आज दुनिया में 1.5 अरब लोग Hearing Loss के साथ जी रहे हैं. ये खतरा बढ़ रहा है इयरफोन और इयरबड्स के कारण.
रोज घंटों Earphones लगाए रखना सिर्फ सुनने की क्षमता ही नहीं, बल्कि Memory, Sleep और Quality of Life को भी बिगाड़ सकता है.
हमारी डिजिटल लाइफस्टाइल के कारण दुनिया में 12-35 वर्ष उम्र वाले एक अरब युवाओं के सामने बहरेपन का खतरा चुनौती बन गया है.
गलती इयरबड्स की है या हमारे घंटों लगातार इयरफोन/इयरबड्स के इस्तेमाल का?
क्या हम थोड़ी सुविधा की कीमत सुनने की क्षमता घटा कर चुकाएंगे?
'Ayushman Bhava'
#Hearing #Health #DigitalLifestyle @preetisinghnews
https://t.co/Dphl6NJije
-
मना करना जरूरी है।
उस पहली सिगरेट को,
पहली बियर के ग्लास को,
पहली लड़ाई को,
मन मे आयी पहली गाली को।
मना करना जरूरी है
पहली नफरत की बात को,
पहले झूठ को
पहले गलत साथ को।
मना करना बेहद जरूरी है,
उस पहले लालच को
पहले हुए अपमान को,
पहली हुई हार को।
मना करना जरूरी है।
-विकास✍️
मेरी तुम !
हाँ ! आज भी तुम स्मृतियों में मेरी ही हो और मेरी ही रहोगी..वो कहते हैं न ! ‘ किसी को बेहद प्यार करना और उसे पा लेना संसार की सबसे सुंदर घटना है जो हमारे मन के करीब होती है पर किसी को बेहद प्यार करना और उसे हमेशा के लिए खो देना संसार की दूसरी खूबसूरत घटना है... क्योंकि किसी को खोने से पहले हमने जो पाया है उसे हमसे कोई नहीं छीन सकता..’
अभी तुम कहोगी - ‘ तुमी पागोल ना की..’ (तुम पागल हो) ‘हेरे जावा के शुन्दोर घोटना के भावे’ ( खोने को खूबसूरत घटना कौन मानता है भला ) ...
‘पर मैं मानता हूँ क्योंकि तुम्हें खोकर ही तो मैंने जाना कि तुम मेरे लिए क्या हो वरना मुझे कभी एहसास ही न होता कि सफेद-सलवार कमीज पर मोगरे के फूल की जगह पलाश के फूल खोंसने वाली वाली जिस लड़की की मैं खिल्ली उड़ाता था उस लड़की की यादों में मेरी आँखें पथरा चली हैं.
मैं कभी मन की बात नहीं कह पाया..बस मैं जो सोचता था उसे हक़ीक़त बनाने का ख़्वाब देखता था....
आज की कविता में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक @sanjeevpaliwal से सुनिए मधुमयी की खूबसूरत चिट्ठी.
#Madhumayi #hindikavita #aajkikavita #poetry #sanjeevpaliwal #sahityatak #sahityaaajtak #loveletter
एक चाँद कम पड़ जाता है
---------------------
कई बार एक जीवन कम पड़ जाता है
एक प्यार कम पड़ जाता है कई बार
कई बार हज़ार फूलों के गुलदस्ते में
चंपे का एक फूल कम पड़ जाता है
एक कोरस ठीक से गाने के लिए
एक हारमोनियम कम पड़ जाता है
कई बार।
साँसें लंबी हैं अगर
और हौसला थोड़ा ज़्यादा
तो तबीअत से जीने के लिए
एक रण कम पड़ जाता है बस
जो है और जितना है उतने में ही
एक दुश्मन कम पड़ जाता है।
दिल से हो जाय बड़ा प्यार अगर
तो कई बार
एक अफ़साना कम पड़ जाता है
एक हीर कम पड़ जाती है
ठीक से बजाने के लिए
सितार का एक तार कम पड़ जाता है
एक राग कम पड़ जाता है।
कई बार
आकाश के इतने बड़े शामियाने में
एक चाँद कम पड़ जाता है
दुनिया के इस मेले में देखो तो
एक दोस्त कहीं कम पड़ जाता है
एक छोटी-सी बात कहने के लिए
कई बार एक काग़ज़ कम पड़ जाता है
एक कविता कम पड़ जाती है।
गणेश पाण्डेय
स्त्रियों का शुक्रिया कौन अदा करता है....?
कवि
तुमने कहा था
पूछना नदी से
कि तुम कैसी हो...!!
सुनो न कवि, पुल से गुजरते हुए
एक दिन
पूछ ही लिया मैंने
नदी तुम कैसी हो...?
कितने ही खुरदुरे पत्थरों को तराशा है तुमने
ख़ुद को खोने से पहले
कितनी ही पीड़ाएँ
सोखी हैं, बहाई हैं ....
कितने प्यासों की प्यास भी बुझाई है
शुक्रिया अदा किया किसी ने?
निर्मल मुस्कान लिए
बुदबुदाई नदी
तुम भी न.......!
स्त्रियों का शुक्रिया कौन अदा करता है....?
अमनदीप गुजराल
"ठहरना ज़रूरी है प्रेम में"
बोधि प्रकाशन