मेरे आत्मीय युवा मोर्चा काल के पारिवारिक मित्र एवं जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेन्द्र भारती जी की सुपुत्री सौ.का. मीनाक्षी एवं चि. अक्षय के कल होने वाले विवाह के पूर्व आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आनंदित हूँ ।
नवयुगल को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया ।जिला भाजपा अध्यक्ष @DeepakTandanbjp सहित पदाधिकारियों की मौजूदगी रही ।
अद्भुत जीत
ऐतिहासिक प्रदर्शन!
अंडर-19 एक दिवसीय विश्वकप के फाइनल मुक़ाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैण्ड को हराकर इतिहास रच दिया है।इस शानदार प्रदर्शन के लिए टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई!
जय हिन्द !
#U19WorldCup#INDvsENG
भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के मंगल अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में आज संपूर्ण विश्व में भारत की गरिमा बढ़ रही है।
#RepublicDay
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" की दिशा में प्रदेश में कृषि विकास का बहुआयामी मॉडल तय किया गया है...
किसानों को समृद्ध बनाने के लिए मुख्य फसलों के साथ उद्यानिकी फसलों को उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
#RepublicDay
आज पन्ना के जुगल किशोर जी मंदिर प्रांगण में विभिन्न विधानसभा से आए प्रतिभागियों ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। युवा साथियों के साथ मैंने भी कार्यक्रम का आनंद लिया एवं सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
#SansadKhelMahotsav#KhajurahoLoksabha
कटनी में आचार्य कृपलानी वार्ड के पार्षद श्री ईश्वर बहरानी जी के निधन पर खजुराहो सांसद श्री @vdsharmabjp ने उनके निवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की।
कटनी में निरंकारी मिशन के ज़ोनल इंचार्ज श्री नूतनदास केवलानी जी की पत्नी श्रीमती देवी केवलानी जी के निधन पर खजुराहो सांसद श्री @vdsharmabjp ने उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की।
कटनी के माधवनगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री ख़ेमचंद पोपटनी की पूज्य माताजी श्रीमती पारी देवी जी के निधन पर खजुराहो सांसद श्री @vdsharmabjp ने उनके निवास पहुंचकर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की।
कटनी के प्रतिष्ठित उद्योगपति श्री पूरनलाल विश्वकर्मा जी की धर्मपत्नी एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक विश्वकर्मा की पूज्य माताश्री श्रीमती कलावति विश्वकर्मा जी के निधन पर खजुराहो सांसद श्री @vdsharmabjp ने उनके निवास पहुंचकर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की।
कैमोर नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्री संतोष केवट जी के पिताजी श्री रामभजन केवट के निधन पर खजुराहो सांसद श्री @vdsharmabjp ने उनके निवास पहुंचकर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
आज बालाघाट में पुनर्वास से पुनर्जीवन के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी की गरिमामयी उपस्थिति में 10 ईनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी का मार्च-2026 तक नक्सलमुक्त भारत बनाने का संकल्प अब अंतिम रूप में है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के नेतृत्व में भी नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई अब निर्णायक दौर में पहुँच चुकी है।
इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार का अभिनंदन करता हूँ एवं इस अभियान में अथक परिश्रम कर रहे मध्य प्रदेश पुलिस, हॉक फोर्स, कोबरा और सीआरपीएफ के सभी बहादुर जवानों को हार्दिक बधाई देता हूँ।
कटनी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति का दुखद निधन अत्यंत व्यथित करने वाला है।
घटना की सूचना मिलते ही संवेदनशील मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी ने पुलिस अधिकारियों को मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये थे, मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। संवेदनशील मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में किसी भी तरह के अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
