मस्क अंबानी को प्रधानमंत्री लिख रहे हैं। भारत की सरकारी फैक्ट चेकर PIB खंडन भी नहीं कर रही है। पूरी भारत सरकार मस्क के आगे चुप है। मंत्री चुप हैं। मस्क अंबानी को नहीं, प्रधानमंत्री मोदी को चैलेंज कर रहे हैं। उनका यह पोस्ट कॉरपोरेट वॉर का इशारा नहीं करता है बल्कि प्रधानमंत्री पद और दफ्तर की गरिमा की ऐसी तैसी कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी भी चुप हैं। यहाँ विपक्ष ज्ञानेश कुमार चोर है का नारा लगाने के लिए जंतर-मंतर जाना चाहता है तो उसे रोक दिया जाता है। जेन ज़ी को दिल्ली आने से रोक दिया जाता है। सारी ताकत विपक्ष पर दिखा रहे हैं, दो लाइन किसी मंत्री से लिखा नहीं जा रहा है कि मस्क जी हम जिस मंत्रिमंडल के मेंबर हैं, उसके प्रधानमंत्री तो नरेंद्र मोदी हैं। आप भूल सुधार कर लीजिए।प्रधानमंत्री पद की गरिमा को मुद्दा बनाने वाली बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ही ट्वीट कर देना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, अंबानी नहीं। गोदी मीडिया के ऐंकरों को चिल्लाना चाहिए कि मस्क ग़लती सुधार लो, वरना इस दीवाली फुलझड़ियों को छोड़ टेस्ला के ख़िलाफ अभियान चलाने लगेंगे। सब चुप है। दूसरों को चुप कराने वाले चुप हैं।
जिस मस्क को कभी भारत में जेल जाने से डर लगता था, उस मस्क को क्या हुआ है? क्यों पिनक गए हैं, चिंता की बात होनी चाहिए। सूचना प्रसारण मंत्रालय के मंत्री को एक्स के किसी मैनेजर को बुलाकर पूछना चाहिए कि तुम्हारे मालिक नरेंद्र मोदी को छोड़ अंबानी को कैसे प्रधानमंत्री लिख रहे हैं? यह शपथ कब हुआ है? फोटो दिखाओ? मस्क, अंबानी, अदाणी, सरकार इन सबके बीच जो हो रहा है, उनके बीच सही बात क्या है, किसी को पता तो है नहीं। कौन किसे मैनेज कर रहा है, पर्दे के पीछे के पर्दे के पीछे कौन-कौन है, यह जान लेने से क्या बदल जाता है। मगर प्रधानमंंत्री अंबानी हैं, ये कब बदल गया? राहुल गांधी तो वोट चोरी को प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और ज्ञानेश कुमार के प्रोजेक्ट तक ही देख पा रहे हैं, इसके ऊपर का भी मामला है क्या?
वैसे इस प्लेटफार्म के लिए मस्क आपका शुक्रिया। ठीक है सरकार के कहने पर आप भी पोस्ट हटा देते हैं लेकिन आदमी अपनी बात तो लिख पा रहा है। अगर एक्स करोल बाग के किसी टाइकून का प्लेटफार्म होता तो हम लोगों के प्लेटफार्म के आगे बैरिकेड लगवा देता और डिलीट कर देता। इसलिए आपके पोस्ट पर इधर के उद्योगपति लोग भी चुप हैं। आसान नहीं है आपकी तरह लब-लब कुछ भी बोल देना। इधर सारा आंत्रोपन्योरशिप सरकार से लाइसेंस, ठेका, ज़मीन वाले प्रोजेक्ट लेने में लगा रहता है। ज़िलाधिकारी से लेकर सचिव के चक्कर काटने में लगा रहता है। एक प्रोडक्ट ढंग का नहीं बनता। अपने प्रोडेक्ट को ग्लोबल लेवल पर पहुंचाने के बजाए 24 घंटा इसी में लगे रहते हैं कि सरकार से क्या मिल सकता है। आपको भी वही झेलना पड़ेगा। आप भारत आओ, दीवाली का टाइम है, गिफ्ट-विफ्ट लेकर आओ, बात समझो, आप देखना यही मंत्री लोग आपके साथ कैसे फोटो खिंचाते हैं। आओ तो सही, पूरी सरकार बिछी मिलेगी। मुस्कुरा दोगे पीएम साहब को देख कर तो गोदी मीडिया हेडलाइन बना देगा। अपनी वैल्यू समझो आप। कॉकरोच दिल्ली आ गए हैं और आप उधर से ही पोस्ट फायर किए जा रहे हो। COME.
