पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी के प्रयासों से यात्रियों को बड़ी राहत मिली।
माननीय कमलनाथ जी के सकारात्मक प्रयासों से पेंचव्हेली एक्सप्रेस में 2 अतिरिक्त कोच जोड़े गए।
On the occasion of the birthday of our Adani Group Chairman, Gautam Adani, I had the privilege of contributing to society by donating blood at Lokmanya Blood Foundation, Gondia.
Blood Donation is the Greatest Donation.
मध्य प्रदेश के लोकप्रिय नेता छिंदवाड़ा-पांढुर्णा जिले की आन,वान,शान हम सबके लाडले प्रिय नेता एवं पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ भैया जी आपको जन्मदिवस की अनंत मंगलमयी शुभकामनाएं बहुत बहुत बधाई।
🎂🎂💐💐🙏🙏
आपका
रामकुमार डेहरिया
परासिया छिंदवाड़ा
देश के करोड़ों युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज़ बुलंद करने वाले, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ। जनहित, सामाजिक न्याय तथा किसानों और युवाओं के अधिकारों के लिए आपका संघर्ष निरंतर नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता रहे। आप सदैव संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के आम नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए इसी दृढ़ता और संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहें।
@RahulGandhi
मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द आदेश पर लगी रोक।
चुनाव आयोग ने रिटर्निंग ऑफिसर का फैसला पलटा!
यह कांग्रेस की लड़ाई की जीत है
जीतू पटवारी के संघर्ष की जीत है
मनावर विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक श्री हीरालाल अलावा जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@HIRA_ALAWA
क्या आपको पता है धुएँ कि भी जाति होती है 👇
मध्य प्रदेश में एक दलित की चिता जलने से केवल इसलिए रोक दी गई क्योंकि उसका धुआं “ब्राह्मणों के श्मशान” तक चला जाता…
उस पर भी शर्मनाक ये कि पुलिस भी दलित परिवार पर ही दवाब डाल रही है क्यूं की पुलिस प्रशासन खुद जातिवाद से अंदर तक सड़ा हुआ हैं।
शर्म आनी चाहिए ऐसे समाज पर, जहां मौत के बाद भी दलित को सम्मान नहीं मिलता।
ज़िंदा था तब दलित होने नाम पर भेदभाव, नफ़रत, ज़लालत, छुआछूत,
और जब मर गया तो उसकी चिता का धुंआ भी "अछूत" हो गया जो ब्राह्मणों के शमशान तक नहीं पहुंचना चाहिए वरना बेचारे मरे हुए ब्राह्मण भी अशुद्ध हो जाएंगे।
ये सिर्फ भेदभाव नहीं, ये इंसानियत की लाश पर खड़ा ब्राह्मणवाद है।
जिस समाज में मृतक की चिता का धुआं भी जाति देखकर स्वीकार किया जाए, उस समाज को सभ्य कहलाने का कोई अधिकार नहीं।
भोपाल से सामने आए एक गंभीर मामले में लोकायुक्त द्वारा इस साल जनवरी से अब तक पेश की गई 35 खात्मा रिपोर्ट को कोर्ट ने खारिज कर दिया है और दोबारा जांच के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने साफ कहा कि इन मामलों की जांच में गंभीर खामियां हैं और पर्याप्त सबूत जुटाए ही नहीं गए। इनमें से 34 मामले छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े हैं, जहां गरीब और जरूरतमंद छात्रों के हक के पैसे में गड़बड़ी की शिकायत थी। इसके बावजूद लोकायुक्त ने इन मामलों को बंद करने की कोशिश की, जिसे कोर्ट ने गलत मानते हुए सभी रिपोर्ट खारिज कर दीं।
