छात्रों की आवाज़ उठाने और उनके हक़ की बात करने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के साथ जिस तरह का दिल्ली पुलिस द्वारा व्यवहार किया जा रहा है, यह लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
छात्रों की माँग को लेकर धरने पर बैठे राहुल गांधी जी, सांसदों और विपक्ष के नेताओं को जिस प्रकार से प्रधानमंत्री आवास के सामने से गिरफ्तार किया गया है, उसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ।
छात्रों और युवाओं के कदम अब पीछे हटने वाले नहीं हैं। पिछले एक महीने से लाखों छात्र और युवा NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं और पेपर लीक के खिलाफ न्याय की मांग कर रहे हैं। उनकी पहली और सबसे बड़ी मांग थी कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार छात्रों और युवाओं की आवाज़ सुनने के बजाय उनकी आवाज़ दबाने और दमनकारी रवैया अपनाने में लगी हुई है।
पेपर लीक का मुद्दा घर-घर की चर्चा बन चुका है। पूरा देश चाहता है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर जवाबदेही तय हो, सख्त कार्रवाई हो और दोषियों को कठोर सज़ा मिले। लेकिन इस भावना के ठीक विपरीत प्रधानमंत्री मोदी और सरकार अपने मंत्री को बचाने में लगी हुई है।
छात्रों और युवाओं के साथ हो रहे इस अन्याय का जवाब भाजपा को ज़रूर मिलेगा।
सिर्फ़ हंगामा खड़ा करना मेरा मक़सद नहीं,
मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए।
हो गई है पीर पर्वत-सी, पिघलनी चाहिए,
इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए।
#संसद_मार्च#जंतर_मंत्र
समाज की एकता की जीत, डॉ. साहब के नेतृत्व की जीत! ✊
डॉ. साहब ने एक बार फिर समाजहित में सरकार को झुकाकर लिखित निर्णय करवाया। यह केवल एक फैसला नहीं, बल्कि पूरे समाज के सम्मान, स्वाभिमान और एकता की जीत है।
@DrKirodilalBJP#एकजुटता
दौसा जिले में करोड़ी से लोटवाड़ा जाने वाले रास्ते में नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है। यह घटना पूर्वी राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था की ओर संकेत करती है।
#नरेश_मीणा_को_रिहा_करो राजस्थान पुलिस के द्वारा जो कृत्य गांव में किया गया है वो अमानवीय है।
अन्याय के खिलाफ इस लड़ाई में,
में भाई नरेश मीणा के साथ हूँ ।
#नरेश_मीणा_को_रिहा_करो
सबसे सरल-हंसमुख स्वभाव वाले और हर छोटे से बड़े व्यक्ति को अहमियत देने वाले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह जी डोटासरा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 💞💪💪
@GovindDotasra@ashokgehlot51@SachinPilot
रेलवे NTPC भर्ती:
👉2019: 35,281 पद
👉2024: 11,558 पद
👉कटौती: 23,723 पद
5 साल इंतजार करने के बाद मात्र कुछ हजार पद देना युवाओं के भविष्य के साथ धोखा है। यह कटौती उनके रोजगार के सपनों पर करारा प्रहार है..
#RRBNTPC_VACANCY_INCREASE#RRBNTPC_VACANCY_INCREASE#RRBNTPC_VACANCY_
माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा SC/ST आरक्षण में क्रीमीलेयर और उप वर्गीकरण को लेकर दिए गए फैसले के विरोध में, देशभर के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग ने आज 21 अगस्त को 'भारत बंद' का आह्वान किया है।
मैं आप सभी से अपील करती हूँ कि शांति और अनुशासन के साथ भारत बंद को सफल बन। #भारतबंद