மாண்புமிகு தமிழ்நாடு முதலமைச்சர் திரு.ச.ஜோசப் விஜய் அவர்கள் தலைமையில் இன்று (5.6.2026) தலைமைச் செயலகத்தில், முதலாவது அமைச்சரவைக் கூட்டம் நடைபெற்றது.
#CMJosephVijay
मैं अंडमान और निकोबार के विनाश के खिलाफ़ पूरी शक्ति के साथ खड़ा हूँ।
अंडमान और निकोबार भारत की सबसे अनमोल प्राकृतिक धरोहर हैं। वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए उनकी रक्षा करना मेरा कर्तव्य है।
मेरे साथ जुड़िए - याचिका पर हस्ताक्षर कीजिए और इस अमूल्य संपत्ति को बचाने की लड़ाई का हिस्सा बनिए।
#GreenOverGreed
Humbled to be unanimously elected as the Leader of the Congress Legislature Party at the CLP meeting held in Vidhana Soudha today.
Along with Shri @siddaramaiah and other leaders, I met Hon’ble Governor Shri @TCGEHLOT and formally submitted our claim to form the government in Karnataka.
We remain committed to serving the people of the state with dedication, integrity and purpose.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सुपरस्टार विजय ने अपने सभी 34 मंत्रियों को बंगला आवंटित कर दिया है.
लेकिन मुख्यमंत्री होते हुए विजय सीएम आवास में रहने नही गए.
विजय आज भी अपने निजी घर में रहते हैं जो सचिवालय से 17 किलोमीटर दूर है.
सड़क पर बिना ट्रैफिक रोके, अलग लेन बनाकर विजय रोज 17 किलोमीटर सफर तय कर अपनी निजी गाड़ी में सचिवालय आते हैं.
विजय के सीएम बनने के बाद राज्य में वीआईपी कल्चर में भारी कमी आयी है. अन्य राज्यों में भी वीआईपी कल्चर पर पाबंदी लगाई जानी चाहिए. UP और BIHAR में विधायक और यहां तक जिला प्रमुख भी गाड़ियों का काफिला लेकर घूमते हैं.
सांसद अभिषेक बनर्जी जी पर सोनारपुर में हुआ हमला बेहद निंदनीय है।
एक सांसद पर हमला सिर्फ़ एक व्यक्ति पर हमला नहीं - यह उस जनता पर है जिसने उन्हें चुना, और उस लोकतंत्र पर है जो हम सबकी साझी विरासत है।
यह BJP की बदले की राजनीति का घिनौना रूप है। राजनीतिक मतभेद कभी हिंसा का कारण नहीं बन सकते।
केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार - दोनों दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करें, और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी जन-प्रतिनिधि, किसी भी दल का हो, अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित न रहे।
अभिषेक जी, मेरी संवेदनाएँ आपके और आपके परिवार के साथ हैं। आप जल्द स्वस्थ हों।
மாண்புமிகு ஒன்றிய நிதியமைச்சர் திருமதி நிர்மலா சீதாராமன் அவர்களை இன்று (27.05.2026) புதுதில்லியிலுள்ள அவரது அலுவலகத்தில், மாண்புமிகு தமிழ்நாடு முதலமைச்சர் திரு.ச. ஜோசப் விஜய் அவர்கள் மரியாதை நிமித்தமாக சந்தித்துப் பேசினார்.
#CMJosephVijay
மாண்புமிகு இந்தியப் பிரதமர் திரு. நரேந்திர மோடி அவர்களை இன்று (27.5.2026) புதுதில்லியில் உள்ள பிரதமர் அலுவலகத்தில், மாண்புமிகு தமிழ்நாடு முதலமைச்சர் திரு. ச. ஜோசப் விஜய் அவர்கள் மரியாதை நிமித்தமாக சந்தித்துப் பேசினார்.
#CMJosephVijay
Paying tribute to the visionary nation builder Pandit Jawaharlal Nehru on his death anniversary. As India’s first Prime Minister, he strengthened democracy, promoted scientific temper and established institutions such as IITs, AIIMS and major public sector industries that shaped the nation’s future. His contribution to modern India and inclusive progress will always be remembered.
मौत आए तो पण्डित नेहरू जैसी… — कि विरोधी रोए, विपक्षी रोए, दोस्त रोए, दुश्मन रोए, सारा जहाँ रोए। —
सन् 1964 में आज ही के दिन जब पण्डित नेहरू का निधन हुआ तो तत्कालीन रक्षामंत्री वाई.बी. चव्हाण अमेरिका दौरे पर थे। — समस्या थी — अंतिम संस्कार से पहले दिल्ली कैसे पहुँचा जाए? —
जिस विमान से भारतीय दल गया था, वह छोटा था। स्पीड कम थी। रास्ते में कई जगह रुकना पड़ता। —
जब यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन तक पहुँची तो उन्होंने अपना आधिकारिक विमान भारत के प्रतिनिधिमंडल के लिए उपलब्ध कराया। —
लेकिन एक और बाधा थी। पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस बंद कर रखा था। अगर रास्ता बदलते तो दिल्ली पहुँचने में कई घंटे और लगते। —
फिर पाकिस्तान से संपर्क हुआ। और पण्डित नेहरू के सम्मान में पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस खोल दिया। —
सोचिए… जिस नेता के निधन पर अमेरिका अपना राष्ट्रपति विमान दे दे, और पाकिस्तान अपना आसमान खोल दे… उस नेता का क़द क्या रहा होगा। —
ये था पण्डित जवाहरलाल नेहरू का वैश्विक सम्मान। —
विनम्र श्रद्धांजलि 🙏 #Nehru
#घोरकलजुग
आज क्षेत्र से जुड़े आवश्यक कार्यों को लेकर राज्य की उपमुख्यमंत्री महोदया दिया कुमारी से जयपुर सचिवालय में मुलाकात की। इस दौरान धरियावाद विधायक थावरचंद जी एवं चौरासी विधायक अनिल भाई कटारा भी मौजूद रहे।
@KumariDiya@MlaThawarchand@mla__katara
जब देश के 14–15 करोड़ आदिवासियों की धरातलीय हकीकत को लेकर मैं देश की संसद में अपनी बात रखता हूँ, तो कई लोग कहते हैं कि आप किस जमाने की बात कर रहे हैं। अब तो देश बहुत प्रगति कर चुका है, भारत विश्वगुरु बनने जा रहा है।
मैं आज देश की वास्तविकता से कोसों दूर रहने वाले लोगों से कहना चाहता हूँ कि यह तस्वीर हमारे ही भारत देश की है। यह उसी भारत की तस्वीर है, जहां नेता “घर-घर नल और हर नल में जल” की बात करते हैं और जहां नारी शक्ति के सम्मान की बातें बड़े जोर-शोर से की जाती हैं।
यह मध्यप्रदेश व गुजरात राज्य के आदिवासी बहुल क्षेत्र की बहन-बेटियों के पानी के लिए संघर्ष की तस्वीर है, जो अपने घरों से 2–3 किलोमीटर दूर स्थित गहरे कुओं से जान जोखिम में डालकर अपने जीवन-यापन के लिए पानी निकालने को मजबूर हैं। ऐसी परिस्थितियां देश के अधिकांश आदिवासी बहुल क्षेत्रों में देखने को मिलती हैं।
इन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद इस देश का आदिवासी सरकारों से अधिक अपेक्षा नहीं करता है। वह सिर्फ यह चाहता है कि विकास के नाम पर उसके जंगल और जमीन न छीनी जाए।
आदिवासियों का विकास केवल कागजों में हुआ है, जबकि धरातल पर स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है। सरकारों की दृष्टि में आदिवासी क्षेत्रों में खनन के लिए उद्योगपतियों को जमीन आवंटित करना, फैक्ट्रियां लगाना और संसाधनों का दोहन करना ही विकास माना जाता है।
वहीं जो आदिवासी अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, जंगल-जमीन की रक्षा, आदिवासी संस्कृति, इतिहास तथा संवैधानिक अधिकारों को लागू करने की बात करते हैं, उन्हें विकास विरोधी या देश विरोधी मान लिया जाता है।
वर्तमान में टीवी चैनलों और सड़कों पर लगे होर्डिंगों में देश के विकास मॉडल को दिखाया जा रहा है, लेकिन धरातलीय हकीकत इससे बिल्कुल विपरीत है।
