राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरदारपुरा से विधायक माननीय श्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@ashokgehlot51
कल रात्रि बूंदी तहसील के भंवरदा गांव में श्री गोबरीलाल जी मीणा व अभिषेक मीणा के परिवार के शादी समारोह में भाग लिया। भंवरदा पहुंचने पर गांव के बाहर ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत कर डी.जे. एवं जुलूस के साथ शादी समारोह स्थल तक लेकर गए। इस भावभीने स्वागत के लिए सभी का आभार ।
आज बाबूलाल जी पोसवाल की पुत्रियों के अवसर पर नैनवां तहसील के गांव गटला में पहुंचने पर पोसवाल परिवार एवं ग्रामवासियों द्वारा घोड़ी पर बैठाकर जुलूस निकाला और स्वागत सत्कार किया। इस आत्मिक अभिनंदन के लिए सभी का आभार।
ग्राम पंचायत देई जिला बूंदी मुख्यालय पर आयोजित गुर्जर समाज के सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन अब केवल शादी का मांगलिक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज की जरूरत बन गया है (1/2)
कांग्रेस के प्रदेश व्यापी कार्यक्रम संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ के तहत आज बूंदी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाग लिया और उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता है।
डबूकड़ा देवनारायण समिति द्वारा आंवली में एवं गुर्जर उत्थान समिति द्वारा रोझड़ी में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलनों में भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए दाम्पत्य सूत्र में बंधने वाले सभी दुल्हा दुल्हन को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
बूंदी जिले की पंचायत समिति खड़कड़ के गांव हरिपुरा आंतरी में पिपलाज माता की पूर्णाहुति कार्यक्रम में भाग लेकर सभी को शुभकामनाएं दीं और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप भरोसा रखे हर सुख-दुख में हम आपके साथ खड़े हैं ।आंतरी के लिए जरूरत पढ़ने पर आर - पार की लड़ाई लड़ेंगे ।
रामगंजमंडी में श्री रामधन व रामराज बैंसला परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम में भाग लेकर इस धार्मिक कार्यक्रम की सभी को शुभकामनाएं दीं।
नैनवां तहसील के कालानला गांव में भगवान चारभुजानाथ जी की रामध्वनी कार्यक्रम की सालाना पूर्णाहुति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कालानला गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने घोड़ी पर बैठाकर जुलूस निकाल कर स्वागत सत्कार किया भावभीना सबका आभार । उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म के रास्ते पर चलने का मतलब हर अन्याय से लड़ने की ताकत हमारे अंदर होनी चाहिए। इस समय अगर देश में गलत परंपराएं स्थापित की जा रही हैं तो आम आदमी की जिम्मेदारी बनती है कि उठकर उस चीज का विरोध करें और देशहित में अपनी भागीदारी निभाए।
पूरे देश में गुर्जर समाज तक गुंजल साहब की बात को पहुंचा दो RT कर के!
अगर मेरी आवाज इस देश के कोने-कोने में जा रही हैं तो में देश के गुर्जरों को कहना चाहता हूं!
पूरे देश का गुर्जर मेरी इस बात को नोटिस करें और नोटिस दे भारतीय जनता पार्टी को!
प्रहलाद गुंजल के पक्ष में मतदान करने के कारण इस हाडोती के गुर्जर समाज के लोगों के जीने के अधिकारो के ऊपर डाका डाल दे भारतीय जनता पार्टी की सरकार!
तो फिर भारतीय जनता पार्टी से पूरे देश का गुर्जर समाज हिसाब मांगे!
~प्रहलाद गुंजल
कल प्रातः 11:00 बजे SIR में हो रही अनियमित्ताओं के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन रखा है मेरी तमाम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से प्रार्थना है तय समय पर चमन होटल, नयापुरा के सामने मेरे कार्यालय पर पहुँचे ।
🗓️ बुधवार 28 जनवरी 2026
⏰प्रातः 11:00 बजे
📍कार्यालय चमन होटल के सामने, नयापुरा
मैंने 24 तारीख को बूंदी में खड़ा होकर सरकार के नुमाइंदों को चुनौती दी!
कि जिस दिन ओधे से हट जाए साधारण आदमी बनकर चुनौती देना नानी याद दिला देंगे!
लेकिन कुछ लोग अपनी दाढ़ी में तिनका ढूंढने लगे मैंने तो नहीं कहा कि किसकी दाढ़ी में तिनका हैं!
~प्रहलाद गुंजल
कोटा शहर मुख्यालय पर देवनारायण जयंती के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा एवं धर्मसभा के कार्यक्रम में लेकर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सभी को भगवान देवनारायण के बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। भगवान देवनारायण ने रोगी, शोषित पीड़ित की सेवा की थी उसी तरह से 36 कौमों को साथ लेकर आगे बढ़ने का मार्ग तय करें। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री धीरज जी गुर्जर भी उपस्थित रहे।
झालावाड़ जिले के रटलई कस्बे में देवनारायण जयंती महोत्सव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया । इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान नारायण के संदेश को अपने जीवन में उतारें और सारी 36 किसान कौमें एकता के रास्ते पर मिलकर आगे बढ़े।
आदिवासी भील बाहुल्य क्षेत्र नमाना मंडल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन तेवड़ियां महादेव मंदिर के स्थान पर आयोजित हुआ । कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि मौजूदा सरकार भय का माहौल बनाकर कैश फॉर वोट की एक नई राजनीतिक संस्कृति पैदा करने जा रही है जिसका हम सभी को मिलकर मुकाबला करना होगा।
आज रामलीला मैदान, नई दिल्ली में #वोट_चोर_गद्दी_छोड़ के मुद्दे पर ऐतिहासिक महारैली आयोजित हुई जिसमें कांग्रेस पार्टी के साथियों के साथ शामिल हुआ।
इस महारैली में पधारे लाखों लोगों की उपस्थिति और कार्यकर्ताओं के जोश एवं उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि @RahulGandhi जी के नेतृत्व में आगामी चुनावों में देश करवट लेने को तैयार खड़ा है ।