जननायक श्री राहुल गांधी ने पूरे देश के साथ ही मध्य प्रदेश के छात्रों और युवाओं को भी उनके अधिकारों के प्रति आंदोलित कर दिया है।
कल इंदौर में छात्रों की गूंज के माध्यम से राहुल जी ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था, नौकरियों में धोखाधड़ी, नौकरी से जुड़े घोटालों, कांग्रेस सरकार द्वारा मध्य प्रदेश में दिए गए 27% आरक्षण को जानबूझकर लागू न करने जैसे विषय छात्रों के मुख से ही देश के सामने रखवा दिए।
पूरा देश देख रहा है कि भाजपा सरकार छात्र और युवा विरोधी है। भाजपा की नीतियां रोजगार विरोधी और शिक्षा विरोधी हैं।
देश की जनता अब राहुल जी को ही सच्चा नेता मानती है। विज्ञापन और प्रॉपगैंडा वाले नेताओं का समय अब बीत चुका है।
@RahulGandhi@INCIndia
भक्ति हमें जोड़ती है, संस्कृति हमें हमारी जड़ों से जोड़ती है और भगवान श्रीकृष्ण का संदेश हमें सत्य एवं कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
आज शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राघोगढ़ में यादव समाज द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम एवं चल समारोह में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण एवं आराधना की।
इस पावन अवसर पर कामना है कि कान्हा की मुरली की मधुरता हमारे समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की मिठास सदैव बनाए रखे।
राधे-राधे 🌸 जय श्रीकृष्ण! 🙏
#श्रीकृष्ण_जन्माष्टमी #राघोगढ़
भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में शक्ति है,
भगवान श्री कृष्ण के संदेश में समाज को जोड़ने की प्रेरणा है।
आज शुक्रवार को खरगोन में अहीर यादव समाज द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं भव्य शोभायात्रा में सहभागिता कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह आयोजन केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का उत्सव भी है।
आइए, भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, सत्य, कर्म और लोककल्याण के संदेश को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें।
राधे-राधे 🌸 जय श्रीकृष्ण 🙏🦚
#श्रीकृष्ण_जन्माष्टमी
🚩 *!!.जय श्री कृष्ण.!!* 🚩
*आप सभी अपनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई और मंगलमय शुभकामनाये.*
🚩 *!!. दीपक पाटीदार .!!* 🚩
@MPArunYadav@SYadavMLA
🇮🇳 आजादी का पर्व, देश के नाम! 🇮🇳
तिरंगा हमारी शान है, भारत की पहचान है और करोड़ों देशवासियों के सपनों का प्रतीक है।
आइए, स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लें।
आप सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🇮🇳
जय हिंद! जय भारत!
#स्वतंत्रता_दिवस #IndependenceDay #जय_हिंद #जय_भारत #तिरंगा
🇮🇳 स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, एक जिम्मेदारी भी है।
शहीदों के त्याग और बलिदान से मिली इस आज़ादी को मजबूत बनाना हम सभी का कर्तव्य है।
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लें, जो एकता, समानता, भाईचारे और लोकतंत्र की भावना से निरंतर आगे बढ़े।
समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🇮🇳 जय हिंद!
#स्वतंत्रता_दिवस #IndependenceDay
🌿🕉️ हरियाली अमावस्या के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। 🕉️🌿
हरियाली अमावस्या हमें प्रकृति से जुड़ने, पर्यावरण की रक्षा करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरे-भरे भविष्य का संकल्प लेने की प्रेरणा देती है।
भगवान भोलेनाथ से कामना है कि प्रकृति की हरियाली की तरह आपके जीवन में भी सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों की हरियाली सदैव बनी रहे।
🙏 हर हर महादेव!
#हरियालीअमावस्या #HarialiAmavasya #हरहरमहादेव #प्रकृतिसंरक्षण
संगठन सृजन अभियान के तहत विजयपुर (कर्नाटक) के दूसरे चरण का दौरे कार्यक्रम ।
Tour Programme for the Second Phase of the Sangathan Srijan Abhiyan in Vijayapura, Karnataka.
