बाबा साहेब ने कहा था, “जाति ईंटों की दीवार या कांटेदार तार की बाड़ जैसी कोई भौतिक वस्तु नहीं है। जाति एक विचार है, यह मन की एक अवस्था है।”
लालू जी कहते हैं, “यदि आप मानसिक गुलामी से आज़ाद हो जाएंगे, तो आर्थिक गुलामी से भी मुक्ति पा लेंगे।”
मानसिक गुलामी से आज़ाद होने की बात आपने कितने नेताओं से सुनी होगी ?
खासकर बिहार जैसे प्रदेश में, जहाँ वंचित समुदायों का सिर्फ जाति के आधार पर नरसंहार हुआ, वहाँ जातिगत भेदभाव को समाप्त करने और वंचितों को सशक्त बनाने का काम बहुत कम लोग कर पाए।
शुरुआत कर्पूरी जी ने की, जगदेव बाबू ने उसे वैचारिक शक्ति दी और लालू जी ने सत्ता की ताकत के माध्यम से उसे ज़मीन पर उतारने का प्रयास किया।
इसीलिए वंचितों के लिए लालू जी मसीहा थे , हैं और रहेंगे।
#सामाजिक_सद्भावना_दिवस
पठान साहब का समझ में आता है, इनका कुछ जमीन का मामला बड़ोदा में उलझा है.
सयोनी घोष बोली थी परिवार में पिताजी के अलावा कोई नही है. बोली थी राजनीति में जनता की सेवा करनी है और
घर पर पिता की देखभाल करनी है. TMC छोड़कर क्यों जाऊंगी.
शत्रुघ्न सिन्हा के पास जो कुछ है सब व्हाइट है. कभी किसी विवाद में नाम नही आया.
यूसुफ पठान और सयोनी घोष को मैं कुछ नही समझता. लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा के लिए दिल में सम्मान था.
आज के बात किसी भी नेता या कलाकार पर 25% भी भरोसा नही करूंगा.
सायोनी घोष बागी सांसदों में शामिल हो गयी है लेकिन भाजपा में जाएगी या नहीं ?
TMC की सायोनी घोष झोला उठाकर अब बागी हो गयी है , साथ में 18 सांसदों को भी बगावत करवा दी , लेकिन अब जो खबर आ रही है वो होश उड़ा देने वाली है ,
सांसद सायोनी घोष सहित जीतने भी सांसदों ने इस्तीफा दिया उन्होंने अभी तक भाजपा में जाने का फैसला नहीं किया है, सायोनी घोष सही कई सांसद भाजपा में जाने से पहले सोच रहे है , क्यूंकि लोकसभा चुनाव काफी दूर है ,
सवाल सबसे बड़ा ये है कि क्या भाजपा इन सबको आने वाले चुनाव में अपने सिंबल पर चुनाव लड़वाएगी , अगर ऐसा नहीं हुआ तो इन सब का राजनीती कैरियर ख़त्म हो जायेगा ,
दूसरा सवाल ये है कि बागी सांसदों का दूसरे सिंबल में चुनाव लड़कर जीतना आसान नहीं होता है , निर्दलीय जीतना आसान है लेकिन क्या सभी 19 सांसदों को अगली बार भाजपा से टिकट मिलेगा ?
अगर ये सब बागी सांसद भाजपा से टिकट ले आते है तो भाजपा के पुराने नेता इनके खिलाफ हो जायेंगे , भाजपा का जमीनी लेवल और जमीनी स्तर के छोटे कार्यकर्ता भी इसका विरोध करेंगे ,
सायोनी घोष सहित सभी सांसदों का हाल आने वाले समय में बुरा हो सकता है , और ये कहना आसान नहीं है क़ि ये सब भाजपा में जायेंगे या नहीं ?
बिहार में चंद मिनटों के उपयोग के लिए बना रेड कार्पेट वाला सबसे 𝐕𝐕𝐕𝐈𝐏 शौचालय!
