भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय 'आपातकाल' का विरोध करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की आस्था को संजोकर रखने वाले सभी सत्याग्रहियों के साहस, त्याग और समर्पण को शत-शत नमन।
#SamvidhanHatyaDiwas
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूँ।
इस कठिन समय में हम सभी की संवेदनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं।
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः।
#Lucknow #OmShanti
आज जनपद पीलीभीत का जे० पी० होटल के सभागार में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के निमित्त दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के में विधायक माननीय श्री स्वामी प्रवक्तानंद जी अध्यक्षता  में कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया।।
@mppchaudhary@idharampalsingh
#महानगर_शाहजहांपुर में होटल रॉयल पन्ना में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के निमित्त दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में मा० विधायक अरविंद कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में मीडिया प्रबंधन विषय पर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया
@mppchaudhary@idharampalsingh
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा वरिष्ठ चिकित्सक प्रो. (डॉ.) राजेंद्र प्रसाद जी को चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई
#PadmaShri#DrRajendraPrasad#UttarPradesh
मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में कृषि विज्ञान में उत्कृष्ट एवं अतुलनीय योगदान के लिए उत्तर प्रदेश के गौरव डॉ. अशोक कुमार सिंह जी को #पद्मश्री से अलंकृत किए जाने पर हार्दिक बधाई।
#PadmaShri#DrAshokKumarSingh#UttarPradesh
प्रवीण की उपलब्धि प्रेरणा का उज्ज्वल स्रोत
खेल जगत में उत्कृष्ट योगदान हेतु उत्तर प्रदेश के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता एवं लगातार पैरालंपिक पदक जीतने वाले सबसे युवा दिव्यांग हाई जंप खिलाड़ी प्रवीण कुमार को #पद्मश्री सम्मान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
आपके (प्रधानमंत्री जी) मार्गदर्शन में नए भारत का नया उत्तर प्रदेश आज अपनी पहचान में एक नया उद्घोष कर रहा है: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath#NayeBharatKaNayaUP
ऐतिहासिक दिन – उत्तर प्रदेश के विकास की नई उड़ान ✈️
आज जेवर की धरती पर एक नया इतिहास रचा जा रहा है। देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के करकमलों द्वारा नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Jewar Airport) का उद्घाटन, उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाला एक मील का पत्थर है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के कुशल नेतृत्व में यह बहुप्रतीक्षित परियोजना साकार हुई है, जो न केवल प्रदेश की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, बल्कि रोजगार, व्यापार और निवेश के असीम अवसर भी पैदा करेगी।
यह हवाई अड्डा नए भारत की नई सोच और डबल इंजन सरकार की विकासात्मक प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। जेवर अब केवल एक स्थान नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति का नया केंद्र बनने जा रहा है।
✨ उत्तर प्रदेश – अब संभावनाओं का प्रदेश नहीं, उपलब्धियों का प्रदेश बन चुका है। #NoidaInternationalAirport #Noida #UttarPradesh #Jewar
मेरे सम्मानित प्रदेश वासियों,
उत्तर प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध सख्त और निर्णायक कार्रवाई प्रारम्भ की गई है।
मैं प्रदेश की जागरूक जनता से अपील करता हूं कि सतर्क रहे और घरेलू अथवा व्यावसायिक कार्यों में किसी भी व्यक्ति को नियोजित करने से पूर्व उसकी पहचान अवश्य सुनिश्चित करे।
प्रदेश की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है क्योंकि सुरक्षा ही समृद्धि का आधार है।