सत्ता का खेल चलता रहेगा,
सरकारें आएँगी, सरकारें जाएँगी।
पार्टियाँ बनेंगी, पार्टियाँ बिगड़ेंगी,
मगर देश की शान नहीं झुकनी चाहिए!
देश रहना चाहिए, लोकतंत्र अमर रहना चाहिए।
सत्ता से ऊपर संविधान,
सबसे ऊँचा हिंदुस्तान! 🇮🇳
— #Deepak#sonvani#ASP | सामाजिक कार्यकर्ता
आशुतोष रांका और सौरभ दास के को तिहाड़ जेल भेजा गया जिसके बाद
CJP चीफ अभिजीत दीपके नागपुर से दिल्ली के लिए निकल गए हैं उनका कहना है कि अब देश में तिरंगा लहराना भी अपराध हो गया?
भारत में तिरंगा नहीं तो क्या पाकिस्तान का झंडा लहराया जाएगा??
50 मेट्रो स्टेशन बंद
ट्रेनें रद्द
बसें रद्द
सीमा सील
1000+ लोग हिरासत में
तुम इतना डर क्यों रहे हो मोदी?
तुम्हारी आईटी सेल ने हमें बताया था कि हमारे विरोध प्रदर्शन में मुश्किल से कोई आएगा, तो फिर ये सारी कार्रवाइयाँ क्यों? 😂
#dhruvrathee#दिल्ली#जंतर#मंतर
@dhruv_rathee 50 मेट्रो स्टेशन बंद
ट्रेनें रद्द
बसें रद्द
सीमा सील
1000+ लोग हिरासत में
तुम इतना डर क्यों रहे हो मोदी?
तुम्हारी आईटी सेल ने हमें बताया था कि हमारे विरोध प्रदर्शन में मुश्किल से कोई आएगा, तो फिर ये सारी कार्रवाइयाँ क्यों? 😂
ध्रुव राठी सर हम आपके साथ हैं
#dhruvrathee
उत्तर प्रदेश होमगार्ड का आज फाइनल रिजल्ट रिजल्ट आया है,
जिला - गोरखपुर
OBC - आलोक प्रजापति - 65/100 फेल
EWS - आलोक सिंह - 62.5/100 पास
देखिए आरक्षण को हटाने की माग कर रहे लोग ही आरक्षण का मज़ा ले रहे हैं।।
उच्च शिक्षा प्राप्त, गोल्ड मेडलिस्ट एवं कई अन्य सम्मान से सम्मानित, अति महत्वपूर्ण शिक्षक, विद्वान एवं समाजसेवी डॉ रामविलास भारती जी की स्मृति में ऐसी प्रतिमा उनके क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर बननी चाहिए ताकि आते-जाते लोग उनकी प्रतिमा को देखकर उनसे प्रेरणा ले सके.🙏🙏
डॉ रामविलासजी
एक तरफ भाजपा-आरएसएस 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज का वोट हथियाने के लिए परम ज्ञानी, संत शिरोमणि जगतगुरु सतगुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती से छह-सात महीने पहले से ही उनके नाम पर आयोजन कर रही है, दूसरी तरफ उसी की नीतियों के कारण जिला चंदौली के ताहिरपुर में उनकी धर्मपत्नी पूज्य माता लोना जी के लगभग 499 वर्ष पुराने समाधि स्थल, उनके वंशजों के घर-आसियाने और भूमि पर संकट खड़ा है। यह भाजपा का बहुजन विरोधी दोहरा चरित्र है।
फ्रेट विलेज कॉरिडोर परियोजना के कारण इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निषाद समाज सहित स्थानीय लोगों के भी प्रतिकूल रूप से प्रभावित होने की आशंका से लोग चिंतित हैं। स्थानीय लोग पिछले एक वर्ष से आदिशक्ति माता लोना समाधि स्थल बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ,संत शिरोमणि जगतगुरु सतगुरु रविदास जी का सम्मान केवल जयंती मनाने में नहीं, बल्कि उनकी विरासत, उनके वंशजों और बहुजन समाज के अधिकारों की रक्षा करने में है।
@UPGovt से हमारी मांग स्पष्ट है कि पूज्य माता लोना जी का समाधि स्थल, उनके वंशजों के घर-आसियाने और भूमि, बौद्ध विहार तथा इन सभी स्थलों तक पहुंचने वाले मार्ग को प्रशासन लिखित रूप से सुरक्षित करे। साथ ही प्रभावित निषाद समाज सहित सभी स्थानीय परिवारों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
दिखावे की राजनीति नहीं, बहुजन महापुरुषों की विरासत और प्रभावित परिवारों के अधिकारों की सुरक्षा चाहिए।
Im sorry for this...
But today we have made it very clear after lengthy discussion and quarrel...
We will not hire any male candidates in our company who come from these 4 states in north india...
