IB से सीधे पूछ लीजिए महाराज @girirajsinghbjp .. कहां ये सोशल मीडिया के चक्कर में पड़े हैं। चलिए छोड़िए आप तो ये बताइए कि बिहार में टेक्सटाइल पार्क वाला मामला कहां तक पहुंचा...
IT'S A VICTORY OF DEMOCRACY
direct democracy... straight from the streets.
It's a victory of peace, patience & persévérance.
Congratulations CJP, Gen Z of the nation and thank you all citizens for shedding fear and the fear of fear and rising up from every corner of the nation.
FROM ACCOUNTABILITY, NOW TO REFORMS
AFTER 26 DAYS OF HUNGER DO I NEED TO PROVE MY SINCERITY !!!
Do please watch and help spread the word. Find the full 22 minutes video on my YouTube Channel: Sonam Wangchuk
किस मुँह से बोल रहे हैं मुख्यमंत्री महोदय? बिहार में क्या BPSC AEDO की परीक्षा में वृहद स्तर पर चोरी, प्रश्नों की लीक और अन्य संबंधित बातें नहीं हुईं? क्या हवलदार और रेडियो ऑपरेटर परीक्षार्थियों को यही सब झेलना नहीं पड़ा? क्या अन्य परीक्षाओं में भी बायोमेट्रिक मैनिपुलेशन, चीटिंग आदि नहीं हुए?
बिहार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित सुशासन, नवाचार और डिजिटल अर्थव्यवस्था का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम।
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, बिहार सरकार एवं SarvamAI-BharatGPT के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) के माध्यम से राज्य में AI आधारित तकनीकों के विकास, अनुसंधान और जनसेवा को नई दिशा मिलेगी।
बिहार ने आईटी नीति-2024, बिहार जीसीसी नीति-2026 एवं AI-प्रथम (AI-first) शासन मॉडल के माध्यम से डिजिटल अवसंरचना और तकनीकी नवाचार की मजबूत नींव रखी है। इसी क्रम में IIT पटना के सहयोग से AI Centre of Excellence की स्थापना, रिसर्च पार्क एवं इन्क्यूबेशन सेंटर के विस्तार तथा बिहार AI नीति को अंतिम रूप देने की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।
इस साझेदारी के माध्यम से नागरिकों को उनकी अपनी भाषा में AI आधारित सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। हिंदी, मैथिली, भोजपुरी, मगही सहित भारतीय भाषाओं में प्रशिक्षित AI मॉडल के माध्यम से शिकायत निवारण, सरकारी योजनाओं की जानकारी, वर्चुअल असिस्टेंट एवं डिजिटल नागरिक सेवाएँ अधिक सरल, प्रभावी और सुलभ बनेंगी।
शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को स्थानीय भाषा में व्यक्तिगत (Personalized) अध्ययन सामग्री एवं AI आधारित शिक्षण सहयोग मिलेगा। कृषि क्षेत्र में किसानों को मौसम, फसल, मंडी भाव एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी अपनी भाषा में प्राप्त होगी। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं में दूरस्थ क्षेत्रों तक AI आधारित प्रारंभिक स्वास्थ्य परामर्श एवं जागरूकता प्रणाली का विस्तार किया जाएगा।
यह समझौता बिहार में वैश्विक तकनीकी निवेश, स्टार्टअप इकोसिस्टम एवं GCC (Global Capability Centre) के विस्तार को भी नई गति देगा तथा 'विकसित बिहार' और 'विकसित भारत @ 2047' के संकल्प को साकार करने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
#AIForBihar #BharatGPT #SarvamAI #DigitalBihar #विकसित_भारत #समृद्ध_बिहार
मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 का शुभारंभ किया।
13 जुलाई 2026 से बुकिंग प्रारंभ हो गई तथा 18 जुलाई 2026 से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर एवं कैमूर के लिए सब्सिडी युक्त हेली-टूरिज्म सेवा उपलब्ध होगी। राज्य सरकार प्रति टिकट अधिकतम ₹15,422 तक का अनुदान प्रदान कर रही है।
हमारा लक्ष्य बिहार को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना है। पर्यटन के विस्तार से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, होम-स्टे, स्थानीय हस्तशिल्प एवं ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा निजी निवेश को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
आइए, हम सभी बिहार के ब्रांड एम्बेस्डर बनकर अपनी समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक विरासत को दुनिया तक पहुँचाएँ।
पर्यटन के क्षेत्र में एक नया अध्याय...
बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 का कल शुभारंभ किया जाएगा। प्रथम चरण में वाल्मीकिनगर, कैमूर, राजगीर और पटना को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ा गया है। राज्य सरकार के अनुदान से अब पर्यटक पटना जॉय राइड का आनंद मात्र ₹2,100, पटना-राजगीर ₹4,000, पटना-वाल्मीकिनगर ₹5,000 तथा पटना-कैमूर ₹6,000 में ले सकेंगे। प्रति टिकट सरकार अधिकतम ₹15,422 तक का अनुदान दे रही है। 13 जुलाई से ऑनलाइन बुकिंग तथा 18 जुलाई से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को यह सेवा प्रारंभ होगी।
साथ ही पर्यटन नीति के अंतर्गत मुजफ्फरपुर में एम्यूजमेंट पार्क परियोजना तथा मुख्यमंत्री होम स्टे नीति के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।
बोधगया में ₹165.44 करोड़ की लागत से विश्वस्तरीय ध्यान एवं अनुभव केंद्र का शिलान्यास तथा ₹28.50 करोड़ की लागत से राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जाएगा।
आधुनिक कनेक्टिविटी, बेहतर पर्यटन सुविधाओं और नई निवेश संभावनाओं के साथ बिहार पर्यटन, रोजगार और समृद्धि की नई उड़ान भर रहा है।
लोकसेवक आवास स्थित नेक संवाद सभागार में आयोजित एनडीए के सभी घटक दलों के सम्मानित जिलाध्यक्ष गण की बैठक में संगठन एवं सरकार के बीच बेहतर समन्वय, जनहित के कार्यों में गति तथा बिहार के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में बिहार के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बिहार में विकास और सुशासन के दावों के बीच रामनगर प्रखंड के दुर्गम दोन क्षेत्र की हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। यहां के लोग आज भी सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आज़ादी के लगभग आठ दशक बाद भी दोन क्षेत्र के 22 गांव विकास की मुख्यधारा से कटे हुए हैं।
#Bihar #WestChamparan #Ramnagar #Development #GroundReport #BiharNews #BreakingNews
✅ विदेश मंत्री एस. जयशंकर का खतरनाक जवाब 🔥
“भारत तेल खरीदता है लागत और ग्लोबल सप्लाई के आधार पर, न कि किसी अलाइनमेंट के आधार पर।
किसी भी यूरोपीय देश पर भारतीय हथियारों से हमला नहीं हुआ, जबकि यूरोपीय हथियारों का इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया गया है।”
दमदार और बिल्कुल सटीक!
