राजस्थान विश्वविद्यालय में RSS के नफरती कार्यक्रम का विरोध करना, आज के भारत में सबसे बड़ा अपराध बन गया है और इस “अपराध” की कीमत चुका रहे हैं NSUI के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर महेश सामोता
BJP सरकार ने बदले की राजनीति के तहत लोकतंत्र और छात्रों की आवाज़ को कुचलते हुए उन्हें कोर्ट परिसर से ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
एक पूरा हफ़्ता बीत चुका है महेश सामोता आज भी जेल में बंद हैं, सिर्फ़ इसलिए क्योंकि उन्होंने नफ़रत के एजेंडे के खिलाफ़ देश के छात्रों की आवाज़ बुलंद की।
यह गिरफ़्तारी सिर्फ़ एक व्यक्ति की नहीं बल्कि युवाओं की आवाज़, छात्र राजनीति और विचारों की स्वतंत्रता पर हमला है।
संविधान दिवस पर हम उन मूल्यों का सम्मान करते हैं जिन्होंने भारत को लोकतांत्रिक, समावेशी और समानता-प्रधान राष्ट्र बनाया।
स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और हमारे संविधान निर्माताओं की दूरदृष्टि को कृतज्ञता के साथ नमन।
आज जब लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बढ़ रहा है, संविधान की रक्षा करना हर छात्र, हर नागरिक का दायित्व है।
NSUI संविधान, न्याय और लोकतंत्र की इस विरासत को सुरक्षित रखने के संकल्प के साथ खड़ी है। 🇮🇳
भाई दीपेन्द्र जाखड़,महेंद्र सियोल खड़ीन, चेतन भाभू, कंवराज कूकना, , भोमा सारण , खेमा जी सियाग, छगन सारण, जे.डी. गोदारा, कमलेश बिश्नोई व समस्त टीम दीपेन्द्र जाखड़ के द्वारा किए गए मान सम्मान के लिए धन्यवाद 🙏🏻
बाड़मेर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष, छोटे भाई @rajendra_barmer को कांग्रेस ओबीसी विभाग द्वारा ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।
कल SMS अस्पताल में हुई आगजनी सिर्फ़ हृदय विदारक घटना नहीं है बल्कि राजस्थान सरकार व मुख्यमंत्री की लापरवाही और राजस्थान के स्वास्थ्य तंत्र की विफलता का प्रमाण भी है।
मुख्यमंत्री जी अविलंब मृतकों के परिवार को आर्थिक सहायता की घोषणा करें।
#sms_hospital#sms_jaipur #SMSHospitalFire #bjpfails #rajasthan
पिछले 36 घंटों से राजस्थान पुलिस NSUI के गिरफ्तार साथियों को अलग-अलग थानों में घुमा रही थी। अब NSUI प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़, उपाध्यक्ष महेश चौधरी, RU इकाई अध्यक्ष किशोर चौधरी समेत 9 लोगों को जेल भेज दिया गया है।
अपने राज्य और यूनिवर्सिटी को नफरत से बचाने की सज़ा यही है क्या?
RSS ने राजस्थान यूनिवर्सिटी के अंदर राजनीतिक और नफरती कार्यक्रम रखा। शैक्षणिक संस्थान के अंदर ऐसे कार्यक्रम का NSUI ने विरोध किया। लोकतांत्रिक विरोध की सज़ा पुलिस ने लाठियों और डंडों से पीटकर और गिरफ्तार करके दी।
ये नेता विपक्ष राहुल गांधी जी के बब्बर शेर हैं - न डरते हैं और न घबराते हैं। मुख्यमंत्री और जिन अधिकारियों को लगता है RSS की शासन सत्ता आजीवन रहेगी, तो सुन लें - जल्द बदलेगी और हर वार का सूद समेत हिसाब होगा।
प्रधानमंत्री @narendramodi जी लोकतंत्र का भाषण देते हैं, और यही लोकतंत्र है कि जो RSS BJP का विरोध करे उसे जेल भेज दो।
NSUI का एक-एक कार्यकर्ता इस लड़ाई में एकजुट है। सड़क से लेकर अदालत तक हर मोर्चे पर लड़ेंगे।
सच जीतेगा, नफरत हारेगी।