SOS | DELHI PROTEST HELP
If you or your friends need Medical Assistance or any other help including a safe place to stay.
WhatsApp and Call on our numbers -
97119 80733 95406 63063 87097 49932
We all believe in politics of Gandhi, Nehru and Rahul Gandhi rooted in empathy.
वो एक दशक तक सलाखों के साये में रहे, फिर राष्ट्र के पथप्रदर्शक बने और अंतिम सांस तक देश का नेतृत्व करते रहे!
तुम्हें नेतृत्व का सौभाग्य पहले मिला है, इतिहास तुम्हारे लिए सलाखों का अध्याय अंत में लिखेगा!
कल 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन होना है। एक तरफ़ तो यह बेहद रोमांचक है कि चीफ जस्टिस की एक अमर्यादित टिप्पणी के ख़िलाफ़ तंज़ के रूप में शुरू हुआ कोई ऑनलाइन अभियान किसी पार्टी का रूप ले ले और उसमें 10 लाख से अधिक युवा ऑनलाइन सदस्यता ले लें। 8 लाख से अधिक युवा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की माँग करने वाली याचिका पर हस्ताक्षर कर दें। सोशल मीडिया पर “कॉकरोच” शब्द का दबदबा हो, और 2 करोड़ से अधिक युवा इनके इंस्टाग्राम पेज से जुड़ जाएँ। इसमें बेशक पिछले कुछ वर्षों में हुए सैकड़ों पेपर लीक और हाल के दिनों में NEET तथा CBSE के विद्यार्थियों के साथ हुई नाइंसाफ़ी एक बड़ी वजह रही है।
यात्रा, धरना-प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव और चिंतन बैठक जैसे पारंपरिक तथा कई बार नीरस हो चुके राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय हम जैसे लोगों के लिए कल का दिन उम्मीद और डर दोनों लेकर आ रहा है। एक तरफ़ तो कल के प्रदर्शन के सफल होने की कामना है दूसरी तरफ़ सरकार का इनके प्रति रवैया कुछ नए सवाल भी खड़े करेगा।
बहुत सारे सवाल हैं मन में। हमें यह भी बहुत ज़िम्मेदारी से देखना होगा कि इसमें दुनिया की दूसरी बड़ी शक्तियों की भारत को लेकर कोई ख़ास मंशा तो नहीं है। कहीं Meta और X जैसी शक्तियाँ किसी algorithm और किसी ख़ास keyword के सहारे, ऐसे आर्थिक संकट के दौर में किसी प्रकार का हस्तक्षेप करने का प्रयास तो नहीं कर रही हैं, मुझे उम्मीद है ऐसा नहीं हो रहा है लेकिन ऐसे कई सारे सवाल हैं जिन्हें हमें आने वाले समय में सुलझाना ही होगा।
कल के लिए बहुत सारी शुभकामनाओं के साथ, थोड़ी सतर्कता बरतने का एक छोटा सा निवेदन है। छात्र-युवा एकता ज़िंदाबाद ✊
#SackDharmendraPradhan
#ResignDharmendraPradhan
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के चुनावी इतिहास में अध्यक्ष पद पर पहली बार NSUI की ऐतिहासिक जीत हुई है। अध्यक्ष पद पर शांतनु शेखर ने जीत दर्ज की है। एक ऐसे प्रदेश में जहां लगभग चार दशक से कांग्रेस सत्ता से बाहर है वहां अगर पटना यूनिवर्सिटी में कांग्रेस के छात्रसंघ NSUI ने ये कारनामा कर दिखाया है तो युवाओं में कांग्रेस के बढ़ते रुझान को भी दिखाता है। शांतनु शेखर को NSUI में लाने छात्र राजनीति में आगे बढ़ाने और अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ाने का काम NSUI के पूर्व अध्यक्ष वरुण चौधरी ने किया। जीत के बाद नेतृत्व ने वरुण को इस जीत के लिए शाबाशी भी दी है..
मनरेगा बचाओ यात्रा | एकदिवसीय उपवास | बनारस
मनरेगा मजदूरों के रोज़गार के संवैधानिक अधिकार पर सरकार द्वारा किये जा रहे नीतिगत हमले के विरोध में 17 फ़रवरी को कचहरी स्थित अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर दोपहर 2 बजे शुरू हुआ एकदिवसीय उपवास जारी है।
#MGNREGABachao#MGNREGABachaoYatra
Final Day | MGNREGA Bachao Yatra | Banaras
Yatris marched around the city with powerful slogans against the anti-labour policies of the government, raising their voices for dignity, work, and justice.