यह मामला सिर्फ एक प्रशासनिक चूक नहीं बल्कि पूरे सिस्टम की नीयत और कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। जब भ्रष्टाचार के इतने गंभीर मामलों में जांच एजेंसी ही कमजोर रिपोर्ट पेश करे तो साफ संकेत मिलता है कि कहीं न कहीं भ्रष्टाचारियों को बचाने की कोशिश हो रही है। आखिर ऐसा कैसे हो सकता है कि दर्जनों मामलों में एक साथ जांच अधूरी और कमजोर निकले।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि जिन मामलों में छात्रों के भविष्य और उनके हक का पैसा जुड़ा हुआ है, उन्हीं में इतनी बड़ी लापरवाही सामने आई। यह सिर्फ कागजी गलती नहीं है, बल्कि उन हजारों छात्रों के साथ अन्याय है जिनके नाम पर योजनाएं चलती हैं और जिनका पैसा बीच में ही गायब हो जाता है।
कोर्ट की टिप्पणी अपने आप में बहुत कुछ कह देती है कि जांच के दौरान जरूरी दस्तावेज, गवाहों के बयान और ठोस प्रमाण तक इकट्ठा नहीं किए गए। इसका मतलब साफ है कि जांच को गंभीरता से लिया ही नहीं गया। अगर जांच ही आधी अधूरी होगी तो फिर किसी भी दोषी को सजा कैसे मिलेगी।
सरकार लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के दावे करती रही है, लेकिन इस घटना ने उन दावों की सच्चाई सामने ला दी है। जब लोकायुक्त जैसी संस्था की जांच पर ही कोर्ट सवाल उठाए, तो यह सिर्फ एक विभाग की नहीं बल्कि पूरी सरकार की जवाबदेही बनती है।
अब सवाल यह है कि क्या सरकार इस मामले में जिम्मेदारी तय करेगी या फिर इसे भी अन्य मामलों की तरह समय के साथ ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। अगर सरकार सच में भ्रष्टाचार के खिलाफ है तो उसे इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई न जाए।
अगर ऐसा नहीं होता तो जनता के बीच यही संदेश जाएगा कि बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार पर सिर्फ बयानबाजी होती है, लेकिन जमीनी स्तर पर उसे बचाने की पूरी कोशिश की जाती है।
कलम की ताकत से क्रांति लिखने वाले, संविधान के माध्यम से करोड़ों लोगों को अधिकार दिलाने वाले महान व्यक्तित्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर सादर वंदन। उनका जीवन संदेश देता है कि शिक्षा, संघर्ष और संगठन ही सशक्त समाज की असली पहचान हैं।
#AmbedkarJayanti#DrAmbedkar
#EducateAgitateOrganize #जयभीम
अन्याय के अंधकार में अधिकारों का दीप प्रज्वलित करने वाले, समता और स्वाभिमान की अलख जगाने वाले युगपुरुष बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
*भगवान #श्री_राम के अनन्य भक्त, संकटमोचन, अंजनीसुत पवनपुत्र प्रभु #श्री_हनुमान जी की जयंती के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।*
*श्री बजरंगबली जी की कृपा से आपके जीवन में शक्ति, साहस, सफलता और सुख-समृद्धि का वास हो।*
*राम नवमी के इस पवित्र दिन पर प्रभु श्री राम आपके जीवन से सभी अंधकार दूर करें, नई आशा और उमंग का प्रकाश फैलाएं। यह राम नवमी आपके लिए विजय और सफलता की शुरुआत बने।*
*राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!*
*जय श्री राम!*🙏
महाष्टमी की पावन वेला में माँ भगवती के अष्टम स्वरूप माँ महागौरी के श्रीचरणों में सादर वंदन। माँ महागौरी की दिव्य आभा आपके जीवन को सौभाग्य, सफलता और आनंद से भर दे।
जय माता दी 🚩
या देवी सर्वभूतेषु माँ स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।🚩
नवरात्रि के पांचवें दिन माँ स्कंदमाता की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अपार खुशियाँ आएं।
🌸शुभ प्रभात - जय माता दी!🌸🙏🌺