युवा हलका अध्यक्ष, (बरवाला)
खून में INLD, दिल में जननायक
Proud Supporter of INLD 💚
Loyalty in my DNA.
(ताऊ देवीलाल अमर रहें, ओ.पी. चौटाला अमर रहें)
अभय सत्य है
Looking at the pictures of Government Primary School, Panghal, Hisar. One question definitely arises-should our children be forced to study in such conditions?
#SchoolKiBaat#SchoolThikKaro
77 children 6 classes just 3 Usable ,3 rooms are in a dangerously poor condition-teachers warned the department back in Sept 2025.
2 of 4 teachers are on SIR duty. Poor drinking water, filthy washrooms & overgrown bushes.
Is this the future our children deserve?
#SchoolKiBaat
प्रेस विज्ञप्ति
इंडियन नेशनल लोकदल
सफाई कर्मचारियों के साथ 13 मई को हुए समझौते के बावजूद समाधान नहीं, हड़ताल से हरियाणा के कई शहरों में कूड़े के ढेर, जनता परेशान
समझौते के बावजूद अमल के आदेश जारी नहीं किए, तत्काल सफाई कर्मचारियों की मांगों को माने सरकार: चौधरी अभय सिंह चौटाला
चंडीगढ़, 21 अगस्त। हरियाणा में सफाई/नगर निकाय कर्मचारियों की 6 अगस्त 2026 से चल रही हड़ताल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सफाई/नगर निकाय कर्मचारियों का समर्थन करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ 13 मई 2026 को हुए समझौते को बीजेपी सरकार तुरंत लागू करे। कर्मचारी संगठनों के अनुसार समझौते में 17 मांगों पर सहमति हुई थी लेकिन आज तक बीजेपी सरकार द्वारा संबंधित आदेश जारी नहीं किए गए हैं। यह बीजेपी सरकार की पूरी तरह से वादा खिलाफी है। सफाई/नगर निकाय कर्मचारियों की मांगे पूरी तरह से जायज हैं। प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों का नियमितीकरण, सफाई/सीवर कार्य में ठेका प्रथा समाप्त करना और रिक्त पदों पर भर्ती जैसी जायज मांगें शामिल हैं। सफाई/नगर निकाय कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल से सभी शहरों घरों, दुकानों और डंपिंग प्वाइंटों पर कचरे के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। प्रदेश की जनता को इससे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऊपर से बारिश का मौसम होने के कारण बीमारियां फैलने की संभावना बहुत ज्यादा हो गई है। हैरानी की बात है कि इतनी अव्यवस्था फैलने के बावजूद बीजेपी सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। सरकार को जहां जनहित के कार्य करने चाहिए वहीं बीजेपी सरकार लगातार जनविरोधी कार्य कर रही है। इनेलो पार्टी सरकार को चेतावनी देती है कि या तो एक हफ्ते के अंदर सफाई कर्मचारियों की मांगों को लागू करे नहीं तो सफाई कर्मचारियों के साथ बड़ा आंदोलन करेंगे।
@AbhaySChautala
जन-जन की आवाज, युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं हमारे बड़े भाई, इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेश महासचिव आदरणीय श्री गौरव संपत सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! 🎂💐
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल व यशस्वी जीवन की प्रार्थना करता हूँ। आपका मार्गदर्शन और जनसेवा का यह संकल्प हम सभी को सदैव ऊर्जा देता रहे।
Happy Birthday Bhai Sahab! 🌸🎉
@iamgauravgg
आज सिरसा जिला परिषद की मीटिंग के दौरान…
बैठक के दौरान जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों, सम्मानित जिला परिषद सदस्यों एवं गांवों से पहुंचे साथियों के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर सार्थक संवाद किया।
साथ ही जिला परिषद से संबंधित लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सरकारें आएंगी, जाएंगी, पार्टियां बनेंगी, बिगड़ेंगी, मगर यह देश रहना चाहिए…
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
राजनीति को राष्ट्रसेवा, लोकतंत्र को मर्यादा और शब्दों को संवेदना देने वाला उनका विराट व्यक्तित्व सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
देश अपनी आज़ादी का जश्न मना रहा है और हांसी में न्याय मांगने वालों के सिर लाठियों से फोड़े जा रहे हैं। इससे शर्मनाक विरोधाभास क्या होगा…?
