बालाघाट सिवनी लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक 15 से प्रथम महिला सांसद निर्वाचित होने पर
#आदरणीय_दीदी_श्रीमती_भारती_पारधी_जी को भारी मतों से विजयी होने की हार्दिक - हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं।,एवम समस्त मतदाताओं का आभार ।
#LokSabhaElection2024
@bhartipardhiBJP
@iAsbisen
दिल्ली की मा. मुख्यमंत्री बहन श्रीमती @gupta_rekha जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
ईश्वर आपको उत्तम स्वस्थ, दीर्घायु एवं निरंतर यश प्रदान करें, यही कामना है।
पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच.डी. देवेगौड़ा जी की पत्नी श्रीमती चेन्नम्मा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को शांति एवं शोकाकुल परिवारजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच. डी. देवेगौड़ा जी की धर्मपत्नी श्रीमती चेन्नम्मा जी के देवलोक गमन का दुःखद समाचार मिला। दुःख की इस अत्यंत कठिन बेला में मेरी गहरी संवेदनाएँ आदरणीय @H_D_Devegowda जी और उनके पूरे शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिजनों को यह असीम वज्रपात सहन करने का संबल दें। ॐ शांति। 💐 @hd_kumaraswamy@JanataDal_S
भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है।
भारत के प्रथम निजी प्रक्षेपण यान ‘विक्रम-1’ के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस को हार्दिक बधाई। यह सफलता माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आत्मनिर्भर एवं नवाचार-प्रधान भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करती है तथा विश्व पटल पर भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता का परिचायक है।
#IndiaWithVikram1
#Vikram1 @isro@PMOIndia
माननीय केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि आपका स्वास्थ्य उत्तम हो, आप दीर्घायु हों और निरंतर जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहें।
सूर्य दक्षिणायन के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
आत्मचिंतन, सेवा, संयम एवं सत्कर्म का यह पुण्यकाल सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। सूर्यदेव की कृपा संपूर्ण जगत पर बनी रहे।
@patel_pushplata@jalamsing_patel@phalitspatel
सूर्यपुत्रो दीर्घदेही विशालाक्ष: शिवप्रिय:।
मंदचार प्रसन्नात्मा पीडां हरतु मे शनि:॥
इंदौर के प्राचीन शनि मंदिर में विराजमान श्री शनि देव जी की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे। सबका मंगल व कल्याण हो तथा जीवन में सुख, शांति व समृद्धि का वास हो, यही मंगलकामना करता हूँ।
कृषक कल्याण वर्ष-2026 के अंतर्गत आज धार में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। इस अवसर पर किसानों से उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर अधिक आय अर्जित करने तथा आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एग्रीकल्चर इन्फ्लुएंसर्स, उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले किसानों के मेधावी बच्चों, दुग्ध संकलन एवं प्रधानमंत्री कुसुम-बी योजना अंतर्गत सोलर पंप स्थापित करने वाले किसानों सहित लगभग 30 हितग्राहियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित बालाघाट रेलवे स्टेशन के लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी ने वर्चुअल माध्यम से बालाघाट सहित देशभर के 75 रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया।
यह पुनर्विकसित स्टेशन आधुनिक भारत, सुदृढ़ संपर्क और क्षेत्र की समृद्ध संभावनाओं का प्रतीक है।
इस अवसर पर स्थानीय विधायकगण, नगर पालिका अध्यक्ष, रेलवे अधिकारी-कर्मचारी, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है।
@BJP4India@AshwiniVaishnaw@BJP4MP@DrMohanYadav51
श्री जगन्नाथ रथयात्रा के पावन अवसर पर बालाघाट नगर में आयोजित भव्य एवं दिव्य रथयात्रा में सम्मिलित होकर महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्ति और आस्था से ओतप्रोत यह अलौकिक अवसर सदैव मन को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं नई प्रेरणा से भर देता है।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ से प्रार्थना है कि वे सभी पर अपनी कृपा एवं आशीर्वाद बनाए रखें तथा सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें।
जय जगन्नाथ!
आज बरघाट विधानसभा प्रवास के अंतर्गत बरघाट मंडल के शक्ति केंद्र सिंगपुर, कोसमी एवं जेवनारा में आयोजित बैठकों में सहभागिता की।
कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं। उनके उत्साह, समर्पण एवं संगठन के प्रति प्रतिबद्धता के साथ आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की। आप सभी के स्नेह एवं सहयोग के लिए हृदय से आभार।
@BJP4India@BJP4MP
नीलाचलनिवासाय
नित्याय परमात्मने।
बलभद्रसुभद्राभ्यां
जगन्नाथाय ते नमः॥
भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा की सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।
आस्था, श्रद्धा और भक्ति से भरी यह यात्रा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, सौभाग्य और आरोग्य लेकर आये, यही प्रार्थना।
जय जगन्नाथ ॥
#rathyatra #jagannath #jagannathpuri
उज्जैन,मध्य प्रदेश लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री @bjpanilfirojiya जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ...
प्रभु से आपके उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करती हूँ।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी जी की जयंती पर सादर नमन...🙏🏻
सादगी, कर्मठता और संकल्प की त्रिवेणी आपका व्यक्तित्व सदैव लोककल्याण और कमजोर वर्ग के उत्थान की प्रेरणा देता रहेगा।
@BJP4MP
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक परम पूज्य प्रो. राजेन्द्र सिंह 'रज्जू भैया' जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।
उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा। उन्होंने सादगी, आत्मीयता, संगठन कौशल और व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य को नई ऊर्जा और व्यापक दिशा प्रदान की।
@RSSorg
#रज्जू_भैया
#RajjuBhaiya
बालाघाट की जनभावनाओं की जीत, युवाओं के भविष्य को नई दिशा।
रेंजर कॉलेज का बालाघाट में यथावत रहना जिले के युवाओं, वन शिक्षा एवं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस विषय को संसद में प्रमुखता से उठाने के बाद आज रेंजर कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नए प्रशिक्षण सत्र की तैयारियों, अधोसंरचना एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
वर्ष 2014 के बाद रेंजर कॉलेज में पुनः प्रशिक्षण प्रारंभ होना बालाघाट के लिए गौरव का विषय है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक प्रशिक्षु को उत्कृष्ट प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएँ और उच्च गुणवत्ता का शिक्षण वातावरण उपलब्ध हो, ताकि यह संस्थान वन शिक्षा के क्षेत्र में पुनः अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करे।
इस महत्वपूर्ण निर्णय एवं सहयोग के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी तथा वन विभाग के सभी अधिकारियों का हृदय से आभार।
बालाघाट के हित, युवाओं का भविष्य और क्षेत्र का विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसेवा और विकास का यह संकल्प आगे भी पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ निरंतर जारी रहेगा।
@narendramodi@BJP4India@byadavbjp