जब बात हितों की आती है तो दोहरे मापदंड वाले यूरोप को अब अपना मुंह बंद रखना चाहिए।
भारत अपना राष्ट्रीय हित देखेगा, किसी की लॉबी या लेक्चर नहीं।
#Jaishankar #SavageResponse #IndiaFirst 🇮🇳
व्यक्तिगत रूप से Khan Sir को नहीं जानता पर उन्हें देख सुनकर हमेशा एक सकारात्मक एहसास हुआ। उनके पढ़ाने की शैली और कमज़ोर तबके से आए छात्रों में आत्मविश्वास भरने का उनका तरीक़ा कमाल का है।
आज Khan Sir थोड़ी मुश्किल में हैं। उनपर तमाम तरह के आरोप लग रहे हैं। मैं हक़ीक़त नहीं जनता लेकिन अदालत से पहले किसी को दोषी भी नहीं मानता।
किसी युवा ने अगर कोचिंग में पढ़ाकर सामान्य घरों के बच्चों को सिर्फ़ सरकारी नौकरी पाने में मदद ही नहीं की बल्कि अपनी कमाई से एक अस्पताल भी खोला है तो मैं ऐसे व्यक्ति को क्रिमिनल नहीं मानता। Khan Sir से उन्हें एक रात में Faisal बना देने वाले लोग ऐसा मानने के लिए आज़ाद हैं।
मैं Khan Sir से कहूंगा कि सामने आइये और सामना कीजिये। तपकर कुंदन बने हैं। मानिये कि अग्नि परीक्षा बाक़ी है। छात्र समुदाय को न बंटने दीजिये और न पढ़ाई से उनका ध्यान हटने दीजिये।
पटना और मुंबई नहीं देशभर में ऐसे लोगों की कमी नहीं जो ये मानते हैं कि समाज के प्रति आपका जो दायित्व है उसके एक बड़े हिस्से का पूरा किया जाना अभी बाक़ी है। आपको रोकने की कोई साज़िश सफ़ल नहीं होगी।
Khan Sir अब मुसलमान हो गए हैं,क़ानून व्यवस्था के मसले पर नफरती लोगों को मौका मिल गया। TV चैनल तो ऐसे लिख रहे हैं…फैसल खान के ठिकानों पर छापेमारी।
ठिकानों पर…वाह! दो-चार दिन में ISI से संपर्क भी खोज लाएंगे सूत्र। हजारों बच्चों की उम्मीद Khan Sir को नहीं छोड़ा तो किसी और की क्या बिसात!
Khan Sir अब मुसलमान हो गए? NEET Paper Leak की लड़ाई को कमजोर करती 'साज़िश' जीत गई!
Watch the Full Video on YouTube with @Abhinav_Pan
Full Video here:
https://t.co/WN14J0LEC6
असली दिक्कत YouTube Teachers से नहीं, बल्कि उनकी आवाज़ से है। आज किसी भी परीक्षा में गड़बड़ी हो, पेपर लीक हो, रिज़ल्ट में अन्याय हो या छात्रों के साथ गलत हो, तो यही YouTube Teachers सबसे पहले छात्रों के हक़ की लड़ाई में कूद पड़ते हैं। लाखों छात्रों की आवाज़ बन जाते हैं। सरकार पर दबाव बनता है, सवाल पूछे जाते हैं और जवाब माँगे जाते हैं।
शायद यही कारण है कि कुछ लोगों को शिक्षक नहीं, उनकी सक्रियता खटकती है।लोगों की आँखों की किरकिरी बन जाता है।
इसलिए जो बातें सत्ता सीधे नहीं कह सकती, वही बातें कुछ चेहरे अपने मुख से कह देते हैं।
ध्यान रहे कि "सरकार कहना चाहती थी, अंजना ने कह दिया"
कितने बार धर्मेंद्र प्रधान से सवाल पूछा ?
कितने बार प्रधानमंत्री से सवाल पूछा ?
कितने बार उन ब्लैकलिस्टेड कंपनी के बारे मे बताया ?
कितने बार NEET को एक्सपोज किया ?
तुम लोग मीडिया नहीं हो !!
तुम लोग माधुरी दीक्षित का Hot फ़ोटो खोजकर कैप्शन देने वाले हो !
तुम लोग मीडिया नहीं हो!!
दिशा पाटनी की बिकनी का कंपनी खोजने के लिए कैप्शन तैयार करने वाले हो।
तुम लोग मीडिया नहीं हो!! सच में नहीं हो।
बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड में हर पेपर लीक होता है कितने बार दिखाएं ?
कितने बार AC रूम से उठकर ग्राउंड पर गये ?