🚩 विजयादशमी पर माननीय मुख्यमंत्री जी व आदरणीय मुख्य सचिव महोदय से विशेष अनुरोध 🚩
जिस प्रकार मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम ने अन्याय रूपी रावण का अंत कर धर्म, न्याय और सत्य की स्थापना की थी, उसी प्रकार माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी @BhajanlalBjp व मुख्य सचिव महोदय @svoruganti1466 , आपसे भी विनम्र अनुरोध है कि राजस्थान से "संविदा रूपी रावण" का शीघ्रातिशीघ्र अंत कर सभी संविदाकर्मियों को नियमित कर न्याय एवं सम्मान प्रदान करें।
श्रीराम ने अपने आदर्शों और न्यायप्रियता से लोगों के हृदय में स्थान बनाया था। मुख्यमंत्री जी, आप भी संविदाकर्मियों को नियमितीकरण का उपहार देकर उनके हृदय में सदैव के लिए स्थान स्थापित कर सकते हैं।
इस दशहरे पर केवल रावण का पुतला ही नहीं, बल्कि संविदाकर्मियों के शोषण और अनिश्चित भविष्य का भी अंत हो!
🙏 आशा है, यह विजयादशमी राजस्थान के हजारों संविदाकर्मियों के जीवन में स्थायित्व, सम्मान और खुशियों का नया सवेरा लेकर आएगी।
#संविदाकर्मियों_को_परमानेंट_करो #Teachers_against_exploitation #Permanent_assistant_teachers #विजयादशमी
#MGGS #ATUR
🌺 शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌺
माँ दुर्गा के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों,शिक्षक साथियों एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। 🙏🌸
माँ दुर्गा आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। माँ की कृपा से हम सभी को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने, सत्य के मार्ग पर चलने और अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने की शक्ति मिले।
जय माता दी! 🚩
जय शिक्षक एकता! ✊
सादर शुभकामनाओं सहित🙏🏻
विपुल शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष
व समस्त प्रदेश कार्यकारिणी
Assistant Teachers' Union of Rajasthan (ATUR) 🚩
#Permanent_Assistant_Teachers
#संविदाकर्मियों_को_परमानेंट_करो
#Teachers_against_exploitation
@madandilawar@BhajanlalBjp@rajeduofficial@rajedunews