एक दशक से अधिक समय से विद्यार्थियों, छात्राओं एवं युवाओं के सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक सशक्तिकरण के लिए निरंतर संघर्षरत एवं बहुजन समाज की आवाज़ को देशभर में सशक्त रूप से बुलंद करने वाली Er. अमिता बौद्ध जी को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश संयोजक, भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन, उत्तर प्रदेश नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी सोच में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा विद्यार्थियों, छात्राओं एवं युवाओं के अधिकारों और सामाजिक न्याय के आंदोलन को नई मजबूती मिलेगी।
आपके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल के लिए पुनः हार्दिक मंगलकामनाएँ।
SNI BIG BREAKING | ललितपुर
➡️ दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज़ाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया।
➡️ प्रदर्शनकारियों की प्रस्तावित रैली को प्रशासन और पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया।
➡️ अंबेडकर पार्क के गेट पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे समय तैनात रहे।
➡️ करीब तीन घंटे तक गोष्ठी और संबोधन का कार्यक्रम चला।
➡️ इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने सदर एसडीएम और क्षेत्राधिकारी (CO) सदर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
➡️ प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो व्यापक धरना-प्रदर्शन और अनशन किया जाएगा।
📍 अंबेडकर पार्क, ललितपुर
#SNI #SNINews #BigBreaking #BreakingNews #Lalitpur #AzadSamajParty #BhimArmy #Protest #UPNews #LatestNews #NewsUpdate
@lalitpurpolice@BhimArmyChief@deo_lalitpur
**आवश्यक सूचना**
भीम आर्मी भारत एकता मिशन, उत्तर प्रदेश
नगीना लोकसभा सांसद एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक माननीय एड. चंद्रशेखर आजाद जी तथा भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विनय रतन सिंह जी के आह्वान पर सभी सम्मानित जिला संयोजकों, मंडल संयोजकों, मंडल प्रभारियों एवं प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 25 को प्रातः 11:00 बजे अपने-अपने जनपद मुख्यालय पर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी (डीएम) के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
यह ज्ञापन नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक एवं परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग, तथा दिल्ली में अपने अधिकारों की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज एवं बल प्रयोग के विरोध में दिया जाएगा।
सभी जिला संयोजक निम्नलिखित बिंदुओं का विशेष रूप से पालन सुनिश्चित करें—
1. प्रत्येक जनपद में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करें।
2. सभी प्रतिभागी निर्धारित समय पर जनपद मुख्यालय पहुँचकर शांतिपूर्ण एवं अनुशासित धरना-प्रदर्शन में शामिल हों।
3. धरना-प्रदर्शन के उपरांत प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी (डीएम) के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन सौंपे।
4. सभी प्रतिभागी अपने साथ भीम आर्मी का बैनर एवं हाथों में मांगों से संबंधित तख्तियां अवश्य रखें। प्रत्येक प्रतिभागी के हाथ में तख्ती होना अनिवार्य रहेगा।
5. कार्यक्रम पूर्णतः संवैधानिक, शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से आयोजित किया जाए। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचें।
6. कार्यक्रम समाप्त होने के तुरंत बाद फोटो एवं वीडियो प्रदेश महासचिव को उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें संगठन के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जा सके।
यह केवल छात्रों के अधिकारों की लड़ाई नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का विषय है। आइए, संविधान के दायरे में रहकर संगठित, शांतिपूर्ण और प्रभावी ढंग से अपनी आवाज़ बुलंद करें।
निर्देशानुसार
डॉ. कुलदीप भार्गव
प्रदेश संयोजक
भीम आर्मी भारत एकता मिशन, उत्तर प्रदेश
बरेली के ग्राम राजूपुर (थाना भमोरा) में भीम आर्मी के सक्रिय साथी प्रेमशंकर जी पर जातीय रंजिश के चलते चाकुओं से किया गया जानलेवा हमला अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक है।
घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी के वरिष्ठ साथियों ने जिला अस्पताल पहुँचकर पीड़ित का हालचाल जाना तथा पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
@Uppolice@adgzonebareilly@igrangebareilly@bareillypolice कृपया तत्काल प्रभाव से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएँ।
@CMOfficeUP जी के राज़ बहन बेटियां नहीं है सुरक्षित थाना नाराहट पुलिस की लापरवाही अभी तक कोई पीड़ित शांति जनक कार्रवाई नहीं की गई हमारा @lalitpurpolice निवेदन सख्त कार्रवाई कर कर जेल भेजे ताकि फिर किसी बहन बेटियों के साथ ऐसी हरकत ना कर सके @Uppolice@dgpup@jhansipolice
भाजपा सरकार में गुंडो के हौसले बोलंद घर में भी सुरक्षित नहीं बेटियां किस प्रकार घर में घुस कर दे रहा धमकी
माननीय नाराहट पुलिस प्रशासन से निवदेन हे कि इस प्रकार का कृत्य करने अपराधियों को तुरंत कार्यवाही कर जेल भेज भेजने की कृपा करें
@lalitpurpolice
@VinayRatanSingh ये निक्कमी सरकार किसी की नहीं है ये सिर्फ पूँजीपतियों की सरकार है...
जिन स्वस्थ कर्मियों ने कठिन समय में देश की सेवा की आज वो परेशान है और धरना करने पर मजबूर है, यह देश किस तरफ ले जाना चाहती है बीजेपी,
यह सब बीजेपी सरकार की विफलता है
ललितपुर के प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी नहीं चलेगी
आज 12 बजे कुछ विशेष मुद्दों को लेकर माननीय जिलाधिकारी महोदय ललितपुर जी से विशेष मुलाकात करेंगे आप सभी सम्मानित साथी भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे
@VinayRatanSingh@lalitpurpolice@deo_lalitpur
लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में लगी आग में छात्रों की दर्दनाक मृत्यु ने मन को व्यथित और झकझोर दिया है। माता-पिता अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें घर से दूर भेजते हैं, लेकिन सुरक्षा के अभाव में ऐसी घटनाएँ अस्वीकार्य हैं।
यह केवल हादसा नहीं, बल्कि सुरक्षा मानकों और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो, पीड़ित परिवारों को उचित सहायता मिले और सभी शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
दिवंगत छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि।