भारतीय जनता पार्टी के जयपुर शहर ज़िला अध्यक्ष, मेरे बड़े भाई साहब श्री अमित गोयल जी के स्वस्थ होकर पुनः लौटने पर आज उनसे मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानने का अवसर प्राप्त हुआ।
उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति, सेवा और समर्पण ने सदैव हमें नई ऊर्जा दी है।
राष्ट्र गौरव, अदम्य साहस और स्वाभिमान के अमर प्रतीक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर आज मुख्यमंत्री निवास पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका त्याग, अद्वितीय शौर्य और राष्ट्रभक्ति हम सभी को सदैव देशहित में सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा देता रहेगा।
🌿 एक वृक्ष केवल पौधा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का उपहार है। 🌱
“हर व्यक्ति एक वृक्ष लगाए, हर परिवार एक हरित संकल्प निभाए।” 🌳
आप सभी विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
#WorldEnvironmentDay#EnvironmentDay#SaveEnvironment
भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा के लिए राजस्थान से भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी एवं राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश पूनियां जी तथा भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती अल्का गुर्जर जी को उम्मीदवार घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप दोनों का व्यापक संगठनात्मक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता संसद में राजस्थान एवं देश की आकांक्षाओं को सशक्त अभिव्यक्ति प्रदान करेगी। पूर्ण विश्वास है कि आपका योगदान जनकल्याण, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूती देगा।
@DrSatishPoonia@alka_gurjar
राजस्थान से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश जी पूनियां और राष्ट्रीय मंत्री डॉ अलका जी गुर्जर को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार और आप दोनों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
*मेरा बूथ, सबसे मजबूत*
सांगानेर विधानसभा के वार्ड 86 की मीटिंग के बाद मजबूत कार्यकर्ता बूथ संख्या 177 के बूथ अध्यक्ष सीताराम सैनी जी के घर जाकर उनके परिवार से स्नेहिल मुलाकात ।
@BhajanlalBjp
राजस्थान के लोकप्रिय,यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री भजनलाल शर्मा जी को वैवाहिक वर्षगाँठ की अनंत शुभकामनाएं।
मां भगवती से प्रार्थना है कि आप दोनों का यह पावन साथ सदैव अटूट रहे आपका जीवन आपसी स्नेह, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे।
@BhajanlalBjp
राजस्थान की राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, हम सभी के प्रेरणास्त्रोत श्रद्धेय श्री भैरोंसिंह शेखावत ‘बाबोसा’ जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन।
#BhaironSinghShekhawat
आज का दिन बेहद खास, आज से 12साल पहले छोटी सी प्यारी सी बच्ची प्रयाग आज मेरे कंधे तक आने लगी है लेकिन एक मां के लिए अपनी बेटी कितनी भी बड़ी हो जाए बच्ची ही रहती है , प्रयाग राज आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, मां भगवती का आशीर्वाद सदेव आप पर बना रहे ।
राजस्थान सरकार में शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग कैबिनेट मंत्री, रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री मदन दिलावर जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ,
मां भगवती का आशीर्वाद सदेव आप पर बना रहे।
@madandilawar
डबल इंजन सरकार अंत्योदय के संकल्प के साथ अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है, जिससे समावेशी और संतुलित विकास को गति मिल रही है।
पारदर्शी व्यवस्था और सरल प्रक्रियाओं के माध्यम से आज हमारी सरकार हर जरूरतमंद तक खाद्यान्न की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है, जिससे गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।
ना कुछ लेकर आए इस धारा पर ना लेकर जाएंगे, साथ जाएगा तो सिर्फ अपना व्यवहार जिसकी किस्मत में जो लिखा है वो जरूर मिलेगा और जो नहीं लिखा वो घर आकर भी लौट जाएगा ,परिस्थिति कैसी भी हो हमेशा मुस्कुराना चाहिए ।
#worldlaughterday#KeepSmiling