S.I.भर्ती के फर्जीवाड़े में SOG की गिरफ्त में आई संतोष बिश्नोई के पूछताछ नोट की प्रति में यह स्पष्ट है कि किस तरह राजस्थान सरकार के एक मंत्री ने अपने राजनैतिक प्रभाव से इस भर्ती में भ्रष्टाचार करवाया |
#SI_भर्ती_2021_रद्द_करो
छात्रों के हितों एवं उनकी सुविधाओं को सर्वोपरि रखते हुए, हमारी सरकार द्वारा आगामी समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर ) (CET) में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों को परिवहन निगम की साधारण एवं द्रुतगामी बसों में राज्य की सीमा के अंदर विशेष यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। यह सुविधा परीक्षा दिवस से दो दिन पूर्व एवं दो दिन पश्चात् तक उपलब्ध रहेगी, जिसके अंतर्गत परीक्षार्थी अपने निवास स्थल, कोचिंग संस्थान अथवा तैयारी केंद्र से परीक्षा स्थल तक निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे।
इस निर्णय से परीक्षार्थियों को आर्थिक राहत मिलेगी तथा परीक्षा केंद्रों तक पहुँचने में आने वाली परिवहन संबंधी चुनौतियों का समाधान होगा।
सभी परीक्षार्थी परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ दें, निश्चित ही आपके परिश्रम का सुखद फल मिलेगा। मेरी शुभकामनाएं आप सभी के साथ हैं।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
@RajCMO@RajGovOfficial
KCC PRE BSTC EXAM (परीक्षा से पहले एक अहम परीक्षा) का परिणाम आज शाम 8 बजे मुख्य परीक्षा अधिकारी दीपक पालड़िया सर द्वारा जारी किया जाएगा । इसके साथ शाम 8 बजे यूट्यूब पर लाइव टॉप 10 का नाम अनाउंस किया जायेगा ।
X-180
मैंने RSSB में सचिव के पद पर join करने के बाद पिछले 1 माह में यह पाया है कि अभ्यर्थियों को मानसिक पीड़ा देने वाले कई कारणों में से एक प्रमुख कारण defective question का होना व उसे delete किया जाना है ।
1. मैं candidates की इस बात से पूर्णतः सहमत हूँ कि प्रश्न डिलीट किए जाने की नौबत नहीं आनी चाहिए ।
2. मैंने इस issue पर काफ़ी चिंतन व मनन किया है ।मुझे भी ऐसा लगता है कि ऐसा किया जाना संभव तो है परंतु वर्तमान में अपनायी जाने वाली प्रक्रिया, गोपनीयता, संवेदनशीलता इत्यादि सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जो best हो सकता है वह किया जा रहा है ।
3. इस point पर विभिन्न न्यायालयों में भी गुणावगुण पर विस्तार से विवेचन हो चुका है ।परंतु कोई सर्वमान्य समाधान नहीं मिला । इसी कारण से हम greater evil की जगह lesser evil अपनाने के लिए बाध्य हैं ।
4. Paper setting एक अत्यंत ही संवेदनशील, गोपनीय व जटिल प्रक्रिया है ।
5. यह कोई भी नहीं चाहता कि question delete करने की स्थिति आये । फिर भी परिस्थितियोंवश न चाहते हुए भी ऐसा करना पड़ता है ।
6. Board की इसमें किसी तरह की लापरवाही या अनदेखी नहीं रहती ।परंतु क्योंकि ठीक पेपर बनवाने का दायित्व बोर्ड का है अतः आप सोचते हैं कि बोर्ड के स्तर पर लापरवाही होती है जबकि ऐसा नहीं है ।वर्तमान में ज्ञात व्यवस्थाओं में से सबसे सही व सर्वग्राह्य पद्धति paper setting हेतु अपनायी जा रही है ।यदि ऐसा नहीं होता तो Courts हमें अवश्य ही best system अपनाने के लिए कहती । Courts ने भी सभी पहलुओं पर विचार कर defective प्रश्न को डिलीट कर bonus मार्क्स देने की वर्तमान व्यवस्था (system) को ही बेहतर माना है ।
7. आपको ज्ञात होगा कि पेपर में क्या प्रश्न हैं और क्या उनके उत्तर हैं, इसकी जानकारी परीक्षा से पूर्व बोर्ड के किसी भी व्यक्ति को नहीं होती है(यानी अध्यक्ष को भी नहीं )। paper setter के बाद सर्वप्रथम प्रश्नपत्र को अभ्यर्थी ही देखते हैं ।बीच में कोई भी नहीं होता ।
8. फिर भी हम इस सर्वपीड़ाकारी समस्या का समाधान निकालने पर गंभीरता से विचार कर रहे है ।We are trying to minimize the number of such defective questions. And, be rest assured that where there is a will, there is a way.