#संगठन_सृजन_अभियान#SangathanSrijanAbhiyaan
आज भाजपा की सरकार हर स्तर पर आदिवासी समुदाय के साथ अन्याय कर रही है। ऐसे में आदिवासी समुदाय को कांग्रेस सरकार के दौर की याद आने लगी है। मेरे मुख्यमंत्री कार्यकाल में आदिवासी हित के कई कार्य किए गए। उनमें से कुछ इस प्रकार हैं:
मुख्यमंत्री मदद योजना 2019
आदिवासी परिवारों के पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए 1 क्विंटल खाद्यान्न और 50 किलो शक्कर देने की व्यवस्था की गई। आदिवासी गांवों में सामूहिक उपयोग के बर्तन खरीदने के लिए ₹31.6 करोड़ मंजूर किए गए।
वन मित्र पोर्टल की शुरुआत – 2019
वन अधिकार कानून के तहत आदिवासियों के वनभूमि अधिकार संबंधी दावों को ऑनलाइन दर्ज और पारदर्शी तरीके से निराकृत करने के लिए वन मित्र पोर्टल शुरू किया गया। 20 आदिवासी जिलों की 89 जनपद पंचायतों की 5,211 ग्राम पंचायतों को टैबलेट खरीदने के लिए ₹15,000 प्रति पंचायत दिए गए।
अस्वीकृत वन अधिकार दावों की दोबारा जांच
मेरी सरकार ने पहले खारिज किए गए आदिवासी परिवारों के वन अधिकार दावों की पुनः समीक्षा करने का निर्णय लिया। जून 2019 में करीब 3.5 लाख अस्वीकृत दावों पर पुनर्विचार की घोषणा की गई।
वनभूमि से बेदखली रोकने की पहल
सुप्रीम कोर्ट के फरवरी 2019 के आदेश के बाद संभावित बेदखली के मुद्दे पर कमलनाथ सरकार ने मंत्रिमंडलीय समिति गठित कर आगे की कार्रवाई तय करने की पहल की। बाद में विधानसभा रिकॉर्ड में भी 2019 के निर्देश का उल्लेख मिलता है कि निरस्त/अमान्य दावेदारों को आगामी आदेश तक बेदखल न किया जाए।
तेंदूपत्ता संग्रहण की दर बढ़ाई
तेंदूपत्ता संग्रहण की दर ₹2,000 से बढ़ाकर ₹2,500 प्रति मानक बोरा की गई, यानी संग्रहकर्ताओं को ₹500 अतिरिक्त मिलने की व्यवस्था की गई।
साहूकारों के चंगुल से आदिवासियों को बचाने का फैसला
अनुसूचित क्षेत्रों में बिना लाइसेंस साहूकारी पर रोक लगाने और अवैध रूप से दिए गए कर्ज के बदले गिरवी रखी जमीन, आभूषण और अन्य संपत्ति वापस कराने की घोषणा की गई। ब्याज और साहूकारी को नियंत्रित करने के लिए भी प्रावधान प्रस्तावित किए गए।
आदिवासियों को बैंकिंग सुविधा से जोड़ने की घोषणा
2019 में आदिवासियों को डेबिट कार्ड उपलब्ध कराने की घोषणा की गई, जिसके माध्यम से ATM से निर्धारित सीमा तक राशि निकाली जा सके।
गांधी दर्शन योजना
जनजातीय कार्य विभाग के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को साबरमती, वर्धा सहित गांधीजी से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण कराने की योजना शुरू की गई।
आदिवासी संस्कृति और देवी-देवताओं के संरक्षण पर पहल
आदिवासी देवी-देवताओं के धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार के लिए आर्थिक सहायता देने की पहल की गई, ताकि आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित किया जा सके।
आदिवासी विकास के लिए 2020–25 रोडमैप
मेरी सरकार के Vision to Delivery Roadmap 2020–25 में गरीब और वंचित वर्गों के लिए सामाजिक समानता, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और समावेशी विकास को प्राथमिकता दी गई। इसमें आदिवासी समुदाय के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार, भूमि अधिकार और आर्थिक अवसर बढ़ाने जैसे लक्ष्य भी शामिल थे।
प्रकृति के सच्चे संरक्षक, अपनी संस्कृति और परंपराओं के गौरवशाली संवाहक हमारे आदिवासी भाई-बहनों को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आदिवासी समाज का संघर्ष, स्वाभिमान और प्रकृति के साथ उनका आत्मीय रिश्ता हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर है।
आइए, इस अवसर पर जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं।
आदिवासी समाज का सम्मान—हमारा संकल्प। 🌿
#विश्वआदिवासीदिवस #आदिवासीगौरव
युवा केवल देश का भविष्य नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी ताकत हैं। ✊
भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर देशभर के सभी युवा साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
युवाओं का जोश, संघर्ष और संकल्प ही लोकतंत्र को नई ऊर्जा देता है।
आइए, इस स्थापना दिवस पर हम संकल्प लें कि युवाओं के अधिकार, रोजगार, शिक्षा, समान अवसर और सामाजिक न्याय की आवाज़ को मजबूती से उठाते रहेंगे।
एकजुट युवा — मजबूत लोकतंत्र — सशक्त भारत। 🇮🇳
#भारतीय_युवा_कांग्रेस #स्थापना_दिवस #युवा_शक्ति #युवा_कांग्रेस #YouthCongress
• 08 अगस्त 1942
- महात्मा गांधी जी के आह्वान पर शुरू हुआ 'भारत छोड़ो आंदोलन', भारत की आज़ादी की लड़ाई का निर्णायक अध्याय बना!
- अंग्रेज़ी हुकूमत के खिलाफ़ उठी ऐतिहासिक जनक्रांति के सभी अमर स्वतंत्रता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि!
सरल सहज हंसमुख मिलनसार खरगोन विधानसभा के लोकप्रिय पूर्व विधायक आदरणीय श्री परसराम डंडीर जी दादा को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं.
परमात्मा का आशीर्वाद सदा आप पर बना रहे स्वस्थ रहें ,प्रसन्न रहे परमात्मा से यही प्रार्थना है.
@MPArunYadav@SYadavMLA