इसीलिए मस्क जी, भारत के प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र मोदी है। अंबानी नहीं है। भारत में आपकी जीवनी हिन्दी में भी छप चुकी है। आपकी माँ मेय मस्क जी की किताब जब औरत सोचती है, राजकमल प्रकाशन से छप चुकी है।आप एक मामूली पॉलिसी निर्णय को लेकर पिनके हुए हैं, यहां तो करोड़ों लोगों के वोट काट दिए गए हैं। वोट का अधिकार छीन लिया गया है। बात को समझो आप। सोशल मीडिया की तरह वोटर को ब्लॉक कर दिया जाता है। नेता प्रतिपक्ष को धक्का दिया जाता है। स्टार लिंक लेकर आ भी गए होते तो क्या हो जाता, आपका भी आज सीपी और चार किलोमीटर के दायरे में बंद रहता। अच्छा हुआ है आप नहीं आए। वैसे अगर स्टार लिंक का कोई पर्सनल लिंक है तो व्हाट्स एप पर भेज देना। आज जंतर-मंतर से वीडियो अपलिंक करना है। बच्चों को प्यार देना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से भी। हम लोग डर जाते हैं मगर प्यार ज़रूर करते हैं। ख़ुश रहिए।
गोदी मीडिया दस साल से ज़हर फैला रहा है। विपक्षी दलों को अपना आलस्य छोड़ जनता तक पहुँचने के लिए दूसरा रास्ता खोजना चाहिए। कार नहीं है तो पैदल चलिए। आप इन्हें जितना भी विज्ञापन दें, इनके एंकरों को इंटरव्यू दें मगर चुनाव में सिंगल कॉलम स्पेस नहीं मिलने वाला है। 2019 का ही कवरेज़ देख लीजिए। 2024 में भी यही होगा। विपक्षी दलों के नेता इन चैनलों में कैसे जा सकते हैं? सभी को एक प्रतिनिधिमण्डल बना कर मुकेश अंबानी के पास जाना चाहिए। कहना चाहिए कि उनके चैनल पर बैठ दो एंकर ज़हर फैला रहे हैं। आप क्यों इन एंकरों के सामने लाचार हैं? क्या ये एंकर अंबानी समूह के मालिक हैं? NBDSA ने फ़ाइन किया है। सुप्रीम कोर्ट की कई टिप्पणियाँ हैं। मुकेश अंबानी का नाम लेकर अपील करनी चाहिए। फिर जनता के बीच जाकर हर भाषण में इन चैनलों और अख़बारों के बारे में बताना चाहिए। हर रैली और हर पदयात्रा में। अगर इतना नहीं कर सकते तो फिर घर में रहिए। जो गोदी मीडिया से नहीं लड़ रहा है वो लड़ ही नहीं रहा है। बाक़ी सब ख़ानापूर्ति है।
करीब 30 साल पहले हुए दंगों के दौरान भारत के मशहूर शेफ विकास खन्ना की जान एक मुस्लिम परिवार ने बचाई थी...तब से विकास हर रमजान में उस मुस्लिम परिवार की सलामती के लिए एक रोजा रखते हैं...
यही तो हमारा हिन्दुस्तान है✊🙌❣️🇮🇳
3 जनवरी को गाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश पहुंच रही है भारत जोड़ो यात्रा ।
जुड़ने के लिए रजिस्टर करें -
https://t.co/12PZjllCqB
#BharatJodo#BharatJodoYatra
https://t.co/k2JkPLImlL
ये जो हर दिन राहुल जी व कांग्रेस के नेतृत्व पर निम्न स्तर के बयान आ रहे हैं,
ये जो सरकारी पत्तलकारों द्वारा फेक न्यूज़ चलाई जा रही है,
ये जो दरबारी मुंतशिरों से ज़बान गंदी कराई जा रही है,
यह सब #BharatJodoYatra की लोकप्रियता का असर है, तो लगे रहो साथियों! https://t.co/k2JkPLImlL
CM Yogi Adityanath had in 2017 promised “Ram Rajya”, or the equivalent of an ideal state. Three years on, Allahabad High Court has observed that the healthcare system in the smaller cities and villages of the state was “Ram bharose”, or at God’s mercy.
https://t.co/HjIh9MNVHR
प्रधानमंत्री खुद इतने विनम्र हैं !!
कहा था- मैं जनता के प्रति जवाबदेह हूं, छोटे से छोटे बच्चे को मोदी का हिसाब मांगने का अधिकार है।
मगर अभी कोई PM Care Fund का हिसाब मांग लेता है तो समर्थक मंडली, साथी नेता और दरबारी सब एक साथ बिदक जाते हैं।
अमेरिका या अन्य यूरोपीय देशों ने पहले अपने सभी नागरिकों के लिए Vaccine सुनिश्चित की उसके बाद कही निर्यात किया।
लेकिन मोदी सरकार अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय रोज़ नए झूठ और तर्क दे रही है। #ModiKaVaccineDisaster