया और उन्हें कहाँ रखा गया है। किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसी स्थिति अनेक सवाल खड़े करती है।
यदि सोशल मीडिया पर पोस्ट या कमेंट करने के आधार पर लोगों को आधी रात में आतंकवादियों की तरह उठाया जाने लगे, तो देश की आधी आबादी जेल में होगी। लोकतंत्र में कानून का शासन होना चाहिए, भय का नहीं।
@Uppolice से मांग है कि— 📌 तत्काल स्पष्ट करे कि बृजेश वर्मा को किस कारण हिरासत में लिया गया है। 📌 उनके परिवार को उनकी वर्तमान स्थिति और स्थान की जानकारी दी जाए। 📌 यदि कोई वैधानिक आधार नहीं है तो उन्हें तत्काल सम्मानपूर्वक रिहा किया जाए।
⚠️ चेतावनी
यदि बृजेश वर्मा को शीघ्र रिहा नहीं किया गया, तो कल माननीय मुख्यमंत्री जी के सुल्तानपुर आगमन के दौरान आसपास के जनपदों से हजारों सरदार सैनिक उनसे मिलकर इस पूरे प्रकरण की जानकारी देंगे और लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
सरदार सेना अन्याय के विरुद्ध संविधान के दायरे में रहकर संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
जय सरदार ✊ | जय संविधान 🇮🇳
#बृजेश_वर्मा #सरदार_सेना #प्रतापगढ़ #UPPolice #लोकतंत्र #संविधान #Justice #ReleaseBrijeshVerma #जय_सरदार #जय_संविधान
थाना गाजीपुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 21/22.06.2026 की रात्रि एक बारात समारोह के दौरान हुई फायरिंग की घटना के उपरान्त #Spfhr द्वारा घायलों का कुशलक्षेम जाना गया तथा घटनास्थल का सघन निरीक्षण किया गया।
उक्त घटना में 01 व्यक्ति की मृत्यु तथा 04अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक द्वारा सदर अस्पताल पहुँचकर घायलों से मुलाकात की गई तथा उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी प्राप्त की गई।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ग्राम अहिरनखेड़ा स्थित घटनास्थल का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घटना के कारणों एवं परिस्थितियों की समीक्षा की गई तथा फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मौके पर #Addlfhr, #CO जाफरगंज, व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
#UPPolice
फतेहपुर जनहित संकल्प पार्टी की जिला कार्यालय अबू नगर में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बढ़ते कदम आज जिला कार्यालय फतेहपुर में जिला अध्यक्ष मुकेश पटेल के नेतृत्व में युवा जिला कमेटी का गठन हुआ
फतेहपुर जनहित संकल्प पार्टी की जिला कार्यालय अबू नगर में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बढ़ते कदम आज जिला कार्यालय फतेहपुर में जिला अध्यक्ष मुकेश पटेल के नेतृत्व में युवा जिला कमेटी का गठन हुआ
👉कस्बा फतेहपुर उत्तरी के तालाबी नंबर में कूड़ा,कचरा व मिट्टी डालकर शुरू हुई पुराई!
👉फतेहपुर दक्षिणी महिला डिग्री कॉलेज के पीछे स्थित बड़े तालाब को माफियाओं ने चारों तरफ से कब्जाया! @dmfatehpur
👉मुराईन टोला में हो रही प्लाटिंग में भी तीन बीघा का तालाबी नंबर दबा! @mgnregaupftp
जनपद फतेहपुर में सरकारी तालाबों की भूमि को भू-माफिया और भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध रूप से पट्टा करने या बेचने के गंभीर मामले सामने आ रहे हैं। राजस्व अभिलेखों में हेरफेर करके तालाबों को निजी भूमि में बदल रहे हैं!
@dmfatehpur@ChiefSecyUP@NGTIndia@CommissionerPrg