क्या आपके राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड से कुछ सवाल हैं? हम आम तौर पर पूछे जाने वाले प्रश्न (फ्रिक्वेंटली आस्केड क्वेश्चंस) 5 जनवरी तक हम बोर्ड की वेबसाइट पर लगा देंगे। उम्मीद है आपके ज्यादातर क्वेरीज उसमें आंसर हो जाएंगे। लेकिन उसके बावजूद आपके कुछ सवाल होते हैं और आप हमारे बोर्ड ऑफिस आना चाहते हैं तो आप टाइमिंग्स के हिसाब से ही बोर्ड ऑफिस में आए। इसकी विज्ञप्ति आज हमने अपने वेबसाइट पर लगा दी है। उम्मीद है कि आप सिर्फ बहुत जरूरी हो तभी बोर्ड ऑफिस आयेंगे। जय हिंद।
जनता की मांग एवं उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा के अनुसार राजस्थान में तीन नए जिले और बनाए जाएंगे-
1. मालपुरा
2. सुजानगढ़
3. कुचामन सिटी
अब 53 जिलों का होगा राजस्थान.
आगे भी उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों के मुताबिक सीमांकन आदि परेशानियों को दूर किया जाता रहेगा।
राजस्थान में वर्तमान में जारी अन्य पिछड़े वर्ग (OBC) के लिए 21% आरक्षण के साथ 6% अतिरिक्त आरक्षण दिया जाएगा जो OBC वर्ग की अति पिछड़ी जातियों के लिए रिजर्व होगा।
OBC वर्ग में अति पिछड़ी जातियों की पहचान के लिए OBC आयोग द्वारा सर्वे किया जाएगा एवं आयोग समयबद्ध तरीके से रिपोर्ट देगा।
इससे अति पिछड़ी जातियों को शिक्षा एवं सरकारी क्षेत्र में सेवा के अधिक मौके मिल सकेंगे।
SC-ST के विभिन्न संगठन भी जनसंख्या के आधार पर आरक्षण की मांग लगातार कर रहे हैं। सरकार इस मांग का भी परीक्षण करवा रही है।
EWS वर्ग के 10% आरक्षण में राजस्थान सरकार ने अचल संपत्ति की शर्त को हटाया था जिससे इस वर्ग को भी आरक्षण का लाभ पूरी तरह मिलना सुनिश्चित हो सका।
50 जिलों का हुआ राजस्थान
बढ़ती जनसंख्या एवं बड़े क्षेत्रफल की वजह से सरकार व आमजन को नए जिलों की आवश्यकता महसूस हो रही थी। एक बड़ा कदम उठा कर कांग्रेस सरकार ने आज 19 नए जिले बनाए हैं। प्रगति की गति अब दोगुनी होगी।
#बचत_राहत_बढ़त
पेपर लीक हो रहे हैं गुजरात में, बिहार में, आंध्रप्रदेश में,उत्तराखंड में, पश्चिम बंगाल में, उत्तरप्रदेश में, हिमाचल सब जगह हुए हैं और BJP के वक्त में राजस्थान में 13 बार पेपर लीक हुए।
मैं बताना चाहूंगा पहला राज्य राजस्थान है जिसमें हमने उन लोगों को जेल के सींखचों में बंद किया है।
राजस्थान में कांग्रेस vs भाजपा सरकार: चार साल
कॉलेज
कांग्रेस के 4 साल👇
•210 कॉलेज (94 महिला कॉलेज)
•42 कृषि कॉलेज
बीजेपी के 4 साल👇
•81 कॉलेज
•1 कृषि कॉलेज
मोदी सरकार ने थपथपाई गहलोत सरकार की पीठ !
गहलोत सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन की तारीफ की केन्द्र ने, विकास दर में राजस्थान ने लगाई दूसरे स्थान पर छलांग, 2021-22 में आर्थिक विकास दर में दूसरे नंबर...
@ashokgehlot51@narendramodi
मेरी जाति का एक ही एमएलए है असेंबली के अंदर, एक ही है और वो मैं खुद ही हूं.. मैं कई बार सोचता रहता हूं खुद भी, कि मैं कितना लकी व्यक्ति हूं, कितना सौभाग्यशाली हूं कि राजस्थान की जनता ने मुझे, मेरी कौम का 1 एमएलए मैं खुद ही हूं, तब भी आप लोगों ने मुझे 3-3 बार मुख्यमंत्री बनाया है।
मंत्रिमंडल ने राजस्थान सिविल सेवा (भूतपूर्व सैनिकों का आमेलन) नियम, 1988 में संशोधन का बड़ा फैसला लिया है। इससे राज्य की भर्तियों में भूतपूर्व सैनिकों को क्षैतिज (हॉरिजॉन्टल) श्रेणीवार आरक्षण प्राप्त होगा।
5/5