नियुक्ति : Computer Instructor
वास्तविकता में अधिकारियों की मंशा : सरकारी Computer Operator
और कागजों में : शिक्षा व्यवस्था मजबूत!
जिस शिक्षक को विद्यार्थियों को Programming, Computer Science और आधुनिक तकनीक सिखानी थी, उसे ही विभाग ने ऐसा “बहुउद्देशीय कर्मचारी” समझ लिया कि—
जहाँ कंप्यूटर दिखा, वहाँ Instructor भेज दो!
बच्चों को कंप्यूटर सिखाना है या
सरकारी पोर्टल पर Data Entry?
अगर Computer Instructor से हर तरह के गैर-शैक्षणिक कार्य ही करवाने हैं, तो फिर Computer शिक्षक की नियुक्ति का औचित्य ही क्या है?
शिक्षक को शिक्षक रहने दीजिए,
हर समस्या का “ऑनलाइन समाधान” मत बनाइए।
#शिक्षा_विभाग #राजस्थान #Computerinstructor #TeacherRights
#BCI
आजादी के बाद देशभर में बहुत से आंदोलन हुए..पर गुर्जर आरक्षण आंदोलन जैसा आंदोलन आज तक नहीं हुआ..गुर्जर आंदोलन में गुर्जरों ने पुलिस को वाटर कैनन और लाठी का इस्तेमाल करने का अवसर नहीं दिया।वर्ष-2007-2008 में गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान गुर्जर समाज के 72 लोग ने सीने पर गोली खाकर शहीद हो गए ..पर किसी ने पुलिस की लाठी नहीं खाई..
वर्ष-2007-2008 के बाद हमने 13 बार सड़कों और रेलवे ट्रैक जाम के आंदोलन किये थे..हमारे आंदोलन के दौरान पुलिस और RAF को आंदोलन स्थल से 10-15 किलोमीटर दूर रहना पड़ता था..यहां तक की हमने पैरा मिलिटरी फ़ोर्स को भी आंदोलन के आसपास एंट्री नहीं करने दी थी..पैरा मिलिटरी फ़ोर्स के जवानों को भी वापस लौटाया था।
📢 कम्प्यूटर अनुदेशकों के हित में एक और महत्वपूर्ण पहल 📢
साथियों,
कम्प्यूटर अनुदेशक संघ, राजस्थान द्वारा उठाई गई मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता उपेन यादव जी @TheUpenYadav ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को पत्र प्रेषित कर कम्प्यूटर अनुदेशकों की प्रमुख लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की है।
पत्र में विशेष रूप से वेतन विसंगति के निराकरण, कैडर विस्तार, राज्य सेवा तक स्पष्ट कैडर निर्माण तथा कम्प्यूटर विषय की अनिवार्यता सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता से हल करने का आग्रह किया गया है। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि इन विषयों के समाधान हेतु गठित कैडर रिव्यू कमेटी की कार्यवाही को शीघ्र पूर्ण कर आवश्यक निर्णय लिए जाएं।
कम्प्यूटर अनुदेशक संघ, राजस्थान उपेन यादव जी का हृदय से आभार व्यक्त करता है कि उन्होंने हमारी जायज मांगों को मुख्यमंत्री महोदय तक पहुंचाकर सकारात्मक पहल की है।
आइए, हम सभी एकजुट रहकर अपने अधिकारों और कम्प्यूटर शिक्षा के सशक्त भविष्य के लिए प्रयासरत रहें।
एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
✊ कम्प्यूटर अनुदेशक संघ, राजस्थान ✊ "संघर्ष जारी है, समाधान निश्चित है।"
दौसा में एक व्यक्ति सरकारी रास्ते को रोककर बैठा है और रास्ते से आमजन की आवाजाही बंद कर रखी है !
@RajPoliceHelp क्या रास्ता रोकने वाला व्यक्ति राजनैतिक रूप से मजबूत है तो किसी का भी रास्ता रोकेगा ? सरकारी आदेश अनुसार वर्तमान में कोई किसी का रास्ता नहीं रोक सकता फिर ये महोदय किस आधार पर पीड़ित परिवार को धमाका रहा है ?
