मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्रीय कैबिनेट ने आज ₹10,783 करोड़ की लागत से पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तीन रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी।
इनसे रेलवे नेटवर्क में 656 किलोमीटर की वृद्धि होगी और इन 5 राज्यों के 14 जिलों के 4,790 गांवों की 56 लाख आबादी लाभान्वित होगी।
इससे कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर बनेंगे तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
प्रभु श्री राम भारतवर्ष की आत्मा, उसकी चेतना और उसके गौरव का आधार हैं। मेरे लिए यह परम सौभाग्य की बात है कि कल 25 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे अयोध्या के दिव्य-भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन का अवसर प्राप्त होगा। इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे श्री राम लला के पवित्र मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज के विधिवत आरोहण के ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनूंगा। यह ध्वज भगवान श्री राम के तेज, शौर्य और उनके आदर्शों के साथ-साथ हमारी आस्था, अध्यात्म और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
जय श्री राम!
https://t.co/lfag3UaccV
Greetings on the occasion of Diwali. May this festival of lights illuminate our lives with harmony, happiness and prosperity. May the spirit of positivity prevail all around us.
आजाद हिन्द फौज के स्थापना दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी और INA के वीर सेनानियों को नमन।
आजाद हिन्द फौज के माध्यम से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने क्रांतिकारियों के मन में यह विश्वास प्रबल किया कि अपनी सेना और सैन्य अभियानों के बल पर देशवासी स्वाधीनता प्राप्त कर सकते हैं। नेताजी के नेतृत्व में वर्ष 1943 में ही अंडमान और निकोबार में तिरंगा फहराकर भारत की आजादी की घोषणा करने वाले INA के सेनानी अनंतकाल तक राष्ट्रप्रथम की प्रेरणा बने रहेंगे।
आप सभी की तरह मुझे भी अपने परिवारवालों के साथ दिवाली मनाना बहुत पसंद है। यही वजह है कि इस पावन अवसर पर मैं देश की रक्षा में जुटे अपने सैनिकों और सुरक्षा बलों के जवानों से हर साल मिलता हूं। इस बार यह सौभाग्य मुझे गोवा और कारवार के पास पश्चिमी समुद्री सीमा पर अपने फ्लैगशिप INS विक्रांत पर मिला। अपने जांबाज नौसैनिकों के साथ यह अवसर मुझे नई ऊर्जा और नए उत्साह से भर गया है।
अयोध्या की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ!
भगवान श्रीकृष्ण की लीला, लक्ष्मी पूजन और चंद्रदेव की आराधना का यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
जय श्री श्याम,
एकादशी के पावन पर्व की सभी श्याम प्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं अग्रिम शुभकामनाएँ, बाबा श्याम की कृपा और आशीर्वाद आप सभी पर हमेशा बना रहे ।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर संविधान सदन में श्रद्धांजलि अर्पित की। देश के लिए इनका अमूल्य योगदान हर किसी को प्रेरित करता रहेगा।
विजयादशमी बुराई और असत्य पर अच्छाई और सत्य की विजय का प्रतीक है। मेरी कामना है कि इस पावन अवसर पर हर किसी को साहस, बुद्धि और भक्ति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा मिले।
देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।