आज नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड क्र. 58 में उपस्थित होकर भगवत कथा का श्रवण कर धर्म लाभ लिया|
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे
#Bhopal#भगवत_कथा
आपकी सेवा को लेकर ही मैं आगे बढ़ा हूँ , आपकी सेवा ही मेरा आधार है |
आज निवास पर प्रतिदिन होने वाले #जनदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना एवं उनके यथासंभव निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
--
#भोपाल
भारत के पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन।
जीवन के अंतिम सांस तक आप प्रतिबद्धता के साथ देश की सेवा में समर्पित रहे। आपने देश की रक्षा के लिए संकल्प की सिद्धि से युवाओं को प्रेरणादायक राह दिखाई है।
आज गांधी मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित रोग मुक्तेश्वर शिव माता हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारा कार्यक्रम में सहभागी बन अलौकिक पुण्य का परम सौभाग्य प्राप्त किया।
#Bhopal
शीतले त्वं जगन्माता शीतले त्वं जगत्पिता।
शीतले त्वं जगद्धात्री शीतलायै नमो नमः।।
शीतला सप्तमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
माँ शीतला आप सभी को स्वस्थ व निरोगी जीवन प्रदान करें और आपके जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली बनाएं रखें, यही प्रार्थना है।
अपनी योग्यता से विश्वभर में पहचान बनाने वाले महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
मानवता की भलाई को दृष्टिगत रखते हुए आपके विचार और आविष्कार सदैव अविस्मरणीय रहेंगें।
छतरपुर जिले के दिदवारा गाँव में पत्थर खदान में डूबने से दो बच्चों के असमय निधन का समाचार हृदयविदारक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति दें एवं शोकमय परिजनों को यह वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
मातृ शोक जीवन की अपूरणीय क्षति है!
साथी मंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी की पूज्य माताजी श्रीमती लीलाबाई यादव जी का देवलोकगमन अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकमय परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।
ॐ शांति!