चंद माह पूर्व प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के एक घंटे के कार्यक्रम में चंद सेकंड के उपयोग के लिए 𝟕.𝟒𝟏 लाख की लागत से एक अस्थायी 𝐕𝐕𝐕𝐈𝐏 टॉयलेट का निर्माण कराया गया।
𝐑𝐓𝐈 से खुलासा हुआ है कि गरीब राज्य के सबसे वंचित और पिछड़े जिले अररिया के रानीगंज में मुख्यमंत्री ने यह कारनामा कराया।
सर्वविदित है कि आम आदमी को शौचालय निर्माण के लिए ₹𝟏𝟐,𝟎𝟎𝟎 की सरकारी राशि तय है जिसमें 𝟐𝟎 फीसदी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता है। 𝟕.𝟒𝟏 लाख में गरीबों के लिए 𝟑𝟕 स्थायी शौचालयों का निर्माण कराया जा सकता था।
महंगाई पर मुँह बंद
पेपर लीक पर मुँह बंद
हॉर्स ट्रेडिंग पर मुँह बंद
गैस और तेल के बढ़ते दाम पर मुँह बंद
USA की मनमानी पर मुँह बंद
एप्स्टीन फ़ाइल पर मुँह बंद
भुखमरी और बेरोजगारी पर मुँह बंद
मुँह खुलेगा सिर्फ़ ठहाके लगाने और झालमुड़ी खाने के लिए?
इनसे राजनीति का अहम सिद्धांत सीखा जाना चाहिए।
जिन्हें विचारों से लेना देना नहीं ,जो ज़मीन से उठ कर नहीं आए ,राज घरानों से हैं ,फ़िल्मीं कलाकार हैं ,जो अपने एरिया के महारथी तो हो सकते हैं ,लेकिन संघर्ष का “स “नहीं जानते वो संघर्ष में साथ छोड़ेंगे ही।
काकोली घोष बागी TMC सांसद है
कहती है भ्रष्टाचार के चलते
मैं TMC छोड़ रही हूं
5 लाख की रिश्वत लेते कैमरे पर पकड़ी गई थी
अब निर्मला ताई की कुर्सी खतरे में है
जब शिवेंदु मुख्यमंत्री बन सकते है
तो काकोली घोष वित्त मंत्री बन ही सकती है
काबिलियत देखो वजन से पैसे गिन लेती है
एनडीए सरकार ज्वलंत जनसमस्याओं एवं अपनी नीतिगत विफलताओं से ध्यान भटकाने, भरमाने और बरगलाने के लिए आवास और सुरक्षा जैसे गैर-जरूरी मुद्दों को तरजीह दे रही है। आख़िरकार जनता को इन मुद्दों से क्या हासिल होगा?
बिहार के Cheap Minister एनडीए के किसी भी ऐरा-गैरा नत्थू खेरा तथा अयोग्य, अक्षम, कुपात्र, भ्रष्ट और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को सरकारी खर्च पर उच्च कोटि की सुरक्षा श्रेणी, मंत्रिस्तरीय आवास और सुविधाएं बिना किसी मानक के रेवड़ी की तरह बांट रहे है। परिभाषित नियमों की अवहेलना कर अनुपयुक्त लोगों को सुरक्षा और आवास से उपकृत करने में इस भ्रष्ट और भ्रमित सरकार का कोई निश्चित पैमाना व मापदंड नहीं है।
बिहार का खजाना खाली है। कर्मचारी-व्यापारी, किसान-नौजवान, मजदूर, छात्र-शिक्षक सभी वर्ग त्राहिमाम कर रहे है।
बिहार की दिशाहीन सरकार में भ्रष्टाचार, अपराध, गरीबी, बेरोजगारी और प्रशासनिक अराजकता चरम पर है। शिक्षा-स्वास्थ्य और विधि व्यवस्था बदहाल है। आपराधिक, घृणित, दूषित, संकीर्ण मानसिकता के अवसाद ग्रस्त नौसिखिए लोगों के हाथ में लोकतांत्रिक रूप से समृद्ध बिहार जैसे प्रदेश की बागड़ोर होना, किसी आपदा से कम नहीं है।
नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने अपने नामांकन के हलफनामे में अनेक प्रकार की करोड़ों की संपत्ति और दो-दो महंगी गाड़ियां भी दिखाई है। उनकी आय का कोई स्रोत नहीं है, जीवन में उम्होंने अभी तक किसी प्रकार की नौकरी और धंधा नहीं किया है और ना ही कोई फूटी कौड़ी कमाई?
