हर दलित सीवर में उतर कर मैला साफ नहीं करता ,
लेकिन हर एक मैला साफ करने वाला दलित है ।
2013 में संसद से पारित कानून में आदमी द्वारा सीवर में उतरकर मैला साफ करने पर पाबंदी लगाई गई थी ,
उसके बावजूद आज भी लोग बिना सेफ्टी गियर्स के सीवर में उतरकर मैला साफ करते हैं और रोज मरते हैं ,
हम चांद पर पहुंच गए लेकिन सीवर साफ करने के लिए मशीनें इस्तेमाल करने में असमर्थ हैं ?
जिन नगर निगमों में मशीनें हैं तो उनकी संख्या कम है , अगर संख्या पूरी है उसके बावजूद आदमियों को ही बिना किसी इक्विपमेंट और सेफ्टी गियर के सीवर में उतारा जाता है।
बहुत ख़ूबसूरत लगतीं हैं
वो औरतें
जिनके लिए
लिए कोई उपमाएँ
नहीं गढ़ी गईं!
काली देह से आती पसीने
की ख़ुशबू ने किसी को
अपनी ओर आकर्षित
नहीं किया!
आढ़े-तिरछे दाँतों में
दबी मुस्कान
की तुलना नहीं होती
मोनालिसा से!
फटी बिवाईयो वाले पैरों में
छनकती पायल पर
गीत नहीं सुने
थे उसने!
ना ही बर्बाद हुआ कोई
उनकी प्रेम की पराकाष्ठा
को पाने के लिए!
पर जब उत्सर्ग कर देतीं
सारे खोखलेपन को
लगातीं बेबाकी से ठहाके
हर दुःख को पछाड़तीं
अदम��य साहस से पकड़
ज़िंदगी का हाथ
चल देतीं समेटकर
सारी विडंबनाओं का बाज़ार!
सच! बहुत ख़ूबसूरत लगतीं
वो औरतें!
चट्टान की तरह सख़्त पर
पिघलता बर्फ़ का समंदर
अंतर में
मोल भाव जाँच-परख
में थोड़ी कच्ची
ठोक बजाकर नहीं
देखती किसी रिश्ते को,
जोड़ लेतीं बहनापा
चलते-चलते!
सख़्त खुरदुरे हाथ
अभ्यस्त हैं और
संकल्पित भी
तराशने में हर बेढंगी
कल्पना को!
पतझड़ से पहले
बचा लेतीं हैं कुछ हरापन
अपने लिए
वसं�� न आने का
का उत्सव मनातीं
वो औरतें बेहद
ख़ूबसूरत होतीं!
भावना झा
कभी-कभी भरी दुपहरी बाबा को सोता देख
भाग जाना चाहिए चुपके से आम की बगिया में,
कभी-कभी बेसिन में पलट देना चाहिए दूध का गिलास,
स्कूल की चाहरदीवारी फाँद फ़िल्म देखने जाना
बुरा होता होगा तो हो पर कभी-कभी कर लेना चाहिए ये भी
कभी-कभी महज़ इसलिए भी देखने चाहिए सपने
कि साँस लेती रहे सपनों के ��ूरे होने की उम्मीद
प्रेम को बचाए रखने के लिए भी कभी-कभार
विरह की फटी चादर ओढ़ कर लेना चाहिए प्रेम
रो लेना चाहिए बेवजह आधी रात भी कभी
आख़िर तकियों-बिछौनों को भी तो
आपस में फुसफुसाने के लिए चाहिए न कहानी कोई!
कभी-कभार
केवल इस लिए भी लिख लेनी चाहिए कविता
कि ठहर कर ज़हरीला ना हो जाए कहीं
दिल के तालाब में दुःख का पानी।
आसित आदित्य
पहाड़ की औरतें
सूरज को जगाती हैं
मुँह अँधेरे
बनाकर गुड़ की चाय
और उतारती हैं
सूर्य-रश्मियों को
जब जाती हैं धारे में
भर लेती हैं सूरज की किरणों को
जब भरती हैं
बंठा धारे के पानी से
पहाड़ की औरतें रखती हैं
सूरज के लिए
कुछ पल आराम के
भरी दुपहरी में
सुस्ता लेता है भास्कर
पहाड़ी औरतों के सिर पर रखे
घास के बोझ तले!
और साँझ को
जब गोधूलि बेला में
आते हैं पशु-पक्षी अपने
आशियानों में लौटकर
तो सूरज को भी कर देती हैं
विदा...
अपनी रसोई में चूल्हे की
आग जलाकर!
पहाड़ी औरतें
रखती हैं बनाकर यादों को
कुट्यारी
और जब कमर झुक जाती है उनकी
तो समूण बनाकर
सौंप देती हैं वो कुट्यारी
अपने नाती-पोतों को!
पहाड़ी औरतें असमय ही
हो जाती हैं बूढ़ी!
क्���ोंकि उन्हें होता है
तज़ुर्बा चढ़ाई का और रपटीली ढलानों का भी!
पहाड़ी औरतों के चेहरे की झुर्रियों में
पूरा पहाड़ दिखाई देता है
लदा होता है उनके कांधों पर
बोझ पहाड़ जैसा!
पहाड़ की औरतें
नहीं डरती चढ़ाइयों को देखकर
यूँ ही नहीं घबराती
उतरती रपटीली पगडंडियों पर चलने से
क्योंकि वो रोज़ ही भरती हैं कुलाँचे
किसी कस्तूरी मृग सी इन रास्तों पर
असल में पहाड़ी औरतें
रखती हैं एक पूरा पहाड़
अपने अंदर!
उनके गुठ्यार में
लिखी होती हैं
पहाड़ की पीड़ाएँ!
रुचि बहुगुणा उनियाल
महाकुंभ श्रद्धालु ध्यान दें:
• जिस भी घाट के आप नज़दीक हों वहीं स्नान कर लें और बगैर विलंब किए अपने गंतव्य की तरफ़ प्रस्थान करें ।
• लगातार हो रहे एनाउंसमेंट को ध्यान से सुनते रहें।
• किसी भी तरह की इमरजेंसी में घबरायें नहीं , प्रशासन आपकी हर एक गतिविधि को मॉनिटर कर रहा है ।
• अपने आस पास बच्चे बुजुर्गों की मदद करें । एक दूसरे का सहारा बनें ।
• मेला परिसर में हर तरह की व्यवस्था है,किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें ।
• दर्द, उल्टी ,चक्कर आना , या अन्य ऐसी समस्याओं के लिए आप प्रशासन को सूचित करें आपको तत्काल मदद मिलेगी ।
• क्रम में या कतार में आप भले ही आगें हों लेकिन बुजुर्गों को ज़रूर प्राथमिकता दें ।
पुलिस बल कितना भी अधिक हो जाएगा लेकिन इतने बड़े आयोजन का समापन आपके संयम से ही होगा।
जय हिन्द जय भारत जय भारतीय संस्कृति 🚩
i ordered from first cry a product, but they delivered defected and old product viz. plum retinol serum, fully oxidised product received, i made a complaint on their site but they are not responding @firstcryindia@MyNykaa@Flipkart
i ordered 1 product with Order ID # 1279084 66528723115601 from @mynta and paid in advance, but they cancelled my order without informing me after few days citing unavoidable circumstances. i approached their customersupport but no response. Very bad service @Flipkart@amazonIN