"एक मुख्यमंत्री जो शपथ लेते हैं वो कभी नहीं कह सकते कि 1 करोड़ 27 लाख हिन्दू वोट कट गए, उन्हें कैसे पता। वही बात अगर हम कहेंगे तो कहेंगे कि 90 प्रतिशत PDA का वोट कट गया।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
मैंने एक साल पहले देश की संसद में कहा था “यू पी में 3 करोड़ वोटों की चोरी हो रही है”
तब भाजपाई वोट चोर नारा लगा रहे थे “SIR ज़िंदाबाद ज्ञानेश कुमार ज़िंदाबाद”
मोदी जी, अपने ही गोदी मीडिया के दिवाली मिलन में भी टेलीप्रॉम्प्टर?
लोग आपके, मंच आपका, माहौल आपका - फिर भी स्क्रिप्ट चाहिए थी। लगता है दबाव में घबरा गए हैं।
ख़ैर, कोई बात नहीं। मुझसे बहस में भी टेलीप्रॉम्प्टर ले आइए, जज भी अपनी पसंद का बैठा लीजिए।
बस आइए तो सही। देश जानना चाहता है - असली देशद्रोही कौन है?
जिस देश में गरीब को दो वक़्त का सम्मानजनक भोजन नसीब न हो, वहाँ विकास के बड़े-बड़े दावे बेमानी हैं।
PDA की राजनीति इसी मानवीय संवेदना से जन्म लेती है, जहाँ गरीब को दया नहीं, सम्मान और अधिकार चाहिए।
अयोध्या में लाखों दीयों की रोशनी के बीच गरीबी और बेबसी का अँधेरा देखिए!
एक तरफ़ सरकार करोड़ों ख़र्च करके दीपोत्सव का जश्न मना रही है, दूसरी तरफ़ कुछ ग़रीब लोग उन्हीं बुझे हुए दीयों से बचा तेल बटोरने को मजबूर हैं। और हद देखिए, उनके बर्तन भी डंडों से फेंके जा रहे हैं!
कैसा रामराज्य है, जहाँ दीयों के लिए तेल है, लेकिन ग़रीब के चूल्हे के लिए नहीं?
सरकार को दीयों की गिनती से फ़ुर्सत मिले तो उन लोगों की बेबसी भी गिन ले, जिनके हिस्से में रोशनी नहीं, सिर्फ़ अँधेरा आया है।
दीपोत्सव की असली सफलता लाखों दीये जलाने में नहीं, किसी ग़रीब के घर का अँधेरा मिटाने में है!
स्कूलों को बंद करनेवाली भाजपा सरकार के समय में अगर 1 भी बच्चा पढ़ने से वंचित हो गया तो 1 ट्रिलियन हो या 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, उसका हासिल तो शून्य ही माना जाएगा।
भाजपा शिक्षा, शिक्षक, शिक्षार्थी विरोधी है।
गाँवों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं होने से व असुरक्षा की वजह से मर्जर के बाद बच्चियाँ दूर के स्कूलों में नहीं भेजी जाएंगी, इससे स्त्री शिक्षा कम होगी, लोग अपने बच्चों को स्कूल से निकाल रहे हैं लेकिन ये सब बातें परिवारवाले ही समझ सकते हैं।
भाजपा रूढ़िवादी है और ये जानती है कि पढ़ा-लिखा व्यक्ति सवाल उठाता है, वो विभाजनकारी राजनीति का विरोध करता है इसीलिए स्कूल जितने कम होंगे, उतना ही भाजपा का विरोध कम होगा। शिक्षित नौकरी मांगेगा। सरकारी नौकरी होगी तो आरक्षण भी देना पड़ेगा। इसीलिए आरक्षण विरोधी भाजपा के एजेंडे में नौकरी है ही नहीं। बच्चों के माता-पिता व अध्यापकों को जितनी जल्दी ये बात समझ आ जाएगी कि भाजपा सरकार शिक्षा, शिक्षार्थी व शिक्षकों के ख़िलाफ़ है और भाजपा की वजह से परिवारवालों के बच्चों का भविष्य अंधकारमय है, उतनी ही जल्दी परिवर्तन के लिए ज़मीन बननी तैयार हो जाएगी।
