योग बहुत ही आश्चर्यजनक है इससे हमारे स्वास्थ्य की समस्याएं दूर तो होती हैं तथा साथ में खुद का अवलोकन होता भी होता है।🙏🕉💐
#महिलापतंजलिउत्तराखण्ड
उत्तराखंड महिला पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी आदरणीय सीमा जौहर जी द्वारा संचालित 7वां ऑनलाइन सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर।
श्री @narendramodi जी की खाद्यतेलों की दूरदर्शी नीति से भारत आत्मनिर्भर बनेगा,किसानों की आय दोगुनी होगी व तेल उत्पादन बढ़ेगा,
भारत खाद्यतेलों में आत्मनिर्भर बनेगा,लाखों करोड़ की विदेशी मुद्रा का नुकसान बचेगा।
खाद्य तेलों में आजादी के बाद आत्मनिर्भरता का यह क्रांतिकारी कदम होगा।
योग को एक अनुष्ठान के साथ करो और सुबह की शुरुवात पॉजिटिव माइंड के साथ करो, अपने आप को दिव्यता से भरो, एक क्षण के लिए भी अपने आपको गिरने नहीं देना है।
#योगदिवस_पतंजलि_वेलनेस#महिलापतंजलिउत्तराखंड
रोगों से इंसान तड़प रहा है, नसों में विनाश हो रहा है और आचरण की अपवित्रता,आहार, विचार, वाणी, स्वभाव, व्यवहार में दिव्यता नहीं रह गयी है, इससे संसार में दुख बढ़ रहा है। उपाय क्या है? योग ही उपाय है।
#योगदिवस_पतंजलि_वेलनेस#महिलापतंजलिउत्तराखंड
अहिंसा से योग शुरू होता है। जब हम अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह यह पाँच यम और सोच, संतोष, तप, स्वाध्याय, ईश्वर प्रणिधान यह पाँच नियमों का पालन करते हैं, यह सार्वभूमिक महाव्रत है।
#योगदिवस_पतंजलि_वेलनेस#महिलापतंजलिउत्तराखंड
योगाभ्यास कराते कराते हमें इस योग के सम्पूर्ण तत्व, ज्ञान को, जैसा हमारे योगियों, ऋषि-मुनियों, वेदों ने हमें इस योग का ज्ञान दिया है, इस योग की परंपरा को सबको बताना है।
#योगदिवस_पतंजलि_वेलनेस#महिलापतंजलिउत्तराखंड
योग के तीन बड़े पहलू हैं। एक है योग का दर्शन, दूसरा है योग का अभ्यास और तीसरा है योग का आचरण, योगमय जीवन। इन तीन संदर्भों में हमें प्रामाणिक होना है।
#योगदिवस_पतंजलि_वेलनेस#महिलापतंजलिउत्तराखंड
योग करने से योग की शक्ति से भक्ति, मति, कृति भी अपने आप अंदर से आएगी और तुम्हारी प्रकृति परीक्षित हो जाएगी। मति, कृति, प्रकृति परीक्षित हो जाती है यही तो योग, अध्यात्म और सनातन वैदिक आर्य संस्कृति है।
#योगदिवस_पतंजलि_वेलनेस#महिलापतंजलिउत्तराखंड
व्यायाम से शरीर को बलवान बनाना है। आसन, प्राणायाम, ध्यान से अपनी इंद्रियों पर, मन पर विजय पानी है और अपने शरीर की इंद्रियों की, मन, बुद्धि, आत्मा के सामर्थय को बढ़ाना है और उसको बांटना है।
#योगदिवस_पतंजलि_वेलनेस#महिलापतंजलिउत्तराखंड
योग हमारा स्वभाव है, योग हमारी संस्कृति है, योग हमारा धर्म है। योग धर्म से ही अध्यात्म धर्म, राष्ट्र धर्म, मानव धर्म, विश्व धर्म में हम प्रतिष्ठित है।
#योगदिवस_पतंजलि_वेलनेस#महिलापतंजलिउत्तराखंड
मेरे जीवन का सबसे बड़ा सपना है कि पूरा भारतवर्ष ही नहीं सारी दुनिया के लोग सुबह उठ करके योगाभ्यास करें फिर दिन अच्छा होगा, जीवन अच्छा होगा, देश अच्छा होगा और दुनिया अच्छी होगी।
#योगदिवस_पतंजलि_वेलनेस#महिलापतंजलिउत्तराखंड