-छनकर/कुशाग्र अद्वैत (पूरी कविता)
मेज़ पर रखी चाय
अभी छानकर आई है
कुछ पत्ती नीचे छूट गई है
मेरे पीछे दीवार पर जो
सुंदर अल्पना बनाती है
वह धूप इस बैठक में
कुछ छनकर आती है
इस महादेश में
सोहनी की तरह
मुझ तक सब ख़बरें भी
बहुत पहरेदारी, क़िलेबंदी से
होकर-छिपकर-छानकर आती हैं
कुछ तो अधरस्ते ही डूब जाती हैं
एक तुम ही हो जो
छनकर नहीं आती
एक अपूर्व संसार के
दर्शन हो कराती
मेरी जान
छनन-छनन आओ मेरे पास
पायल पहनकर
हम बस
दो दिनों के लिए मिले हैं
दो दिन तक तो
पहनी जा सकती है पायल!
दो दिन तो
सुन लूँ
घुँघरूओं का बजना
फिर पीछे
तुम्हारी बिंदी
भूल जाऊँ शायद!
निश्चित ही
भूल जाऊँगा पापड़
भूल जाऊँगा तहरी
दो दिन यदि बजी पायल
उसकी हिलोर रहेगी भीतर
मुझे दौड़ाती, मुझे तैराती
दो दिन
कितने कम होते हैं
दो लिखने में
एक से भी
कम जगह घिरती है
दो दिनों में
बहुत कम भी सोओगी
तो दस घण्टे होंगे
कम अज़ कम
दस कितना वजनी लगता है
जैसे ग्यारह, जैसे बारह
दो में ही बस
कोई वज़्न नहीं है
दो दिन में
कुल कितने पहर होते हैं
कितने घण्टे, कितने मिनट
किसी को मालूम है?
मुझे कुछ मालूम नहीं
दो दिन में दो लोग
एक शहर नहीं नाप सकते
पूरम पूर
दो दिन में
तुम्हारे लिए आख़िर
कितनी कविताएँ पढ़ लूँगा
दो दिन में हम
कैसे समेटेंगे
सारा वसंत, सारा आषाढ़
दो दिन तो तुम्हारे
दो स्तन ही ले लेंगे
बची देहराशि के लिए
एक जीवन भी कम है
फिर तुम्हारा मन है
छन-छन आओ
न आओ
दो ही दिन हैं
जो है
जैसा है
कहो, बताओ
चेन्नई: सफाई कर्मचारी ने लौटाए थे लाखों के गहने, CM ने किया सम्मानित
◆ कुछ दिन पहले, एक महिला सफाईकर्मी ने सड़क पर मिले 45 लाख के गहने लौटाए थे
◆ अब उनकी इस बेमिसाल ईमानदारी के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उन्हें सम्मानित किया और 1 लाख रुपये का इनाम भी दिया
@mkstalin | #MKStalin | Chennai
I have been deeply anguished every time I have come to know about natural calamities during the monsoon this year. Cloudbursts in the hills and floods in the plains have taken a heavy toll, leaving death and destruction in their wake in Uttarakhand, Himachal Pradesh, Jammu and Kashmir, Punjab, Assam and many other parts of the country. The nation shares the sorrow of the people affected by calamities and is with them in this crisis. I commend the spirit of those involved in the rescue and relief operations. Together we will overcome this challenge.