शुभचिंतक
...
कठिन समय मे
सरल मुस्कान उगाता एक कवि
बो रहा है शांति, प्रेम, और एकता,
जिनमे फलते हैं रैदास, कबीर और बुद्ध।
मुस्कुराता कवि धरती का शुभचिंतक होता है।
...
देवेन्द्र अहिरवार
लगा रहा जो स्वाद बनेगा
जो टूटा वो खाद बनेगा।
तुमको जो प्यारा लगता है
आगे चलकर याद बनेगा।
पड़ा पड़ा तूं मत सोचाकर
मेहनत कर आबाद बनेगा।
जिसको तुमने बेजल माना
मौके पर बरसात बनेगा।
प्यार तो हो पर पैसे ना हों
ताजमहल क्या ख़ाक बनेगा?
बनते बनते जो बिगड़ा है
वो सपना इतिहास बनेगा
ख़ामोशी सुनते ही नाचे
ऐसा दिल बारात बनेगा।
रात रात भर फ़ोन पे बातें
ये लड़का बर्बाद बनेगा।
- देवेन्द्र अहिरवार • हिंदी दर्पण
( @Devendahirwarr ) #120Bahadur
जब भी बूंदा-बांदी रखना
थोड़ी थोड़ी आंधी रखना।
सारा सोना दुनिया का है
तुम बालों में चांदी रखना।
जब भी हो हिंसा की होली
पिचकारी में, गांधी रखना।
देवेन्द्र अहिरवार
इन मासूम आंखों ने ऐसा ही जादूई सपना देखा था, जो सामने मुस्कुराते हुए खड़ा है,
मैं इसे चूम लेना चाहता हूं और गले लगाकर रो लेना भी।
बाकी @rekha_bhardwaj मैम मैंने आपकी आवाज़ देखी है, और उस आवाज़ ने मुझे कई बार मौन किया।
और हां मैम हम प्यार से आपको सुकून बोलते हैं 🥺🤍
धीरेंद्र शास्त्री का नशेड़ी भाई शालिग्राम गर्ग का आऽतंक थमने का नाम नही ले रहा
अपनी दबंगई दिखाता है और लोगों का उत्पीड़न कर रहा है
अभी कुछ दिन पहले इसने एक दलित समाज की बेटी की शादी में हंगामा किया और मारपीट की थी,
कुछ दिन बाद टोल प्लाजा पर हंगामा किया
अब एक और मामला आ गया