यही स्नेह मुझे निरंतर आगे बढ़ने और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने की ऊर्जा देता है।
बड़े भाई, श्री धर्मेंद्र प्रधान जी का हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी द्वारा निम्नलिखित सदस्यों को भाजपा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य दायित्वों पर नियुक्त किया गया है।
किसानों की आय और मेहनत की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का यह कदम बेहद सराहनीय है।
आलू के बाजार भाव में गिरावट की स्थिति में सहायता का प्रावधान किसानों को आर्थिक संबल देगा। इसके लिए मा. मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी का हार्दिक धन्यवाद। 🙏
#FarmersWelfare#KisanSamman
दिल्ली आवास पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती दर्शना सिंह जी तथा तेलंगाना प्रदेश एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री क्रांति किरण जी से उनकी टीम के साथ आत्मीय मुलाकात हुई। विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा का अवसर मिला।
श्री श्री 1008 स्वामी रमेश चंद्र नंद जी महाराज की अभ्यागत कुटी पर स्वामी भरोसानंद जी महाराज की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर उनकी समाधि पर नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
उनके आदर्श और शिक्षाएं सदैव हमें समाज सेवा एवं राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देती रहेंगी।
बुलंदशहर आवास पर #जनसुनवाई के दौरान जनता की समस्याओं को सुना एवं उनके शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
@BJP4India@BJP4UP
आप सभी को उमंग, उत्साह और रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह रंगोत्सव आपके जीवन में सुख, समृद्धि, उन्नति और नई ऊर्जा का संचार करे… प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में प्रेम, सद्भाव और खुशहाली के रंग सदा यूँ ही खिलते रहें।
#रंगोत्सव#होली
संसदीय क्षेत्र की विधानसभा बुलंदशहर के ग्राम जमालपुर में विकसित भारत G-RAM-G के अंतर्गत आयोजित ग्राम चौपाल में सहभागिता का अवसर मिला।VB,G-RAM-G जैसी योजना जनभागीदारी को बढ़ावा देकर सुशासन और समावेशी विकास की मजबूत नींव रखेगी।
सम्मानित नागरिकों का सहभागिता के लिए हार्दिक धन्यवाद।
विजय दिवस | 16 दिसंबर 🇮🇳
1971 - भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, साहस और बलिदान की अमर गाथा।
मां भारती की रक्षा में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले वीर जवानों को शत्-शत् नमन। 🙏💐
जय हिंद! 🇮🇳
#VijayDiwas
केरल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत आने वाले विधानसभा चुनावों का स्पष्ट संकेत है। इस विषय पर रखे गए विचारों को आज नवोदय टाइम्स में प्रमुखता से स्थान मिला। जनता अब विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है।
#ViksitBharat@BJP4India@BJP4Keralam