भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, कुशल संगठनकर्ता, @BJP4India के माननीय राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री @blsanthosh जी तथा माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @sarbanandsonwal जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।
अपना अमूल्य समय प्रदान करने हेतु आप दोनों का हार्दिक आभार!
उ.प्र. विधान सभा चुनाव में नव निर्वाचित सभी विधान सभा सदस्यों को हार्दिक बधाई।
विश्वास है कि आप सभी का आचरण सदन की गरिमा को अभिवर्धित करेगा और आप सभी जन अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए अंत्योदय के संकल्प को पूरित करने में सहयोगी सिद्ध होंगे।
आपके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएं।
भारतीय स्वाधीनता संघर्ष को नया मंत्र व नई ऊर्जा देने वाला दांडी नमक सत्याग्रह आज ही के दिन साबरमती आश्रम से आरंभ हुआ था।
बर्बर व अलोकतांत्रिक ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला देने वाले अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक 'दांडी मार्च' के समस्त सत्याग्रहियों को कोटिश: नमन।
भारत माता की जय!
उत्तरप्रदेश में भाजपा की भव्य जीत प्रदेश के गाँव, गरीब और किसानों की @narendramodi जी के गरीब कल्याण में अडिग विश्वास की जीत है।
जनता ने @myogiadityanath जी के भय और भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन पर अपनी मुहर लगाई है।
इस प्रचंड जीत के लिए यूपी की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 में प्रचंड विजय की प्रतिबद्ध, कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।
यह विजय 'सेवा ही संगठन' की भावना को आत्मसात कर आपके द्वारा की गई अविराम जनसेवा का प्रतिफल है।
आपको कोटिशः धन्यवाद!
नारी सशक्तिकरण की अप्रतिम प्रतीक, महान समाज सुधारिका, आधुनिक भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं वंचित वर्गों की शिक्षा और समानता की प्रबल समर्थक 'क्रांतिज्योति' सावित्रीबाई फुले जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
आपका आदर्श जीवन सम्पूर्ण सभ्यता के लिए एक महान प्रेरणा है।