लोकसभा नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक एवं अनंत शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
किसानों के अधिकारों, छात्रशक्ति एवं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य तथा दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा का आपने जो महत्त्वपूर्ण दायित्व निभाया है, उसमें आपको निरंतर सफलता प्राप्त हो। देश और समाज की उन्नति एवं विकास में आपका योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
आनेवाला वर्ष आपके जीवन में नई उपलब्धियां और सफलता लेकर आए — इन्ही मंगलकामनाओं के साथ आपको पुनः जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भाई प्रदीप मेघवाल के परिवारजनों से मुलाकात की उनको हिम्मत रखने और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
श्री @RahulGandhi जी जिस तरीके से पीड़ित परिवारों के साथ में खड़े हैं, हम भरोसा दिलाते हैं। हर उस मां-बाप को, जिन्होंने पेपर लीक में अपने बच्चे खोए हैं हम उनकी लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेंगे और श्री राहुल गांधी जी की न्याय की इस लड़ाई को आगे बढ़ायेंगे।
#JusticeForNeetStudents #BANNTA #SackDharmendraPradhan
पहले 1500 रुपये कमा लेता था… आज हालात ये है कि 500 रुपये भी बचाना मुश्किल हो गया है। जो दवाई पहले 1200 रुपये में आ जाती थी, वही अब 2800 में पड़ रही है। रोजमर्रा का सामान, बिजली का बिल, बच्चों की पढ़ाई, इलाज, पेट्रोल-डीजल — हर चीज आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गई है।
देश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी और टूटती हुई उम्मीदों के बीच जीने को मजबूर है। जिस अच्छे दिनों का सपना दिखाया गया था, आज वही सपना आम आदमी के जीवन का सबसे बड़ा बोझ बन गया है।
जैसलमेर से सामने आई यह तस्वीर बेहद दुखद और चिंताजनक है। कचरा डम्पिंग साइट पर बड़ी संख्या में गौ माताओं के शव खुले में पड़े होना केवल एक प्रशासनिक विषय नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से जुड़ा मुद्दा है।
गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं। ऐसे में उनकी इस स्थिति को देखकर हर संवेदनशील व्यक्ति का मन व्यथित होना स्वाभाविक है।
यह समय आरोप-प्रत्यारोप का नहीं, बल्कि गंभीरता के साथ समाधान खोजने का है। प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, गौशाला समितियों और समाज के सभी वर्गों को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
जरूरत है कि जैसलमेर सहित पूरे प्रदेश में गौ संरक्षण की व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाए, बीमार एवं बेसहारा गौवंश के लिए बेहतर चिकित्सा और आश्रय की व्यवस्था हो, तथा मृत पशुओं के सम्मानजनक निस्तारण के लिए प्रभावी प्रणाली विकसित की जाए।
समाज की संवेदनशीलता और प्रशासन की जवाबदेही साथ आएगी, तभी गौ संरक्षण केवल नारे तक सीमित न रहकर धरातल पर दिखाई देगा।
गौ सेवा और संरक्षण हमारी संस्कृति की पहचान है, इसे सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में निभाना होगा।
@BhajanlalBjp@RajGovOfficial@RajCMO
“साहब, वहीं बिराजिए… कैमरामैन आ रहा है!”