The Yatra concluded at the Ambedkar Statue, Kachahri, with a one-day fast in protest against the government’s policy-driven assault on the constitutional right to employment of MGNREGA workers.
Our resolve is stronger than ever. Work is a Right, not a favour. MGNREGA will be restored.
#MGNREGABachao
#MGNREGABachaoYatra
बनारस की धरती पर बुलंद हुई मजदूरों की आवाज़ ✊
आज 15 फ़रवरी को युवा गांधीवादियों की ‘मनरेगा बचाओ यात्रा’ पुआरीकलाँ से निकलकर अहरक, पश्चिमपुर, दल्लीपुर, मगरी बाज़ार, गुलज़ारगंज, जगदीशपुर, परशोनी, बसनी होते हुए बेलवाँ पहुँची। यात्रा में प्रख्यात अर्थशास्त्री व सामाजिक कार्यकर्ता Jean Drèze भी शामिल हुए और मजदूरों के संवैधानिक रोज़गार के अधिकार की लड़ाई को मजबूती दी।
जगदीशपुर में मुसहर समाज की महिला मजदूरों के साथ बैठक में मनरेगा में किए गए मजदूर-विरोधी बदलावों और VB-G RAM G जैसे क़ानूनों के खिलाफ़ आवाज़ बुलंद हुई। बेलवाँ में नट समुदाय की बहनों ने भी साफ़ कहा मनरेगा हमारा अधिकार है, इसे छीना नहीं जा सकता।
यात्रा जारी है 🚴♂️
#MGNREGABachao
#MGNREGABachaoYatra
'बेटी पैदा हुई तो मासूम को जमीन पर पटका...' गोरखपुर पुलिस आखिर किसका इंतज़ार कर रही है?
दहेज की भूख और बेटे की चाहत में एक पिता इतना अंधा हो गया कि उसने अपनी ही एक साल की मासूम बच्ची की जिंदगी दांव पर लगा दी। चंदन तिवारी और उसके परिवार पर गंभीर आरोप हैं, FIR दर्ज है, लेकिन आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
वीडियो - @Kashish__singh_
#GorakhpurNews #UPPolice #DomesticViolence
RCA की स्थापना UGC और अल्पसंख्यक मंत्रालय के तहत हाशिए पर पड़े समाज के उत्थान के लिए हुई थी।
बेहद शर्म की बात ये है कि इस तरह की घटिया मानसिकता वाला यह व्यक्ति कभी भारत का प्रतिनिधित्व करता था, ज़रा पढ़ लिए होते और जानकारी हासिल की होती तो इस तरह का ट्वीट नहीं करते।
Thinking about equality in India?
Let’s ask some simple questions:-
1️⃣ How many Judges of Hon'ble Supreme Court are from Dalit, Tribal, OBC and Minority communities?
2️⃣ How many Secretaries to the Government of India and Chief Secretaries of States are from Dalit, Tribal, OBC and Minority communities?
3️⃣ How many Vice Chancellors of Central Universities and Directors of IITs, IIMs and AIIMS are from Dalit, Tribal, OBC and Minority communities?
4️⃣ How many Chief Justices and Justices of High Courts are from Dalit, Tribal, OBC and Minority communities?
5️⃣ How many State DGPs are from Dalit, Tribal, OBC and Minority communities?
'मनरेगा बचाओ यात्रा' का कारवां अपने 5वें दिन देवरिया पहुंचा। यहाँ के सुभाष चौक पर हुए जोरदार स्वागत ने यह साबित कर दिया कि मजदूर और किसान अपने हकों के लिए एकजुट हैं।
यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बदलाव की हुंकार है। साथ देने के लिए सभी साथियों का शुक्रिया!
