आप सभी को शरद पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। सभी के जीवन में सुख, समृद्धि तथा सौभाग्य का अमृत सदैव बरसता रहे, यही प्रार्थना है।
#SharadPurnima
अखंड सौभाग्य एवं सुहाग के प्रतीक, भगवान गौरी-शंकर की आराधना के महापर्व हरतालिका तीज के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भगवान गौरी-शंकर की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं शांति बनी रहे।
भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता, कृषकों के आराध्य देव, शेषावतार, हलधर भगवान श्री बलराम जी के जन्मोत्सव एवं हलछठ पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
भुजरिया की राम-राम ।
प्रकृति, लोक आस्था एवं सांस्कृतिक परम्परा का प्रतीक, कृषि बीज परीक्षण व समाज में परस्पर मिलन के द्वारा समरसता और सद्भाव का सन्देश देने वाले भुजरिया पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ ।
#bhujariya#भुजरिया_पर्व
ॐ भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नागः प्रचोदयात्।
'नाग पंचमी' के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह पर्व प्रकृति,प्राणि-जगत और पंचतत्वों के प्रति सह-अस्तित्व और संवेदना का संदेश देता है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख,शांति,सद्भाव का वास हो..!
बिना कुंडली मिलाये आजीवन चलने वाला एक अद्भुत, अतुलनीय सम्बन्ध "मित्रता"
मेरे सभी मित्रों को मित्रता दिवस की बहुत ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।
#मित्रता_दिवस#FriendshipDay2026
विश्व पर्यावरण दिवस 🌱
प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। आइए विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक पेड़ लगाकर, जल संरक्षण कर और स्वच्छता को अपनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित एवं सुरक्षित भविष्य का निर्माण करें।
मोक्षदायिनी,पापहारिणी एवं जीवनदायिनी माँ गंगा के पावन अवतरण दिवस ‘गंगा दशहरा’की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं...
माँ गंगा की दिव्य व पावन धारा समस्त मानवता को समृद्धि व आरोग्यता प्रदान करती रहे। माँ गंगा की कृपा सभी श्रद्धालुओं पर सदैव बनी रहे यही प्रार्थना है।
#gangadushhara
सामाजिक क्रांति के अग्रदूत,भारत में शिक्षा के जनक, महिलाओं व वंचितो के उत्थान के लिए संघर्ष करने वाले महान समाज सुधारक, लेखक,सत्यशोधक समाज के संस्थापक, क्रांतिसूर्य महात्मा #ज्योतिबा_फुले_जी की जयंती पर सादर नमन व सभी को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई..!
#महात्मा_ज्योतिबा_फुले_जयंती
हर्ष, उल्लास, प्रेम और भाईचारे के पावन पर्व #रंगपंचमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
आप सभी का जीवन खुशियों के रंगों से भर जाये, यही कामना है।
#rangpanchami26
जय भवानी जय शिवाजी 🚩🚩🚩
माँ भारती के अमर सपूत, असाधारण पराक्रमी, कुशल रणनीतिकार, हिन्दवी स्वराज के संस्थापक, भारतीय स्वाभिमान व सुशासन के प्रतीक, 'राष्ट्र नायक' छत्रपति शिवाजी महाराज जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन।
#शिवाजी_महाराज#ChhatrapatiShivajiMaharaj#ShivajiJayanti