शासन-प्रशासन बतायें कि हत्यारों को पकड़ने की मांग करना अपराध है या अपराधियों को संरक्षण देना?
अगर हत्यारे आज़ाद और न्याय मांगने वाले लहूलुहान हो तो वहाँ कानून का राज नहीं बल्कि सत्ता के अहंकार का राज होता है।
नसल पाड़ देंगे? सब कुछ पाड़ देंगे? बंदूक भी दिखा रहा है? क्या हरियाणा पुलिस इस वीडियो का का समर्थन करती है? यह वीडियो 15 अगस्त को हांसी में बनाई गई है! क्या यही मंशा थी? बेहद शर्मनाक!
@police_haryana@cmohry#Hansi
प्रेस विज्ञप्ति
इंडियन नेशनल लोकदल
पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर खुद पत्थर फेंकना कोई पुलिस कार्रवाई नहीं, बल्कि खुली गुंडागर्दी और कानून का घोर उल्लंघन है: चौधरी अभय सिंह चौटाला
हांसी के एसपी को इस कुकृत्य के लिए सख्त से सख्त सजा दी जाए और तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए
चंडीगढ़, 17 अगस्त। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हांसी जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर खुद पत्थर फेंकना कोई पुलिस कार्रवाई नहीं, बल्कि खुली गुंडागर्दी और कानून का घोर उल्लंघन है। यह पुलिस अधिकारी द्वारा किया गया शर्मनाक, अपमानजनक और पूरी तरह से गैर-कानूनी कृत्य है। पुलिस नियमों में कहीं भी यह नहीं लिखा कि प्रदर्शन कर रहे निर्दोष लोगों पर पुलिस द्वारा पत्थर फेंके जाएं। गैर-कानूनी भीड़, उपद्रव और स्थिति नियंत्रण के नाम पर पुलिस का ऐसा बर्बर व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है। इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया कि कोई एसपी लेवल का अधिकारी खुद प्रदर्शनकारियों पर पत्थर बरसाए। ऐसे ही तो पुलिस वाले अवैध हथियारों का गलत इस्तेमाल कर निर्दोषों को फंसाएंगे और न्याय व्यवस्था को तार-तार करेंगे। यह घटना पुलिस तंत्र की बर्बरता और सत्ता के संरक्षण में हो रही मनमानी का जीता-जागता प्रमाण है। भाजपा सरकार ने पिछले 12 सालों के राज में प्रदेश का पूरी तरह से बेड़ा गर्क कर दिया है। कानून व्यवस्था का दिवालिया पिट चुका है। चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सरकार से मांग की है कि हांसी के एसपी को इस कुकृत्य के लिए सख्त से सख्त सजा दी जाए और तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निर्दोष जनता पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
@AbhaySChautala
अभय सिंह चौटाला जी के सिपाही,युवा इनेलो बरवाला विधानसभा के युवा हल्का अध्यक्ष अजीज देव दहिया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🎉।
परमपिता परमात्मा आपको सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रखें।
आप यूंही सच्चे दिल पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाते रहे।
@DevDahiya12
🎂 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं भाई @DevDahiya12 🎂
मेरे परम मित्र, अभय सिंह चौटाला जी के सच्चे सिपाही, ओजस्वी विचारों के धनी एवं बरवाला विधानसभा के युवा हल्का अध्यक्ष @OfficialINLD भाई देवेंद्र (देव) जयसिंह दहिया जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्रदान करें। आप इसी तरह पूरी निष्ठा, ऊर्जा और समर्पण के साथ जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ते रहें।
जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं! 🎉🎂💐
जय इनेलो, तय इनेलो ✅