नववर्ष-उद्घोष
नभ में फिर स्वर्णिम अरुणोदय,
क्यों न हम भी दीप जलाएँ?
जो नूतन है, जो सत्पथ है,
चलो उसी पर क���म बढ़ाएँ।।
नववर्ष न केवल रीति-रिवाज,
इसे हम जागरण पर्व बनायें ।
तर्क-प्रज्ञा के दीप जलाकर ,
भारत भू का गर्व बनाये ।।
नववर्ष की सभी बंधुओं को
ढेरो हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏
जो घटना है अब तक हो ली
उन सब का आज करो दहन
होली के इस पावन पर्व पर
करें सब अपना पवित्र मन
होलिका जले उड़े गुलाल
रंगहीन को करें रंगीन
शुभ हो सबक��� होली त्योहार
महक उठे जीवन संगी��
#होली
#Holi
गुरु की आज्ञा के साथ ही जो बाग के पालक बागवान की भी अनुमति से ही पुष्प चुनते हों उन मर्यादा पुरुष��त्तम भगवान श्री राम के अवतरण दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएँ
#RamNavami
भास्कराचार्य :-योऽक्ष्णोर्निमेषस्य खरामीगः स तत्पपरस्तच्छतभाग उक्ता त्रुटि ।।
अर्थात्:- पलक झपकने के समय के तीन हजारवें भाग को त्रुटि कहते हैं और एक सेकंड का 33750 वाँ भाग त्रुटि के बराबर होता है ऐसी सूक्ष्म गणना करने वाले ऋषियों मुनियों के नववर्ष की शुभकामनाएँ।
लोग कहते है कि शिखर नही बना , तो हमही ने कहा ना कि :– मेरे पुरखों की ५०० वर्षों की वो तपस्या मंदिर का शिखर है और उनका धैर्य , वो उसका कलश है और जो गर्भगृह है – वो सदियों की व्याकुल प्रतीक्षा है ।
@DidiRitambhara जी का यह बेहतरीन उद्बोधन @indiatvnews पर पूरा सुना जाना चाहिए।
भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! 🙏
#सदैव_अटल#अटल_बिहारी_वाजपेयी#सुशासन_दिवस
*गो-वर्धन अर्थात्
*धरती सुखी समृद्ध बने,*गौ(माता) का वर्धन हो,
*चंद्रमा की शीतलता पाएँ,*इंद्रियों पर जय हो,
*विद्या का संवर्धन हो, *शब्दों का भंडार बढ़े,
*स्वर्ग सा रहने का स्थान बने,
*जल की उपलब्धता बढ़े,
*रश्मि सूर्य का प्रकाश फैलाए
सब बंधुन को,
#गोवर्धन_पूजा की शुभकामनाएँ
दशरथ नंदन जन्मोत्सव पर महल पूरा जगमगाया
युवराज राम के वनगमन से अवधपुरी में छाया अंधियारा
सीतापति की विरह आग में सुलग रहा था जंगल बेचारा
योद्धा राम ने रावण मारा गूंज उठा चहूँ ओर जयकारा
घर लौटे बन प्रभु श्री राम तो पूज रहा था भारत सारा
#दीपोत्सव_शुभ_हो
अहंकार की शक्ति पर संगठित शक्ति की जीत का, राक्षसी व्यवहार पर सभ्यता के प्रहार का, नारी अस्मिता को बचाने में तत्पर बलिदानी समाज के साहस का, अत्याचारी शासन पर संवेदना की विजय के पर्व की हार्दिक शुभ कामनाएँ।
#दशहरा_पर्व
भगवान गणेश से सीखें:-
बड़े कान:- बोलने से ज़्यादा सुनना और सभी की सुन���ा।
लंबा उदर:- जो सुना वो पचाने की सामर्थ्य रखना ।
चूहा:- कुतरता है और तर्क भी काटता है अतः तर्क का प्रतीक ।
गणेश ��ी स्वयं बुद्धि के देवता ।
चूहे की सवारी:- बुद्धि को सदैव तर्क पर सवार रहना चाहिए ।
नल नील ने बांधे पत्थर
मय ने मायावी महल बनाये
संगीत के स्वर निकले जिससे
हम्पी मंदिर सबको भाये
चैन खींच दुर्घटना रोके
#विश्वेश्वरय्या जग में छाए
छोटे मोटे सभी साधन का
सदुपयोग करें आभार प्रकटाएं
#अभियंता दिवस की सब बंधुन को
बहुत सारी शुभकामनाएं
#इंजीनियर्स_डे
उत्सव कैसे मनाऊँ मैं
क्यों गीत ख़ुशी के गाऊँ मैं
365 दिन में से क्यों
एक दिन दिवस मनाऊँ मैं
तर्कसंगत और सारगर्भित भी
परायी चमक से हार रही है
स्वाभिमानहीन आश्रिता ज्यों
लाज चीथड़ों से ढाँप रही है
आज हम ये संकल्प जगायें
हिन्दी को गौरवशाली बनायें
हिंदी दिवस की शुभ कामनाएं।
वैज्ञानिक है भाषा मेरी
5 वर्ग में बंटी हुई है
हर एक बिंदु अर्थपूर्ण है
ऐसी प्यारी सधी हुई है
पुण्य सिखाती मोक्ष कराती
धर्म संगिनी बनी हुई है
संस्कारों की शाला है और
तलाक़ जहाँ पर्याय नहीं है
समावेशी जो सभी भाषा की
स्वअस्तित्व को खोज रही है
#हिंदी_दिवस