झूठे सपनों से बाहर निकलिए और देश के दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी, दलित एवं गरीब तबके के लोगों के संघर्षमय जीवन को देखिए, समझिए और महसूस कीजिये।
मोदी-प्रधान की जोड़ी ने एक और संस्था को धांधली का प्रतीक बना दिया।
दशकों में पहली बार CBSE बोर्ड परीक्षा पर इतने गंभीर सवाल उठे हैं। 18.5 लाख बच्चों ने परीक्षा दी - और एक हफ़्ते से OSM, ग़लत मार्किंग और जाँच की गड़बड़ी की शिकायतें अनसुनी पड़ी हैं और शिक्षा मंत्री अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं।
एक 17 साल का बच्चा, जिसकी कॉपी ग़लत जाँची गई, न्याय की उम्मीद में सोशल मीडिया पर आया।
मगर, उसे मदद नहीं, गालियाँ मिलीं - BJP के IT cell ने उसे “Anti-National” कहा, “Soros का एजेंट” कहा, “Deep State” का हिस्सा कहा।
एक 17 साल का बच्चा अपने भविष्य के लिए आवाज़ उठाता है और यह BJP उसे देशद्रोही बना देती है।
सच यह है - मोदी सरकार युवाओं और Gen Z से डरती है, क्योंकि वो अब सवाल पूछ रहे हैं। और जो सवाल पूछे, उसे यह सरकार बदनाम करती है, डराती है, कुचलती है।
पर सुन लीजिए, मोदी जी - यही युवा, यही Gen-Z आपका अहंकार तोड़ेगा।
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने मीडिया के सामने बयान किया कि... जब राहुल गांधी PM बनेंगे
तब उन्हें भारत उसी हालत में लुटा मिलेगा, जैसा नेहरू को अंग्रेजो से मिला था! कंगाल ॥
करीना कपूर के इस बयान पर आपकी क्या राय है ? #Bollywood#kareena_kapoor#mumbai
देश के प्रथम प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
आधुनिक भारत की मज़बूत नींव रखते हुए उन्होंने एक समावेशी, सौहार्दपूर्ण और प्रगतिशील भारत निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।
स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक सिद्धांतों, संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित उनका दूरदर्शी नेतृत्व सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने शांतिवन में देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को पुष्पांजलि अर्पित की।
पंडित नेहरू का जीवन कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और देशभक्ति की वो मिसाल है, जो हमें आज भी चुनौतियों से लड़ने का हौसला देता है और रास्ता दिखाता है।
'हिंद के जवाहर' को कोटिश नमन 🙏🏼
📍 दिल्ली
ये आंदोलन कोई गोदी मीडिया नहीं दिखाएगा ।
RT करो और देश को दिखाओ...
NTA दफ़्तर के बाहर 48°C की भीषण गर्मी में, कांग्रेस के जाँबाज़ कार्यकर्ता भारत के भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
जब मोदी जी इटली में टॉफी खिलाते हुए reels बना रहे थे - पेपर लीक से त्रस्त भारत के युवा सड़कों पर न्याय मांग रहे थे।
क्योंकि NEET Paper Leak ने लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया। कई बच्चों ने तो अपनी जान तक गंवा दी।
और मोदी जी ने न ज़िम्मेदारी ली, न धर्मेंद्र प्रधान को हटाया, न एक शब्द कहा।
अब जब छात्र, NSUI और INC के कार्यकर्ता न्याय की आवाज़ उठा रहे हैं - BJP की प्रदेश सरकारें उन पर लाठियाँ बरसा रही हैं।
जो सरकार छात्रों के सवालों का जवाब लाठी से देती है, वो जवाबदेही से नहीं - डर से चलती है।
पर हम डरने वाले नहीं हैं।
हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देते और देश में पेपर लीक रोकने के लिए एक मज़बूत और सुरक्षित सिस्टम नहीं बनता।
यह लड़ाई हर उस छात्र के लिए है जिसका भविष्य इस नाकाम सरकार ने चुराया।