भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार डॉ0 बाबासाहेब अम्बेडकर की आज 65वीं पुण्यतिथि है। बाबासाहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी एक बौद्ध गुरू थे इसलिए उनकी पुण्यतिथि के लिए बौद्ध अवधारणा में 'महापरिनिर्वाण' शब्द का इस्तेमाल किया गया। उनका महापरिनिर्वाण (निधन) 6 दिसम्बर 1956 को हुआ था।