#MGNREGA #MGNREGABachaoYatra #Deoria #UttarPradesh #NREGA #RightToWork #SubhashChauk #MazdoorEkta #RuralIndia #SocialJustice #India #UPNews #Activism
मनरेगा योजना को कमजोर करने और श्रमिकों के अधिकारों का हनन करने के उद्देश्य से केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए नए तुगलकी फरमान के विरुद्ध आज वाराणसी में शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी जी एवं कार्यकर्ताओं पर हिंसक लाठीचार्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया गया, जो न सिर्फ भाजपा सरकार की बौखलाहट को दर्शा रहा है बल्कि भाजपा की जनविरोधी नीति को भी उजागर कर रहा है।
भाजपा लाठी के दम पर हमारी आवाज को दबा नहीं सकती है, श्रमिकों के हक और अधिकारों की यह लड़ाई जारी रहेगी।
कांग्रेस पार्टी एवं उसके कार्यकर्ता भाजपा की इस जनविरोधी नीति के खिलाफ डटकर खड़े हैं और श्रमिकों को उनके अधिकार दिलाकर रहेंगे।
@varunchoudhary2@nsui
मनरेगा को खत्म करके करोड़ों मजदूरों से रोजगार का अधिकार छीनने के खिलाफ वाराणसी में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे @nsui के छात्रों पर बर्बरतापूर्ण बलप्रयोग एवं गिरफ्तारी अत्यंत निंदनीय है। हम कड़े शब्दों में इस कायरतापूर्ण कार्रवाई की निंदा करते हैं।
नरेंद्र मोदी सरकार करोड़ों मजदूरों से रोजगार का कानूनी अधिकार छीन रही है और आवाज उठाने वालों पर बल प्रयोग किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता इस अन्याय, अत्याचार और दमन के खिलाफ डटकर खड़ा है।
कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI आज मनरेगा के मुद्दे पर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष @varunchoudhary2 के नेतृत्व में बनारस में स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय का घेराव कर रहा है। खास बात यह है कि भारी पुलिस बल, प्रशासनिक दबाव और संभावित गिरफ़्तारी के बावजूद भी वरुण चौधरी ने प्रस्तावित कार्यक्रम से पीछे हटने से साफ़ इनकार किया है।
यह साफ़ तौर पर दिखाता है कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी द्वारा आगे लाए गए नए चेहरे केवल प्रतीकात्मक नहीं हैं। ये वे नेता हैं जो ज़मीन पर उतरकर संघर्ष करना जानते हैं, जो लाठी, गिरफ़्तारी और सत्ता के दबाव से डरते नहीं, और जो सत्ता के सबसे मज़बूत केंद्र पर जाकर भी सवाल पूछने का साहस रखते हैं। बनारस में मनरेगा जैसे बुनियादी मुद्दे पर वरुण चौधरी का डटकर खड़ा होना और लड़ाई लड़ते हुए गिरफ्तार होना, इसी राजनीतिक सोच की जीवंत तस्वीर है।
मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के तहत बनारस में NSUI के मार्च से तिलमिलाई योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने NSUI अध्यक्ष वरुण चौधरी जी के साथ यह बर्ताव किया।
जो लोग पुलिसिया उत्पीड़न के नाम पर संसद में रोए थे वे लोग आज सत्ता में रहते हुए राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ यह कृत्य करा रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताना चाहिए कि क्या उत्तर प्रदेश में अघोषित आपातकाल है? क्या लोकतंत्र में आवाज उठाना, विरोध प्रदर्शन करना गुनाह है?
आज एक शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन पर लाठीचार्ज किया गया, छात्रों को बेरहमी से पीटा गया और NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वरुण चौधरी को गिरफ़्तार कर लिया गया।
यह दमन साफ़ बताता है कि सत्ता अब सच और सवालों से डरने लगी है।
योगी - मोदी सरकार कान खोलकर सुन ले, हर लाठी के जवाब में सड़क पर और ज़्यादा छात्र उतरेंगे।
यह लड़ाई मनरेगा, काम के अधिकार,
और संविधान की है और संविधान को लाठियों से कुचला नहीं जा सकता।
#डरपोक_BJPसरकार
मनरेगा हिंदुस्तान के बहुजन तबके के लिए रोजी रोटी और जीवन मरण का सवाल है,
आज पीएम मोदी की लोकसभा बनारस में मनरेगा के सवाल पर प्रदर्शन के दौरान हम NSUI के छात्रों और कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
मै अपने आदिवासी, दलित-बहुजन तबके की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध हूं!
तानाशाहों सुन लो -
जहां जहां जुर्म ने अपने पांव जमाए हैं,
मेंरे लहू ने वहीं इंकलाब लिखा है।।
मनरेगा में मज़दूर-विरोधी और ग़रीब-विरोधी बदलावों के ख़िलाफ़ 17 जनवरी 2026 से चौरी चौरा की ऐतिहासिक धरती से ‘मनरेगा बचाओ यात्रा’ की शुरुआत हो रही है।
#MGNREGABachao