आज पुलिसकर्मियों द्वारा होली का बहिष्कार करने पर मजबूर होना बहुत ही पीड़ादायक है।
बजट विनियोग विधेयक पर बोलते हुए मैंने पुलिसकर्मियों की मैस भत्ता बढ़ाने एवं डीपीसी से प्रमोशन की मांग को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के सामने उठाया था। आगे भी कांग्रेस पार्टी पुलिसकर्मियों की जायज मांगों को सरकार के सामने मजबूती से उठाएगी।
मेरी मुख्यमंत्री जी से अपील है कि पुलिसकर्मियों की मांग पर सकारात्मक निर्णय करें जिससे वो भी अपने परिजनों और साथियों के साथ होली मना सकें।