फिर उनके पास इतनी संपत्ति कहां से आई? हजारों वर्ग फीट का करोड़ों का आलीशान फ्लैट राजनीतिक सौदे में ललन सिंह से गिफ्ट के तौर पर प्राप्त किया लेकिन बाकी संपत्ति का स्रोत क्या है जबकि पिता भी तो राजा हरिश्चन्द्र के अवतार के भी अवतार है।
ताउम्र दूसरों पर दोषारोपण करने वाले नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश धीरे धीरे हो रहा है।
एनडीटीवी की न्यूज़ एंकर मीनाक्षी कंडवाल को भूतपूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और टीएमसी के सांसद कीर्ति आजाद ने ऐसी फटकार लगाई की ऐसी गलती वो दुबारा नही करेंगी.
मीनाक्षी कंडवाल ने टीएमसी में फूट पर कीर्ति आजाद से सवाल पूछा,
कीर्ति आजाद जवाब दे रहे थे, उन्होंने बागी सांसद काकोली घोष के पुराने वीडियो का जिक्र किया जिसमें वो पांच लाख रुपया लेते हुए दिख रही हैं.
बात पूरी भी नही हुई कि, मीनाक्षी कंडवाल ने बीच में टोक कर दूसरा सवाल करने लगीं. कीर्ति आजाद इस बात पर काफी गुस्सा हो गए, उन्होंने कहा अगर इस तरह करना है तो मैं बात करने के लिए तैयार नही हूँ,
पहले सवाल का जवाब पूरा नही हुआ, बीजेपी पर आरोप लगते ही आप लोग रोकने की कोशिश करने लगते हो. आज ऐसा किया दुबारा ऐसा मत करना. मीनाक्षी कंडवाल का चेहरा देखने लायक था.
कहते हैं कि पाताल से भी अपराधी खोज लाएंगे! मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह कांड के दोषियों को टाँगो, सृजन घोटाले के दोषियों को टाँगो! उन्हें क्यों नहीं टाँग रहे?
~ तेजस्वी जी
कोई ऐसा दिन नहीं बीतता जब बिहार में अपराध न होता हो और मुख्यमंत्री लंबी-लंबी फेंकने में लगे रहते हैं।
जिस नीतीश कुमार के बेटे को लोग इंजीनियर बताते नहीं थकते थे वह 12वीं निकला। चुनावी हलफनामें में स्वयं बताया कि वह ग्रेजुएट नहीं है। ताउम्र परिवारवाद के विरोध की नौटंकी करने वाले बेईमान लोगों की सारी परतें खुलेंगी। इंतजार कीजिए।
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को हराने के लिए ठान ली थीं।
उन्होंने हराने के लिए पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को गुजरात से उठा कर बहरामपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा दिया।
बहरामपुर की जनता ने एकजुट हो कर अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ जमकर यूसुफ पठान को वोट दिया ,
और नतीजा यह रहा कि यूसुफ पठान लाखों वोट से चुनाव जीत गए।
अब टीएमसी की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा है कि,
“ यूसुफ पठान , क्या आप इसीलिए दिल्ली दौड़ कर चले गए क्यूँकि अमित शाह ने आपको बुलाया है ?
थोड़ी तो हिम्मत दिखाइए. आपने भारत के लिए खेला है और हमारे जिले की जनता ने आपको भारी मार्जिन से जीता कर संसद के भेजा है। ,,
महुआ मोइत्रा के पोस्ट से सवाल उठ रहे हैं की क्या यूसुफ पठान टीएमसी छोड़कर बीजेपी के साथ जाएँगे ?
