कांग्रेस पार्टी के कर्मठ, जुझारू व संघर्षशील साथी, महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के पूर्व अध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें।
मैं वाहेगुरु से आपके उज्ज्वल भविष्य व दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूँ।
देवभूमि उत्तराखंड के सपूत, शूटिंग जगत के महान खिलाड़ी और कोच, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित, देश का गौरव बढ़ाने वाले श्री जसपाल राणा जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
जसपाल राणा ने वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप एवं एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिला कर भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया। उनके निधन से भारतीय खेल जगत को एक बड़ी क्षति हुई है।
बाबा केदार उनके शोक-संतप्त परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ।
ॐ शांति 🙏🏻🙏🏻
जम्मू-कश्मीर में मातृभूमि की रक्षा करते हुए ड्यूटी के दौरान टिहरी गढ़वाल के मेन्डू सिन्दवाल गांव निवासी 20 गढ़वाल राइफल्स के वीर जवान शहीद रोहित रावत जी के शहीद होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदय विदारक है।
मां भारती की सेवा में दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र सदैव कृतज्ञता एवं सम्मान के साथ स्मरण करेगा। उनका अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
जय हिंद🇮🇳
गदरपुर विधानसभा के जयनगर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच के दौरान पहुँचकर खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। मैं सभी खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन और आयोजकों को सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं देता हूं।
बहुत हुई महंगाई की मार....
मार्च के बाद से रसोई का सामान, खाद्य तेल, दालें, डिटर्जेंट और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आम परिवार का मासिक बजट बुरी तरह प्रभावित हुआ है, लेकिन भाजपा सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में नाकाम साबित हो रही है।
जब रसोई का खर्च बढ़ता है, तो सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग, गरीब और मेहनतकश परिवारों पर पड़ता है। जनता राहत की उम्मीद कर रही है, लेकिन उसे मिल रही है सिर्फ महंगाई की नई चोट।
क्या आम आदमी जी जेब पर पड़ रहे इस बोझ पर सरकार की कोई जवाबदेही नहीं है?
सरकार लगातार भाषण देने में व्यस्त है, लेकिन जनता को महंगाई से राहत चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री @Pawankhera जी, श्री @MansoorKhanINC जी को कर्नाटक, श्री प्रवीण चक्रवर्ती जी को तमिलनाडु और श्री नीरज डांगी जी को राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के राजनीतिक अनुभव एवं जनसेवा के संकल्प के साथ आप उच्च सदन में जनता की आकांक्षाओं को मजबूती से आवाज़ देंगे और, विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।
आपके सफल एवं जनसेवा को समर्पित संसदीय कार्यकाल हेतु हार्दिक मंगलकामनाएं।
अंडर-18 हॉकी एशिया कप में हमारे देश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन किया है। पुरुष टीम ने तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचा, वहीं महिला टीम ने कांस्य पदक अपने नाम कर हमारे देश के तिरंगे की शान बढ़ाई है।
दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों, कोच स्टाफ और टीमों के सहयोगी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
सत्ता का अहंकार और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़... इतिहास गवाह है, जब-जब अन्याय बढ़ा है, कुरुक्षेत्र तैयार हुआ है! 🚩
आज के 'कौरवों' का घमंड तोड़ने के लिए @RahulGandhi जी के निडर योद्धा मैदान में उतर चुके हैं। महाभारत तब भी धर्म के लिए लड़ी गई थी, और आज भी लड़ाई सत्य और युवाओं के हक़ की है। जीत तय है! ✊🔥
#Kurukshetra
#Mahabharata
#TruthWins
#YouthPower
#RahulGandhi
#JusticeForStudents
#IndianPolitics
#SatyamevJayate
हमें प्रकृति की इस खूबसूरत देन को बचाना होगा, जिसे नरेंद्र मोदी अपने दोस्त के लिए बर्बाद करने पर तुले हैं।
जैव विविधता की रक्षा करना कोई विकल्प नहीं है, यह हम सबकी जिम्मेदारी है।
Watch Full Video :
https://t.co/HcoMglQZma
#GreenOverGreed
आज पौड़ी में आयोजित "पूर्व सैनिक व अर्धसैनिक बल स्वाभिमान सभा" में हजारों पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं युवाओं के साथ सहभागिता का अवसर मिला।
खराब मौसम के कारण आदरणीय नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुँच सके, लेकिन उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर देश के पूर्व सैनिकों और जवानों के सम्मान, अधिकारों एवं भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने अग्निवीर योजना पर गंभीर सवाल उठाते हुए स्पष्ट कहा कि सत्ता में आने पर इस योजना को समाप्त कर सैनिकों के सम्मान और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
पौड़ी की यह ऐतिहासिक सभा उत्तराखंड की सैनिक परंपरा, स्वाभिमान और देशसेवा की भावना को समर्पित रही।
"सपनों की उड़ान भरने से पहले ही एक बेटी की उम्मीदों का दम तोड़ देना, हमारे सिस्टम के लिए शर्म का विषय है। आकांक्षा की चिट्ठी सिर्फ एक कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि उस हर युवा की चीख है जो इस लचर व्यवस्था की भेंट चढ़ गया।
आखिर कब तक हमारे होनहार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता रहेगा? न्याय की मांग अब और भी तेज़ होनी चाहिए।"
@UdayBhanuIYC @INCIndiaUttarakhand #JusticeForStudents #SystemFailure #NEET
NEET, CBSE, and now JEE Advanced. जब हर परीक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा हो, तो क्या यह 'परीक्षा' है या युवाओं के भविष्य के साथ 'मज़ाक'?
यह केवल तकनीकी चूक नहीं, बल्कि एक सोची-समझी विफलता है। कब तक हमारे देश का युवा अपनी मेहनत और भविष्य को सिस्टम की लापरवाही की भेंट चढ़ता देखेगा?
@RahulGandhi@IYC@Kumari_Selja
#ExamLeaks #JusticeForStudents #SystemFailure