ब्रेकिंग न्यूज़। प्रयागराज।
पेपर लीक आंदोलन में शामिल होने के बाद Exampur कोचिंग सील, प्रतियोगी छात्रों में आक्रोश।
प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आई है। प्रतियोगी छात्रों के पेपर लीक विरोधी आंदोलन के बाद Exampur कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 29 मई को इलाहाबाद में प्रतियोगी छात्रों ने पेपर लीक के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया था, जिसमें Exampur कोचिंग के संचालक विवेक सर भी शामिल हुए थे।
आज सुबह नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कोचिंग सेंटर को सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद प्रतियोगी छात्रों और कोचिंग से जुड़े लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
छात्रों का आरोप है कि पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। उनका कहना है कि जो लोग छात्रों के हक में खड़े हुए, अब उन्हीं को निशाना बनाया जा रहा है।
#Prayagraj #Exampur #PaperLeak @exampuroficial@kmrvivek14@NigamPrayagraj@prayagraj_pol@DM_PRAYAGRAJ
प्रयागराज में दो दिन पहले जब हजारों युवाओं ने लेखपाल भर्ती सहित अन्य परीक्षाओं में हुई धांधली और भ्रष्टाचार के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया, तो अपनी कमियां सुधारने के बजाय तानाशाह सरकार ने सीधे छात्रों के भविष्य पर ही वार कर दिया।
कल तक जो कोचिंग संस्थान युवाओं के सपनों को उड़ान दे रहे थे, आज 'अनाधिकृत निर्माण' बताकर सिर्फ इसलिए सील कर दिए गए क्योंकि उनके छात्र इस आंदोलन का हिस्सा थे।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) को इन कोचिंग सेंटरों में 'अनाधिकृत निर्माण' का ख्याल ठीक छात्रों के आंदोलन के दो दिन बाद ही क्यों आया? क्या यह विशुद्ध रूप से बदले की भावना से की गई कार्रवाई नहीं है?
यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के हर उस युवा पर हमला है जो रोजगार मांग रहा है।
शर्म करे भाजपा सरकार!
📢 मीडिया संवाद
🗓️ दिनांक : 31 मई 2026
⏰ समय : प्रातः 10:00 बजे
📍 स्थान : गोविंदपुर, SBI बैंक के सामने, प्रयागराज
प्रमुख मुद्दे :
🔹 लेखपाल परीक्षा में कथित अनियमितताएँ एवं विवाद
🔹 UPSI भर्ती से जुड़े विभिन्न प्रश्न एवं अभ्यर्थियों की समस्याएँ
🔹 प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएँ
🔹 केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग
🔹 युवाओं के रोजगार एवं भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषय
सभी मीडिया बंधुओं, शिक्षक साथियों एवं प्रतियोगी छात्रों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
निवेदक :
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच
@aajtak@AnupKumar_BHU@DM_PRAYAGRAJ
Up शिक्षक भर्ती खतरनाक सूचना 🚨🫢👇
जैसा कि आप लोगों को पता होगा कि सिर्फ 10000 पदों पर बेसिक में भर्ती की जायेगी,
जिसमें होना कुछ भी नहीं है, ये आपको भी पता होगा !
इतने साल से भर्ती नहीं आयी और अब केवल 10,000 में क्या होगा, उसमें भी ज्यादातर सीटें शिक्षामित्र की होगी, क्योंकि उनको 25 अंक का भारांक मिलेगा...हम डीएलएड वाले का क्या होगा ?
इस मुद्दे पर योगी जी से जनता दरबार में भी मिला जा सकता है, उनको भी अवगत कराया जा सकता है, कि सर 8 सालों से भर्ती नहीं आई है, ये 10,000 में क्या होगा ?
कम से कम ज्ञापन तो दिया ही जा सकता था पद बढ़ाने के लिए, वरना टेट के बाद यह तुरंत विज्ञापन जारी कर देंगे फिर क्या होगा, भाई एक सीट भी नहीं नसीब होगी, सारी सीटें शिक्षा मित्र ले जाएंगे, इसीलिए भाई अभी जाग जाओ !
और आयोग और योगी जी तक यह बात पहुंचाओ ! 🙏
#शिक्षक_भर्ती