जनता महंगाई की मार झेल रही है और सत्ता के गलियारों में सिर्फ़ दिखावे और फोटोशूट की राजनीति चल रही है।
मंत्री जी को बस की गर्मी बर्दाश्त नहीं हुई, कैमरा पहुँचने से पहले ही बाहर निकल आए।
ढोंग करने की कला तो सीख ली, लेकिन अपने कैमरामैन को इतना भी नहीं सिखा पाए कि दिखावे का पूरा दृश्य समय पर कैमरे में कैद हो सके।
बार-बार पेपर लीक होना, लाखों नौजवानों के जीवन ही नहीं बल्कि पूरे देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सरकार की आदतन लापरवाही, जिम्मेदारी से भागना और संवेदनहीनता को लेकर हर वर्ग में व्यापक आक्रोश है।
आज गुढ़ा गोड़जी, झुंझुनूं में स्व. श्री प्रदीप मेघवाल जी के परिवार के साथ मुलाकात की। माता-पिता का दुःख शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। अपने बेटे की पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए जो सपना देखा था, वह पूरी तरह बिखर चुका है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर है और उन्होंने कर्ज लेकर बेटे को पढ़ाया था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस परिवार को अब तक सरकार की ओर से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है।
नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी ने इस परिवार से बात कर संवेदना व्यक्त की है। कांग्रेस पार्टी इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद करेगी।
केंद्र सरकार और NTA की जिम्मेदारी थी कि परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता, विश्वसनीयता और निष्पक्षता से आयोजित हों। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में कई परीक्षाओं और भर्तियों में पेपर लीक, धांधली और अनियमितताओं की लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं।
NEET पेपर लीक के संदर्भ में हमारी मांगें स्पष्ट हैं —
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।
- इस मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच करवाई जाए जिससे प्रभावित छात्रों और परिवारों को न्याय मिले और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
@kcvenugopalmp@priyankagandhi@Brijendra_ola@sureshmodinkt@MukeshBhakar_@Bhagwanaram_INC@INCIndia@INCRajasthan
“अब नहीं देनी प्रतियोगी परीक्षा।”
लखीमपुर खीरी के 21 साल के ऋतिक मिश्रा के ये आख़िरी शब्द थे। तीसरी बार NEET देने वाला यह बच्चा, परीक्षा रद्द होते ही टूट गया।
गोवा में भी एक NEET अभ्यर्थी ने जान दे दी।
ये बच्चे परीक्षा से नहीं हारे, इन्हें एक भ्रष्ट तंत्र ने मारा है।
यह आत्महत्या नहीं - यह सिस्टम द्वारा हत्या है।
आंकड़े देखिए:
2015 से 2026 तक - 148 परीक्षा घोटाले।
87 परीक्षाएँ रद्द, 9 करोड़ बच्चों का भविष्य प्रभावित।
148 घोटालों में सज़ा हुई - सिर्फ़ 1 को।
CBI ने 17 मामले लिए, ED ने 11 - किसी को सज़ा नहीं।
NEET, AIPMT और अन्य मेडिकल परीक्षाओं में अकेले 15 घोटाले।
और सबसे शर्मनाक बात:
इन घोटालों में जिम्मेदार किसी अधिकारी या मंत्री का इस्तीफ़ा नहीं हुआ। हटाए जाते हैं - फिर चुपके से बड़े पद पर बैठा दिए जाते हैं। चोरी कराने वालों को इनाम मिलता है, और परीक्षा देने वाले बच्चे जान गँवाते हैं।
मोदी जी - कितने ऋतिक चाहिए आपकी जवाबदेही जगाने के लिए?
मेरे युवा साथियों, आपका दर्द मेरा दर्द है। आपकी मेहनत मेरी मेहनत है। आपका भविष्य चुराने वालों को जवाब देना ही होगा। चाहे जितना वक्त लगे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा - ये मेरा वादा है।
यह लड़ाई हम साथ लड़ेंगे - और जीतेंगे भी।
NEET 2026 की परीक्षा रद्द हो गयी।
22 लाख से ज़्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया।
किसी पिता ने कर्ज़ लिया,
किसी माँ ने गहने बेचे,
लाखों बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की,
और बदले में मिला, पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में संगठित भ्रष्टाचार।
यह सिर्फ़ नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध है।
हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्र सज़ा भुगतते हैं।
अब लाखों छात्र फिर से वही मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता झेलेंगे।
अगर अपनी तकदीर परिश्रम से नहीं, पैसे और पहुँच से तय होगा, तो फिर शिक्षा का मतलब क्या रह जाएगा?
प्रधानमंत्री का तथाकथित अमृतकाल, देश के लिए विषकाल बन गया है।
NEET (UG) प्रवेश परीक्षा का रद्द होना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि परीक्षा प्रक्रिया में बड़े स्तर पर गंभीर अनियमितताएँ हुई हैं। 22 लाख से अधिक विद्यार्थियों के भविष्य के साथ हुए इस खिलवाड़ की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए देश के प्रधानमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफ़ा देना चाहिए। साथ ही, हम यह मांग करते हैं कि NTA इस परीक्षा को निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक कराने में विफल रही है, इसलिए इसे तत्काल प्रभाव से भंग किया जाए।
पेपर लीक के कारण छात्र-छात्राओं की मानसिक एवं आर्थिक स्थिति पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। सरकार को इस पूरे मामले में अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए तथा प्रभावित विद्यार्थियों के हित में ठोस कदम उठाने चाहिए।
NSUI पूरे देश भर में #NEET के विद्यार्थियों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके अधिकारों के लिए लगातार अपनी आवाज़ बुलंद करती रहेगी।
#NEETCancelled #JusticeForNeetStudents
शर्म की बात है.. एक गरीब खून से लथपथ है, और भाजपा की भ्रष्ट सत्ता खामोश!