@RajPoliceHelp कृपया मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करें।
@BairwaDc विधायक जी, आपके विधानसभा क्षेत्र में ऐसी घटनाएं चिंता का विषय हैं। आमजन को न्याय और निर्भय होकर आवागमन का अधिकार मिलना चाहिए। #Dausa
श्री बैकुंठ धाम बरनाघर आसींद में भगवान श्री देवनारायण मंदिर पर 51 कुण्डात्मक विष्णु महायज्ञ एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होकर देव दरबार के दर्शन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
कांग्रेस महासचिव माननीय सचिन पायलट जी के मुख्य आतिथ्य एवं सवाई भोज धाम के महंत श्री सुरेश दास जी महाराज के सानिध्य में यह आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक चेतना का अद्भुत संगम रहा।
ईश्वर से देश-प्रदेश की निरंतर प्रगति, समृद्धि और सर्वजन कल्याण की कामना करता हूँ।🙏
📍 श्री बैकुंठ धाम, बरनाघर, आसींद
@SachinPilot
श्री बैकुंठ धाम देवनारायण मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पधारे हुए समस्त श्रद्धालुओं और भक्तों को संबोधित किया।
आज का यह धार्मिक और सामाजिक आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि प्रदेश में सामाजिक समरसता और भाईचारे का सकारात्मक संदेश भी देता है।
इस कार्यक्रम में दौसा सांसद श्री @AapkaMurarilal जी, पूर्व मंत्री एवं भीलवाड़ा कांग्रेस (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष श्री @RamlaljatINC जी एवं AICC सचिव श्री @dgurjarofficial जी भी साथ रहें।
📍आसींद, भीलवाड़ा
@SUDARSHANSRAWAT@GRKhatana_@vandanamathur@MlaPareek@RakeshMeena_
राज्य सरकार द्वारा एमबीसी वर्ग का 5 फ़ीसदी आरक्षण पुरा नहीं देने व भर्तियों में लगातार कटौती करने, आरक्षण विधेयक-2019 को संविधान की नवीं अनुसूची में शामिल करवाने तथा रीट-भर्ती -2018 ,नर्सिंग भर्ती-2013, अन्य भर्तियों एवं देवनारायण योजना क्रियान्वयन में ख़ामी को ठीक करने सहित सभी मांगों पर गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन भरतपुर के मध्य हुई वार्ता मैं शामिल हुआ।
जिला कलेक्टर भरतपुर की अध्यक्षता हुई सकारात्मक वार्ता की समीक्षा की 1 मई रखी गई है।
जिला प्रशासन भरतपुर द्वारा राज्य सरकार को हमारे बीच हुई वार्ता का विस्तृत प्रस्ताव भिजवा गया है।
@RajCMO@DmBharatpur
आज @RESMA_7 दौसा जिलाध्यक्ष @Rahulchechi26 के नेतृत्व में
विभिन्न मांगों के लेकर शिक्षा मंत्री जी के नाम उपखण्ड अधिकारी दौसा महोदय को ज्ञापन सौंपा।❣️🙏
@Dadarwal7@JATbera1
सत्र 2026-27 के शैक्षणिक कैलेंडर में अवकाश कटौती के विरोध में @RESMA_7 द्वारा 7 अप्रैल को जिला स्तर पर कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा
मुख्य मांगें:
• प्रधानाचार्य अवकाश 2 दिन यथावत रहें
• ग्रीष्मकालीन अवकाश 17 मई–30 जून किया जाए
• शीतकालीन अवकाश 26 दिसम्बर–10 जनवरी किया जाए
सत्र 2026-27 के शैक्षणिक कैलेंडर में अवकाश कटौती के विरोध में @RESMA_7 द्वारा 7 अप्रैल को जिला स्तर पर कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा
मुख्य मांगें:
• प्रधानाचार्य अवकाश 2 दिन यथावत रहे
• ग्रीष्मकालीन अवकाश 17 मई–30 जून किया जाए
• शीतकालीन अवकाश 26 दिसम्बर–10 जनवरी किया जाए।
आज मेरे पिताश्री युगपुरुष कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर गुर्जर घाट, #पुष्कर पर विधि विधान से हवन किया गया, सभी ने कर्नल साहब को नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
संघर्ष के प्रतीक और वंचितों की आवाज, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रद्धेय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन!
समाज के शोषित-वंचित वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए किया गया आपका संघर्ष सदैव प्रेरणा बनकर जीवित रहेगा।