1. Uttar Pradesh.
2. Rajasthan.
3. Bihar.
4. Madhya Pradesh.
We do have 1 Rajasthani already working for us. She has 100% supposed this.
कल 24 सितंबर 2026 को आयोजित “सम्पूर्ण भागीदारी महाआंदोलन” को सफल बनाने के लिए सभी साथी अपने-अपने जिला मुख्यालयों पर पहुंचकर आंदोलन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
जय भीम, जय मंडल, जय जोहार, जय भारत, जय संविधान।
#ASP_K_Mission2028#CGMaange#Dinesh#Aazad#सम्पूर्ण#भागीदारी
अंबेडकरनगर जिले के बरियावन-किछौछा मार्ग पर कल 21 सितंबर की रात भूमाफिया द्वारा असलहाधारियों की मौजूदगी में तीन जेसीबी लगाकर 15 दलित-पिछड़े परिवारों के मकान और दुकानें जमींदोज किए जाने की घटना बेहद निंदनीय है। आधी रात में इस तरह असलहों के दम पर घर-दुकानें ढहाया जाना प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
प्रभावितों के अनुसार, 50-60 नकाबपोश और असलहाधारी लोग तीन जेसीबी के साथ पहुंचे, रास्ता दोनों ओर से घेर लिया और असलहे दिखाकर परिवारों को धमकाया। लोगों को अपना सामान तक निकालने का मौका नहीं मिला और कई परिवार जान बचाकर घरों से बाहर निकलने को मजबूर हुए। घंटों तक चली इस कार्रवाई के बावजूद पुलिस मौके पर क्यों नहीं पहुंची?
पीड़ितों और स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मिलीभगत का आरोप लगाया है। इतने बड़े पैमाने पर हुई इस कार्रवाई की सच्चाई सामने लाने के लिए पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच जरूरी है। घटना के 24 घंटे बाद भी किसी आरोपी की पहचान न होना पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, आधी रात को तीन जेसीबी और 50-60 असलहाधारी लोग घंटों तक मकान-दुकानें ध्वस्त करते रहे, आपकी पुलिस को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी?
@UPGovt से हमारी मांग है कि पीड़ित परिवारों को तत्काल सुरक्षा, राहत और न्याय दिया जाए। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी हो तथा पुलिस-प्रशासन की भूमिका और संभावित मिलीभगत की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए।
भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जिला इकाई ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से बात कर पीड़ितों को शीघ्र न्याय एवं उचित राहत दिलाने की मांग की।
मनुवादियों संभल जाओ
SC ST ACT की समीक्षा सुप्रीम कोर्ट ने सुनने से इनकार कर दिया है।
2018 के संशोधनों की constitutional Validity को SC पहले ही 2020 के parthavi raj chauhan VS union of India मामले में बरकरार रख चुका है।
#सर्वोच्च#न्यायालय#सुप्रीम#कोर्ट#दिल्ली#Chandrashekhar
प्रयागराज के पत्थर गिरजाघर पर UP TGT-PGT अभ्यर्थी 6 जून से 31 अगस्त तक लगातार धरना-प्रदर्शन करते रहे। इसके बाद 5 सितंबर से पांच विद्यार्थी आमरण अनशन पर बैठे हैं और आज 15वां दिन है। लगातार आमरण अनशन से छात्रों की तबीयत बिगड़ रही है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस और सार्थक पहल नहीं हुई है। यह बेहद गंभीर और चिंताजनक है।
9 सितंबर की रात छात्रों को जबरन हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने अस्पताल में भी आमरण अनशन जारी रखा। अब आंदोलन की गंभीरता इस हद तक पहुंच गई है कि अभ्यर्थियों ने कफन ओढ़कर विरोध जताया है।हम आमरण अनशन पर बैठे सभी छात्रों की कुशलता और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, हजारों अभ्यर्थी महीनों से न्यायपूर्ण अवसर के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पांच विद्यार्थी 15 दिनों से आमरण अनशन पर हैं और उनकी तबीयत बिगड़ रही है, लेकिन आपकी सरकार की चुप्पी नहीं टूट रही। आखिर छात्रों की आवाज सुनने के लिए सरकार को और कितने छात्रों के बीमार होने का इंतजार है? छात्रों के साथ यह संवेदनहीन रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
@UPGovt तत्काल आंदोलनरत छात्रों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित करे।
सुनो मनुवादीयो आरक्षण के समर्थन में अब दिल्ली जाम होगी चलो दिल्ली 24 सितंबर 2026 को माननीय श्री राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद भाई के नेतृत्व में महा आंदोलन का ऐलान है स्वाभिमान के लिए न्योता नहीं भेजा जाता है जिसका जमीर जिंदा होता है वह खुद चलकर आता है #Chandrashekhar#Deepak