प्रोबेशन में पूरा वेतन क्यों जरूरी है?
सरकारी सेवा में नियुक्ति के बाद प्रोबेशन (परिवीक्षा) काल कर्मचारी के लिए सीखने, खुद को साबित करने और विभागीय कार्यप्रणाली समझने का समय होता है। लेकिन अक्सर इसी अवधि में कर्मचारियों को पूरा वेतन नहीं दिया जाता। यह व्यवस्था कई बार आर्थिक, सामाजिक और मानसिक दबाव का कारण बनती है। ऐसे में यह सवाल स्वाभाविक है कि प्रोबेशन में पूरा वेतन क्यों जरूरी है?
1. समान कार्य के लिए समान वेतन का सिद्धांत
जब प्रोबेशन पर नियुक्त कर्मचारी नियमित कर्मचारियों की तरह ही समान दायित्व निभाता है, फाइलों का निस्तारण करता है, जनता से जुड़ा कार्य करता है और जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है, तो उसे वेतन में भेदभाव क्यों? संविधान की भावना भी “समान कार्य के लिए समान वेतन” की बात करती है। यदि कार्य समान है, तो वेतन भी समान होना चाहिए।
2. आर्थिक स्थिरता और आत्मसम्मान
नई नौकरी में शामिल होने वाला कर्मचारी अक्सर परिवार की जिम्मेदारियाँ उठाता है—किराया, यात्रा, भोजन, सामाजिक दायित्व आदि। अधूरा वेतन उसे आर्थिक असुरक्षा में डाल देता है। पूरा वेतन मिलने से कर्मचारी आत्मनिर्भर बनता है, उसका आत्मसम्मान बढ़ता है और वह बिना आर्थिक तनाव के बेहतर कार्य कर पाता है।
3. कार्य गुणवत्ता और उत्पादकता पर प्रभाव
आर्थिक तनाव का सीधा असर कार्य क्षमता पर पड़ता है। जब कर्मचारी को उचित पारिश्रमिक मिलता है, तो उसका मनोबल ऊँचा रहता है और वह अधिक समर्पण के साथ काम करता है। पूरा वेतन न केवल कर्मचारी के हित में है, बल्कि विभाग और सरकार के हित में भी है।
4. प्रतिभा को प्रोत्साहन
सरकारी सेवाओं में चयन कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से होता है। यदि चयनित युवाओं को शुरुआत में ही आर्थिक असमानता का सामना करना पड़े, तो यह प्रतिभा के साथ अन्याय है। पूरा वेतन उन्हें सेवा में टिके रहने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।
5. सामाजिक और पारिवारिक संतुलन
प्रोबेशन काल में कई कर्मचारी अपने गृह जिले से दूर तैनात होते हैं। ऐसे में आवास और जीवन-यापन की लागत बढ़ जाती है। अधूरा वेतन पारिवारिक संतुलन बिगाड़ सकता है, जबकि पूरा वेतन इस दबाव को कम करता है।
---
निष्कर्ष
प्रोबेशन कोई प्रशिक्षण शिविर मात्र नहीं, बल्कि वास्तविक जिम्मेदारियों का समय होता है। जब कर्मचारी से पूर्ण दायित्व की अपेक्षा की जाती है, तो उसे पूर्ण वेतन देना न्यायसंगत और आवश्यक है। इससे न केवल कर्मचारी का मनोबल बढ़ता है, बल्कि शासन-प्रशासन की कार्यकुशलता और पारदर्शिता भी मजबूत होती है।
प्रोबेशन में पूरा वेतन केवल आर्थिक मांग नहीं, बल्कि न्याय और सम्मान का प्रश्न है।
एक नया कर्मचारी जब सेवा में आता है, तो वह सबसे ज्यादा उत्साह और ऊर्जा के साथ काम करता है। लेकिन जब महीने के अंत में उसे 'आधा अधूरा' वेतन मिलता है, तो वह उत्साह फीका पड़ जाता है।
किराया: पूरा लगता है,राशन: पूरा आता है।
पेट्रोल: पूरा जलता है,मेहनत: पूरी लगती है।
...तो फिर वेतन अधूरा क्यों?
#प्रोबेशन_में_पूर्ण_वेतन
जब जिम्मेदारी पूरी, तो वेतन अधूरा क्यों?
महंगाई के इस दौर में घर चलाना कोई खेल नहीं है। अगर एक कर्मचारी प्रोबेशन पीरियड में बाकी सभी की तरह 100% काम कर रहा है, पूरी जिम्मेदारी निभा रहा है, तो फिर वेतन में कटौती किस आधार पर?