आज कांग्रेस नेता जीतू पटवारी द्वारा एक ऐसी घटना को अंजाम दिया गया, जो किसी भी दल का जिम्मेदार नेता नहीं करेगा।
बिना किसी पूर्व सूचना के वे हमारे लोकप्रिय कृषि मंत्री के घर पहुँच गए — सोयाबीन की बात करने निकले थे, लेकिन गेहूं लेकर पहुँच गए।
मैं हमारे पूर्व मुख्यमंत्री जी की प्रशंसा करना चाहता हूँ कि उन्होंने पूरे सम्मान के साथ उन्हें बुलाया और उनका आदर किया।
ओबीसी आरक्षण से संबंधित मध्यप्रदेश शासन के हलफ़नामे के संबंध में स्पष्टीकरण
1.राज्य शासन के संज्ञान में यह आया है कि कतिपय शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर यह कहते हुए कुछ टिप्पणियां/सामग्री वायरल की जा रही है कि वे टिप्पणियां माननीय उच्चतम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत मध्यप्रदेश शासन के ओबीसी आरक्षण से संबंधित प्रकरण के हलफ़नामे का भाग हैं।
2.शासन द्वारा उक्त शरारती सामग्री का गंभीरता से परीक्षण कराया गया है। माननीय उच्चतम न्यायालय के समक्ष पिछड़ा वर्ग आरक्षण के प्रचलित प्रकरण में अभिलेख के प्रारंभिक परीक्षण से यह तथ्य सामने आया है कि उल्लेखित सोशल मीडिया की टिप्पणियां एवं कथन पूर्णतः असत्य, मिथ्या एवं भ्रामक हैं तथा दुष्प्रचार की भावना से किए गए हैं।
3.यह स्पष्ट किया जाता है कि वायरल की जा रही सामग्री मध्यप्रदेश शासन के हलफ़नामे में उल्लेखित नहीं है और न ही राज्य की किसी घोषित या स्वीकृत नीति अथवा निर्णय का भाग है।
4.प्रथम दृष्टया यह ज्ञात हुआ है कि वस्तुतः उल्लेखित सामग्री मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री रामजी महाजन द्वारा प्रस्तुत अंतिम प्रतिवेदन (भाग-1) का हिस्सा है। उक्त आयोग का गठन दिनांक 17-11-1980 को किया गया था और आयोग द्वारा दिनांक 22-12-1983 को अपना अंतिम प्रतिवेदन तत्कालीन राज्य शासन को प्रेषित किया गया था।
5.राज्य शासन ने माननीय उच्चतम न्यायालय में ओबीसी आरक्षण संबंधित प्रकरण में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के विभिन्न प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किए हैं, जो शासन के अभिलेखों में सुरक्षित हैं। इन प्रतिवेदनों में महाजन आयोग की रिपोर्ट के साथ-साथ 1994 से 2011 तक के वार्षिक प्रतिवेदन तथा वर्ष 2022 का राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का प्रतिवेदन भी सम्मिलित है।
6.महाजन आयोग का उक्त प्रतिवेदन माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष भी अभिलेख का भाग रहा है। अतः माननीय उच्चतम न्यायालय में भी उक्त प्रतिवेदन स्वतः ही न्यायिक अभिलेख का हिस्सा है।
7.मध्यप्रदेश सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ एवं सामाजिक सद्भावना के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। शासन स्पष्ट करता है कि वायरल की जा रही सामग्री शासन के हलफ़नामे में उल्लेखित नहीं है और न ही राज्य शासन की किसी स्वीकृत या आधिकारिक नीति या निर्णय का हिस्सा है। यह उल्लेखनीय है कि महाजन रिपोर्ट में 35% आरक्षण की अनुशंसा की गई थी, जबकि राज्य शासन ने 27% आरक्षण लागू किया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि राज्य शासन का निर्णय महाजन रिपोर्ट पर आधारित नहीं है।
8. भारत वर्ष में आरक्षण को लेकर विभिन्न विशेषज्ञ समितियों के प्रतिवेदन, समय-समय पर गठित आयोगों की रिपोर्टें एवं वार्षिक प्रतिवेदन तथा अन्य आधिकारिक सामग्री, जो पूर्व से ही शासकीय अभिलेखों का भाग रही हैं और विभिन्न प्रकरणों में भी अभिलेख का हिस्सा रही हैं, माननीय न्यायालय के समक्ष हमेशा प्रस्तुत की जाती रही हैं।
9.ऐसे एकेडमिक विश्लेषण एवं समय-समय पर गठित विभिन्न विशेषज्ञ समितियों के अत्यंत विस्तृत प्रतिवेदन और रिपोर्ट के किसी एक भाग को, बिना संदर्भ स्पष्ट किए, सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार के रूप में प्रस्तुत करना एक निंदनीय प्रयास है। इसके संबंध में राज्य शासन द्वारा गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।