फलोदी से कांग्रेस के नेता कुंभ सिंह पातावत के उसूलों पर आंच आ चुकी है और वे टकराना चाहते हैं। वे दिखाना चाहते हैं कि वे जिंदा हैं क्योंकि वे जिंदा हैं। उनको इग्नोर नहीं किया जा सकता। फलोदी के पिछले चुनाव में कुंभ सिंह पातावत निर्दलीय मैदान में उतरे थे और 48000 वोट उन्होंने हासिल किए थे। इस बार कुंभ सिंह फिर से मैदान में उत��ते हैं और इतने ही वोट लेते हैं तो बीजेपी के पब्बाराम बिश्नोई की राह आसान कर देंगे। पब्बाराम बिश्नोई यहां से लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं।
@KumbhSinghINC
#RajasthanElection2023