कुछ लोगों ने पहले से ही भविष्यवाणी कर दी थी, "देखना, गुर्जर समाज के लोग आएँगे, गाली देंगे, बुरा भला कहेंगे।" जैसे उन्होंने पूरे एक समाज को एक साँचे में ढाल दिया हो। जैसे क्रोध ही उनकी एकमात्र भाषा हो।
लेकिन लोग आए। लोगों ने मेरे शब्दों से असहमति जताई। उनका अपना तरीका था। — और उनके साथ आए उनके शब्द। नाराज़गी थी, हाँ; लेकिन उस नाराज़गी में भी एक तहज़ीब थी, एक गरिमा थी। कोई चीख नहीं, कोई आग नहीं। बस एक साफ, सच्चा, तराशा हुआ दर्द] जो बताता था कि बात दिल तक पहुँची थी।
और यहीं वह विडंबना सामने आती है जो सदियों पुरानी है। कुछ जातियों को खास निशाना बनाना। लेकिन वे इंसानियत की ऊँचाई जानते हैं उनसे कहीं बेहतर, जो "ऊँचे कुल" का दम भरते हैं। शालीनता कोई विरासत नहीं होती जो खून में उतरती है; वह अर्जित होती है, उस हर पल में जब क्रोध भीतर उठता है और आप उसे अपनी मुट्ठी में थामे रहते हैं, बिना किसी पर फेंके।
इसीलिए मैं आप सभी का, गुर्जर समाज के हर उस मित्र का जिसने अपनी बात कही; हृदय से आभारी हूँ। आपने साबित किया कि प्रेम और संयम ही नहीं, शिकायतें भी साथ साथ चल सकती हैं। आपका यह प्रेम बना रहे; उस दीपक की तरह जो खुद जलता है, पर किसी को नहीं जलाता।
शुक्रिया।
🙏🙏🙏
माइनस अंक लाकर डॉक्टर बन सकते हैं परन्तु चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नहीं बन सकतें।
RPSC की पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती की कट ऑफ माइनस अंक में गई है।
OBC EWS MBC SC ST सभी की माइनस में कट ऑफ गई है।
इन सभी वर्गों में सबसे ज्यादा कट ऑफ ST की रही।
परंतु सवाल यह है कि ये किस प्रकार के डॉक्टर बनेंगे इनको कुछ आता जाता ही नही है।
इसमें सुधार करना चाहिए, शिक्षा विभाग ने माइनस अंक ही नहीं बल्कि 40% से कम अंक वालों को शिक्षा विभाग में जगह नहीं दी उधर चिकित्सा विभाग ने माइनस अंक वालों को डॉक्टर बना दिया।
करौली में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ट्रेन से हिंडौन रेलवे स्टेशन पहुंचे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट का स्वागत करने के लिए जोरदार भीड़ उमड़ी।
ओ माँ, तू कितना भी कराह। कितना भी राम को याद कर! हम सिर्फ़ उस राम के कुछ सैकड़ा या हज़ार गज में मंदिर बनाते हैं, जो कण-कण में समाया है; लेकिन हम राम के उन मूल्यों से बहुत दूर हैं, जो मज़लूमों की और पीड़ितों की कराह सुनता है!
यह हमारे शहरी विकास की विफलता है कि लोग पैदल चलने के लिए पार्क ढूँढ़ते हैं, सड़क नहीं। आदर्श व्यवस्था तो यह होती कि सड़कों के किनारे इतने अच्छे, सुरक्षित और सुंदर फुटपाथ होते कि लोग अपने दफ़्तर तक रोज़ 45 मिनट या एक घंटा पैदल जा पाते। इससे स्वास्थ्य सुधरता, ईंधन बचता, प्रदूषण घटता और शहरों का चरित्र अधिक सभ्य और टिकाऊ बनता।
SMS Hospital Jaipur Rajasthan
पहली बार किसी ने इस तरह के कंटेंट बनाया है जो गरीब मजदूर किसान के साथ आम जनता के साथ हो रही अनदेखी को दिखाया है।
दैनिक भास्कर,राजस्थान पत्रिका, न्यूज18, 1stindia News, zeeRajasthan समेत अनेक मीडिया वालों को नहीं दिखाई दिया।
यह भावुक करने वाला दृश्य है
आज दिग्गज कांग्रेस नेता राजेश पायलट की जयंती है। इस मौके पर उनके पुत्र पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक में दिव्यांगों के लिए भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से एक कैंप लगाया है। कैंप में सचिन पायलट एक दिव्यांग को खुद अपने हाथों से कृत्रिम पैर पहना रहे हैं और 90 वर्ष की उम्र में उतनी ही सक्रियता के साथ भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के हेड पद्मभूषण डीआर मेहता दिव्यांग को वाॅकर थमा रहे हैं।
पिता की स्मृति को सार्थक बनाने के लिए इससे बेहतर कोई कार्यक्रम नहीं हो सकता।
@SachinPilot
प्रोबेशनर कर्मचारी भी चुनाव, परीक्षाओं और आपातकालीन ड्यूटी में अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहता है।
ड्यूटी में कोई भेदभाव नहीं, तो वेतन में भेदभाव क्यों ??
#प्रोबेशन_में_पूरा_वेतन#प्रोबेशन_में_पूरा_वेतन
खेजड़ी बचाने के लिए जिसके पास जो भी माध्यम है, वह उसी से अपनी आवाज उठाए।
चुप बैठना गुनाह है।
सैंड आर्टिस्ट अजय सिंह रावत ने अपनी मिट्टी कला के माध्यम से खेजड़ी बचाओ आंदोलन को समर्थन दिया है। धन्यवाद
#खेजड़ी_बचाओ_महापड़ाव#खेजड़ी_बचाओ
आज जयपुर स्थित राजकीय आवास पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान पशु परिचर कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न माँगों के संबंध में ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर कर्मचारियों द्वारा किए गए स्नेहपूर्ण स्वागत एवं सम्मान के लिए हृदय से आभार। राज्य सरकार जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर संवेदनशीलता के साथ विचार कर सकारात्मक समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान #2साल_नव_उत्थान_नया_राजस्थान
@BJP4Rajasthan@BJP4India@RajGovOfficial@RajCMO@BhajanlalBjp@madanrrathore@DrPremBairwa@KumariDiya@gssjodhpur@DIPRRajasthan