भाजपा शिक्षार्थियों व शिक्षकों को विरोध का एक ऐसा आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य न करे जिससे हर क्षेत्र में ठहराव आ जाए। भाजपा शिक्षार्थियों व शिक्षकों की समस्याओं के प्रति हमेशा बेरुख़ी का नज़रिया अपनाती है। भाजपा की सरकार एक हृदयहीन सरकार है। जिसमें संवेदना न हो वो सरकार नहीं चाहिए।
सबको याद है कि हमने ‘ऑनलाइन हाज़िरी’ के आंदोलन के समय कहा था कि शिक्षकों का सम्मान और उन पर विश्वास करने से ही अच्छी पीढ़ी जन्म लेती है।
गुरुओं के साथ जो अभद्र भाषा बोलते हैं, उनका अपमान करते हैं वो अशिक्षित के समान ही हैं। ’अहंकार’ लोगों को अनपढ़ बना देता है क्योंकि अहंकारी न तो किसी की तकलीफ़ दुख को पढ़ता है, न सुनता है। शिक्षकों पर अविश्वास जताकर और उनका तिरस्कार करके भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि वो न तो शिक्षा का सम्मान करती है, न शिक्षकों का, न शिक्षार्थियों का। भाजपा ने छात्रों और अध्यापकों का भरोसा खो दिया है।
‘अब शिक्षा विरोधी भाजपा जाएगी, फिर कभी नहीं आएगी!’
आज़म ख़ान ने ज़िंदगी समाजवाद, सामाजिक न्याय और तालीम के लिए समर्पित कर दी। वंचितों के बच्चों के लिए विश्वविद्यालय बनाया, मगर आज उन पर झूठे मुक़दमे लादकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।
जो संसद में टेसुए बहाते थे, आज सत्ता के अहंकार में इंसानियत तक भूल बैठे हैं।
आज़म न डरे, न झुके!
सत्ता बदलेगी, ज़रूर बदलेगी! और इंसाफ़ भी होगा।
राहुल गांधी….
इस बार सही लाइन पकड़ी है…
वोट चोरी पर अपना समय बर्बाद कर रहे थे…
मुद्दों की कोई कमी नहीं है मोदी के खिलाफ…
लेकिन राहुल गांधी कभी भी वापस वोट चोरी पर शिफ़्ट हो सकते है
यही सबसे बड़ी दिक़्क़त है इनकी….
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अखिलेश यादव जी का काफिला रुका , लखनऊ से सैफई जाते समय तिर्वा के पास रुके अखिलेश यादव जी।
एक्सप्रेसवे पर काफिला रोककर महिलाओं को दिए दीपावली के उपहार, समर्थकों से की मुलाकात सभी को दी दीपावली की शुभकामनाएं।
"मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी 12 दिसम्बर को सपरिवार अयोध्या में हनुमानगढ़ी व राम मंदिर का दर्शन करेंगे, संत महात्माओं का आशीर्वाद लेंगे"
: पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय जी
@narendramodi Kewal RSS रोशनी से जगमगा रहा है पूरे भारत में महंगाई की लूट मचा कर रखी है 94000 हजार सरकारी स्कूल बंद हो गए देश की प्रति Income उस speed से नहीं बढ़ी जिस स्पीड से महंगाई बड़ी है
मोदी जी के कुशल नेतृत्व में पिछले दस साल में 94 हज़ार सरकारी स्कूल बंद हो गए हैं (BBC रिपोर्ट )
वहीं प्राइवेट स्कूल हज़ारों रूपये फीस के नाम पर वसूल रहे हैं,
ये स्थिति बेहद भयावह है,
गरीबों के बच्चों से शिक्षा दूर होती जा रही है,