क्या भाजपा सरकार ने इन अधिकारियों को गुंडागर्दी और लूट का लाइसेंस दे रखा है?
राजस्थान में जंगलराज के साथ ये इंसानियत को शर्मसार करनी वाली तस्वीरें हैं।रतनगढ़ में परिवहन विभाग के RTO अधिकारी द्वारा ट्रक ड्राइवर से मारपीट करना और उसका मोबाइल छीनना भजनलाल जी के कथित "सुशासन" पर करारा तमाचा है।
ये सिर्फ मारपीट नहीं, सत्ता के नशे में चूर भ्रष्ट तंत्र की बर्बरता है, अफसरशाही बेलगाम है।
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, गुंडागर्दी और मारपीट पर जब आम आदमी पर कार्रवाई हो सकती है, तो फिर ऐसे अधिकारियों को जेल क्यों नहीं? क्यों कानून सबके लिए समान नहीं है?
राजस्थान की माटी के लाल एवं NSUI राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ जी को NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई। यह पूरे राजस्थान के लिए गर्व का क्षण है। आपके नेतृत्व और छात्रहित के प्रति समर्पण से संगठन नई ऊँचाइयों तक पहुँचे - इसी शुभकामना के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना। @VinodJakharIN@nsui
राहुल गांधी: हमें ट्रंप के आदेश पर रूसी तेल खरीदना क्यों बंद कर देना चाहिए?
अनुराग ठाकुर: राहुल गांधी 95 चुनाव हार चुके हैं।
राहुल गांधी: भारतीय टेक्सटाइल उत्पादों पर 18% टैरिफ क्यों है?
निशिकांत दुबे: हम चाहते हैं कि राहुल गांधी को लोकसभा से निलंबित कर दिया जाए।
राहुल गांधी: एप्स्टीन फाइल्स (Epstein Files) पर कोई जवाबदेही तय क्यों नहीं कर रहा है?
पीयूष गोयल: राहुल गांधी अपरिपक्व हैं।
यह किसी टीवी ड्रामे की स्क्रिप्ट नहीं है, बल्कि पिछले 24 घंटों में विपक्ष के नेता (LoP) को सत्ताधारी पार्टी के मौजूदा सांसदों द्वारा दिए गए जवाब हैं।
अश्विनी वैष्णव — राहुल गांधी पार्लियामेंट में बेबुनियाद इल्ज़ाम लगा रहे हैं!
तभी वहां पर राहुल गांधी आ गए...
राहुल गांधी — आइए, हम मिलकर इस पर बात करेंगे और इसे साबित करेंगे! 🔥
अश्विनी वैष्णव भाग निकले.. 😂
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा “मैं नरेंद्र मोदी का राजनीतिक करियर बर्बाद नहीं करना चाहता।”
आख़िर ट्रंप की इस बात के क्या मायने हैं? उनके पास मोदी जी के क्या राज़ हैं जिससे मोदी की नस दबी हुई है?
हमारे देश के प्रधानमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए, वो देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह प्रधानमंत्री का नहीं, देश का अपमान है। देश के प्रधानमंत्री का इस तरह ब्लैकमेल होना बहुत खतरनाक है।
“मैं देश नहीं झुकने दूँगा” कहाँ गया यह डायलॉग?
Narendra Modi:
2014 — मुझे बस 60 महीने दो, मैं तुम्हारी ज़िंदगी बदल दूंगा
2016 — मुझे बस 50 दिन दो, मैं सब कुछ अच्छे के लिए बदल दूंगा
2023 — मुझे बस 5 साल दो, मैं सारा करप्शन का पैसा बाहर निकाल लूंगा
2026 — 2047 का इंतज़ार करो 😭
पता नहीं फिर भी अंधभक्त कैसे इनकी हर बात पर विश्वास कर लेते हैं? 😭
परिसीमन को लेकर पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी धरने के चौथे दिन भावुक हो गए।
धरने के दौरान उन्होंने कहा, 45 साल तक मेरा भी स्वार्थ रहा, लेकिन अब मेरा कोई स्वार्थ नहीं है।
@SachinPilot@Hemaram_INC