काम बराबर, तो वेतन भी बराबर हो।
महंगाई सबके लिए एक समान है।
प्रतिभा का सम्मान 'पूर्ण वेतन' से शुरू होता है।
सरकार और प्रशासन को इस नीति पर विचार करना चाहिए। न्याय तभी होगा जब मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
#प्रोबेशन_में_पूर्ण_वेतन
राज्य सरकार आगामी हफ्ते में बजट पेश करने जा रही है युवाओं की एक ऐसी मांग जो कई वर्षों से अधूरी है
सरकारी सेवा में चयन एक कठिन संघर्ष का परिणाम है, लेकिन चयन के बाद 2 साल तक 'फिक्स्ड पे' (Fixed Pay) के नाम पर मिलने वाला अल्प वेतन युवाओं के साथ सरासर अन्याय है। जब काम पूरा है, जिम्मेदारी पूरी है, तो वेतन आधा क्यों?
समान कार्य है तो समान वेतन मिलना चाहिए प्रोबेशन काल के दौरान भी पद के अनुसार निर्धारित पे-मैट्रिक्स और सभी भत्ते (DA, HRA) दिए जाएं।
जिससे आर्थिक शोषण का अंत होगा आज की महंगाई के दौर में मात्र 15-20 हजार रुपये में परिवार चलाना और मुख्यालय पर रहना असंभव है।
2 साल के प्रोबेशन को सेवाकाल में जोड़ते हुए नियुक्त तिथि से ही वार्षिक वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट का लाभ)का लाभ मिले।
अगर बात करे संवैधानिक अधिकार की संविधान का अनुच्छेद 14 और 39(d) समान कार्य के लिए समान वेतन की वकालत करता है।
कम वेतन के कारण नव-नियुक्त कर्मचारी आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से जूझता है, जिससे कार्यक्षमता प्रभावित होती है।
जब कई अन्य राज्यों और केंद्र में प्रोबेशन के दौरान पूर्ण वेतन मिल सकता है, तो यहाँ क्यों नहीं?
"प्रोबेशन सीखने का समय हो सकता है, लेकिन यह आर्थिक दंड की अवधि नहीं होनी चाहिए।"
मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा, दिया कुमारी जी आप संज्ञान लेकर एक राज्य ने नजीर पेश करें...
@BhajanlalBjp@RajCMO@KumariDiya@TheTribhuvan@8PMnoCM
राजस्थान के नवनियुक्त कर्मचारियों के लिए इस मंहगाई के दौर में 10-15 हजार रूपए में अपने घर परिवार गृह जिला छोड़कर 200-700 किमी दूर दुसरे जिले में रहकर इतनी कम सैलरी में नौकरी व जीवनयापन करना बहुत मुश्किल है।
राज्य सरकार को अतिशीघ्र प्रोबेशनरी कर्मचारियों के लिए राहत देनी चाहिए।
आज 10 से 1 बजे तक ✌️✌️
#प्रोबेशन_में_पूरा_वेतन
राधे मीणा प्रदेशाध्यक्ष
राजस्थान युवा बेरोजगार महासंघ
#प्रोबेशन_में_पूरा_वेतन_
साथियों प्रोबेशन में पूरे वेतन को लेकर किए जा रहे संघर्ष में आप सभी द्वारा शानदार सहयोग किया जा रहा हैं। पूरा वेतन दिए जाने की मांग को लेकर आज 10:00 से 1:00 बजे तकX ट्रेंड में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अभियान का हिस्सा बने।
#प्रोबेशन_में_पूरा_वेतन_
@educationnagari किसी भर्ती की विज्ञप्ति जारी होने से लेकर उसकी नियुक्ति तक का पूरा रोडमेप जारी हों।। बोर्ड सिर्फ रिजल्ट जारी करके विभाग के ऊपर निर्भर रहता है। बोर्ड को नियुक्ति तक उस भर्ती की खबर रखनी चाहिए। @alokrajRSSB@educationnagari
@alokrajRSSB LSA यानी पशुधन सहायक भर्ती को बिना पेपरलीक के साफ सुथरे तरीके से समयबद्ध पूर्ण करवाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद आभार आलोकराजजी 🙏 @alokrajRSSB
@alokrajRSSB LSA यानी पशुधन सहायक भर्ती को बिना पेपरलीक के साफ सुथरे तरीके से समयबद्ध पूर्ण करवाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद आभार आलोकराजजी 🙏 @alokrajRSSB