क्या अधीर रंजन चौधरी को हराना अब टीएमसी को भारी पड़ गया है।
1633 ₹ प्रति महीना में देश की अमीरी तय की जा रही है। मैं भाजपा प्रवक्ता और भाजपा समर्थक अर्थशास्त्री को 1633 ₹ देना चाहती हूँ! ये लोग एक महीना जीकर दिखाए, इतने रुपए में नून, तेल, धनिया, आटा खरीदकर दिखाए!
हद है, 1632 ₹ से 1 रुपये भी ज्यादा कमाने वाले इनके हिसाब से अमीर है। ये बुद्धिविरोधी भाजपाई नेता और इनके समर्थक अर्थशास्त्री देश के भयावह सच से कैसे इंकार कर सकते है?
एक तरफ टीएमसी नेता ममता बनर्जी कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इंडिया गठबंधन के साथ मीटिंग कर रही ताकि बीजेपी को हराने के लिए कोई नीति बन पाए,
वहीं दूसरी उनकी पार्टी के 20 MP बगावत कर अलग से मीटिंग कर रहे हैं.
बागी MP बहोत जल्द लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखकर दावा करेंगे उनका नेता अभिषेक बनर्जी नही है, TMC के 20 MP को गुट का दर्जा दिया जाए.
इसी ममता बनर्जी के कारण इंडिया गठबंधन की मीटिंग नही हो पा रही थी. 2024 में इंडिया गठबंधन आसानी ने बीजेपी को हरा सकता था तब ममता बनर्जी ने राहुल गांधी के नेतृत्व को चैलेंज कर भ्रम पैदा किया था.
करन जौहर अक्सर बॉलीवुड की किट्टी पार्टी ग्रुप की महिलाओं के साथ शो बनाते रहते हैं.
एक OTT शो में करण जौहर ने पूछा आप लोगों का Hottest Man कौन है ?
नीलम ने रणवीर सिंह का नाम लिया. अनन्य पांडेय की माँ भावना पांडेय ने विजय देवरकोंडा को हॉटेस्ट मैन कहा,
सोहैल खान की एक्स वाइफ सीमा खान ने जॉन अब्राहम का नाम किया, इस पर करन जौहर ने जॉन भी उनका हॉटेस्ट मैन है और इस बात के लिए लड़ाई हो जाएगी.
शनाया कपूर की माँ महीप कपूर से करन जौहर ने पूछा अगर संजय कपूर को रिप्लेस करना हुआ तो किससे रिप्लेस करोगी, जवाब आया रितिक रोशन से.
सभी महिलाओं की शादी हो चुकी है, सभी के बच्चे बड़े हो चुके हैं, सबकी उम्र 55+ है लेकिन सबकी चॉइस 40+ मेल में है. जिसके शादी की है वो आपकी पसंद क्यों नही है. क्या ऐसी सोच समाज को दूषित नही कर रही है ?
बड़ी खबर : Abhijeet Dipke ने बड़ा एलान किया है.
अगर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार तक इस्तीफा नही दिया तो हर शहर में कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन करेगी.
Abhijeet Dipke ने कहा अगर इसके बाद भी Dharmendra Pradhan ने इस्तीफा नही दिया तो, दिल्ली में सबसे बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
भाई तेरे में इतना कॉन्फिडेंस कहां से आ रहा है कि बड़े आंदोलन के लिए भी दिल्ली में CJP को परमिशन मिल जाएगा ?
जब देश में NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस पार्टी और NSUI आंदोलन कर रही हैं. UP में समाजवादी पार्टी और बिहार में आरजेडी और अन्य कई संगठन आंदोलन कर रहे हैं तो युवाओं को इस कॉकरोच जनता पार्टी से क्यों जुड़ना चाहिए ?
कॉकरोच जनता पार्टी के लोग आकर NSUI या कांग्रेस पार्टी या समाजवादी पार्टी के आंदोलन को मजबूत क्यों नही करते. का हम कुछ गलत बोल रहा हूँ ?